तवनचाई ने मॉय थाई खिताब छोड़ने के बाद पहली प्रतिक्रिया दी – ‘खुशी है कि वे अपने सपने पूरे करने जा रहे हैं’

Tawanchai PK Saenchai getting ready for his clash at ONE Friday Fights 137.

तवनचाई पीके साइन्चाई कभी नहीं चाहते थे कि ये दिन आए। लेकिन उन्होंने चैंपियनशिप बेल्ट को हमेशा के लिए खुद के पास रखने के बजाय इसे छोड़ना ज्यादा बेहतर समझा

उन्होंने मंगलवार, 21 जुलाई को अपना ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल छोड़ दिया और इसके चलते निको “किंग ऑफ द नॉर्थ” कैरिलो को अंतरिम चैंपियन से डिविजन के अनडिस्प्यूटेड किंग के रूप में प्रमोट कर दिया गया है।

उन्होंने अपनी चोट और उसकी रिकवरी की वजह से इतना बड़ा फैसला लिया है। दिसंबर 2025 में “स्पीरिट ड्रैगन” लिउ मेंगयैंग के खिलाफ हुए किकबॉक्सिंग मैच के दौरान उन्होंनेर की गंभीर चोट लगी थी।

तवनचाई ने इस खेल में अपनी खास विरासत बना ली है और इससे दूर होना किसी के लिए भी आसान नहीं होता।

27 वर्षीय पूर्व चैंपियन ने बताया:

“चैंपियन रहते हुए मुझे दुनिया भर के फैंस के सामने अपनी बेल्ट डिफेंड करते हुए बहुत खुशी और सम्मान महसूस हुआ। हर एथलीट का सपना होता है कि वो जितना हो सके उतने लंबे समय तक टाइटल अपने पास रखे और मैं भी इससे अलग नहीं हूँ।

“लेकिन कुछ समय सोच-विचार करने के बाद, खासकर चोट को देखते हुए, मैं आज ऑफिशियली ऐलान कर रहा हूं कि मैं अपना वर्ल्ड चैंपियनशिप टाइटल छोड़ रहा हूं। मैं चाहता हूं कि अंतरिम चैंपियन और टॉप-रैंक के कंटेंडर्स को भी अपने सपने पूरे करने का मौका मिले।”

उन्होंने साफ कर दिया है कि उन्होंने किसी के दबाव में ये फैसला नहीं लिया बल्कि ये खुद उनका निर्णय है।

वो अच्छी तरह से जानते हैं कि कोई एथलीट एक वर्ल्ड टाइटल शॉट पाने के लिए कितनी तपस्या करता है। PK Saenchai Muaythaigym के मेगास्टार ने अपने फैसला के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने आगे कहा:

“मैंने इस बारे में अच्छे से सोचा और मुझे लगा कि यही सही रास्ता है, ताकि संगठन आगे बढ़ता रहे। मैं चाहता हूं कि बाकी फाइटर्स को भी अपना मौका मिले और फैंस नई पीढ़ी को मुकाबले करते देखकर खुश रहें।

“मैं अपना ख्याल रखने के लिए मिस्टर सिया खाएक (PK Saenchai टीम के मालिक) का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। ONE Championship का भी शुक्रिया जिन्होंने मुझे इतने मौके और सपोर्ट दिया और सबसे ज़्यादा हर एक फैन का शुक्रिया जिन्होंने मुझे हौसला दिया और चीयर किया।”

भले ही वो इस समय खेल से दूर हैं लेकिन तवनचाई ने फैंस को आश्वस्त किया है कि दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में उनका काम अभी किसी भी तरह से खत्म नहीं हुआ है।

थाई एथलीट का पूरा ध्यान अभी रिकवरी पर लगा हुआ है। करियर में 134 जीत हासिल करने वाले धुरंधर वापसी के बाद दोबारा इस खिताब को हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे। इसके अतिरिक्त उन्होंने डिविजन के बाकी स्टार्स को भी शुभकामनाएं दीं।

तवनचाई ने कहा:

“उन सबको बधाई। मुझे सच में खुशी है कि वे अपने सपने पूरे करने जा रहे हैं। हम सब रिंग में ज़रूर एक-दूसरे से मिलेंगे।

“अभी तो मैं बस अपनी रिकवरी पर फोकस करना चाहता हूं। जब मैं वापस आऊंगा तो बिना खुद पर अतिरिक्त दबाव डाले एक बढ़िया परफॉर्मेंस दूंगा और बस एक-एक फाइट करके आगे बढ़ूंगा।”

चोट के बाद वापसी की तैयारी में जुटे तवनचाई

चोट लगने के बाद से तवनचाई पीके साइन्चाई लाइमलाइट से दूर रहे हैं। उन्होंने लोगों की नजरों से दूर रहते हुए अपनी रिकवरी पर ध्यान लगाया है।

उन्होंने दिसंबर 2025 के बाद पहली बार अपनी चोट और रिकवरी के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने कहा:

“मैं आप सबको अपनी कंडीशन के बारे में अपडेट देना चाहता था क्योंकि चोट लगने के बाद मैंने कोई इंटरव्यू नहीं दिया है। अभी मैं तकरीबन 70 से 80 प्रतिशत तक ठीक हो चुका हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं जल्दी ही वापसी करूंगा, शायद अगले साल की शुरुआत में।”

अब जब उन्होंने अपनी रिकवरी और वापसी के संभावित समय की जानकारी दे दी है तो उनका ध्यान खुद को मेडिकली क्लीयर करने पर टिक गया है। इसके अतिरिक्त थाई मेगास्टार ने ये भी बताया कि वापसी के बाद उनका फोकस किस खेल पर होगा।

तवनचाई ने अंत में कहा:

“मैं मॉय थाई के साथ पूरी तरह टिका रहूंगा, ये पक्का है। रही बात किकबॉक्सिंग की तो वो सपना अभी भी मेरे मन में है। उस बेल्ट के साथ मेरा अभी भी कुछ अधूरा काम बाकी है।”

न्यूज़ में और

Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.
Stamp Fairtex fires a teep on Selina Flores at ONE Fight Night 47
Petmuangsri counters with a left elbow against Gregor Thom at The Inner Circle 29.
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Nazareth Lalthazuala celebrates after knocking out Jhon Brutas