ONE Fight Night 13 में तवनचाई, लिनेकर और रग रग समेत कई बड़े स्टार्स ने धमाकेदार अंदाज में जीते मैच

Oumar Kane Marcus Almeida ONE Fight Night 13 49

ONE Championship ने शनिवार, 5 अगस्त को इस महीने की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की।

ONE Friday Fights 27 से कुछ ही घंटों बाद ONE ने बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में ONE Fight Night 13: Allazov vs. Grigorian के रूप में वापसी की।

उत्तर अमेरिकी प्राइमटाइम पर प्रसारित हुए इवेंट को 2 वर्ल्ड चैंपियनशिप मैचों ने हेडलाइन किया, लेकिन अन्य मुकाबलों में भी धमाकेदार एक्शन देखने को मिला। इवेंट में 5 फिनिश और 3 मैचों में शुरुआत से लेकर अंत तक खतरनाक फाइटिंग देखी गई।

यहां जानिए ONE Fight Night 13 में क्या-क्या हुआ।

तवनचाई ने कीरिया के हाथ की बुरी हालत करते हुए जीत दर्ज की

तवनचाई पीके साइन्चाई ने एक और बड़ी जीत हासिल की है और इस बार डेविट कीरिया के हाथ को उनकी किक्स का शिकार बनना पड़ा।

ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन प्रोमोशन में अपने पहले किकबॉक्सिंग मैच में सफल रहे, जहां उन्होंने तीसरे राउंड में स्टॉपेज से जीत हासिल की।

तवनचाई ने किक्स के जरिए किकबॉक्सिंग के खेल के साथ अच्छा तालमेल बैठाया। उनकी मूवमेंट कीरिया के लिए मुश्किलें पैदा कर रही थीं और थाई एथलीट ने पहले 2 राउंड्स में अपने प्रतिद्वंदी के हाथ और बॉडी को खूब क्षति पहुंचाई।

तीसरे राउंड की शुरुआत में कीरिया के दाएं हाथ की स्थिति गंभीर हो चुकी थी। थाई साउथपॉ एथलीट ने उसी हाथ पर लेफ्ट किक लगाई, जिससे कीरिया को काफी क्षति पहुंची। अंत में उन्होंने राउंड में 29 सेकंड बाद हार मान ली थी।

तकनीकी नॉकआउट से आई इस जीत के बाद तवनचाई का स्ट्राइकिंग रिकॉर्ड 130-31-2 का हो गया है, जिसके लिए उन्हें 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस भी मिला।

लिनेकर के दमदार पंचों ने उन्हें तकनीकी नॉकआउट से जीत दिलाई

जॉन लिनेकर ने 151-पाउंड कैचवेट MMA बाउट के अंतिम समय में शानदार अंदाज में जीत दर्ज की और इसका श्रेय उनके “हैंड्स ऑफ स्टोन” निकनेम को जाता है।

उन्हें पहले और दूसरे राउंड में “द फाइटिंग गॉड” किम जे वूंग ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन अंतिम राउंड में उन्होंने 4 मिनट 56 सेकंड के समय पर तकनीकी नॉकआउट से जीत दर्ज की।

दक्षिण कोरियाई एथलीट डिविजन के पूर्व चैंपियन पर ग्राउंड फाइटिंग में बढ़त बनाना चाहते थे, लेकिन ब्राजीलियाई स्टार को इससे ज्यादा मुश्किल नहीं हुई।

वहीं जब तीसरे राउंड में किम बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ स्ट्राइक्स लगा रहे थे, तभी लिनेकर के ओवरहैंड लेफ्ट ने उन्हें झकझोर दिया। “हैंड्स ऑफ स्टोन” ने उसके बाद कुछ ग्राउंड स्ट्राइक्स लगाईं, जिसके कारण रेफरी ने अंतिम राउंड में केवल 4 सेकंड रहते मैच को समाप्त घोषित कर दिया।

अब लिनेकर का रिकॉर्ड 36-10 (1 नो कॉन्टेस्ट) का हो गया है और शायद अगले मैच में उन्हें ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन फैब्रिसियो एंड्राडे के खिलाफ टाइटल शॉट मिल सकता है। एंड्राडे भी इवेंट के दौरान एरीना में मौजूद रहे थे।

3 राउंड तक चले मैच में सुपरगर्ल ने फर्नांडीज को हराया

युवा सनसनी एना “सुपरगर्ल” जारूनसाक ने 118-पाउंड कैचवेट किकबॉक्सिंग मैच में लारा फर्नांडीज को मात दी है।

19 वर्षीय थाई एथलीट ने निरंतर स्ट्रेट राइट हैंड को लैंड करवाया। वो ना केवल अटैक बल्कि काउंटर करते हुए भी राइट हैंड लगा पा रही थीं। कुछ मौकों पर उन्होंने अपनी वर्ल्ड-फेमस स्पीयर नी स्ट्राइक भी लगाई।

फर्नांडीज ने आखिरी राउंड में पंच और राइट किक के दम पर वापसी की कोशिश की, लेकिन अंत में “सुपरगर्ल” ने सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज करने में सफलता पाई।

इस जीत के साथ थाई एथलीट का रिकॉर्ड 40-6-1 का हो गया है।

हेवीवेट मुकाबले में रग रग ने संघर्षपूर्ण जीत हासिल की

“रग रग” ओमार केन को 17 बार के ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) वर्ल्ड चैंपियन मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा के खिलाफ अंडरडॉग के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन वो अब MMA में अल्मेडा को हराने वाले पहले और एकमात्र एथलीट बन गए हैं।

दोनों हेवीवेट स्टार्स ने शुरुआत में दमदार शॉट्स लगाए, वहीं जब फाइट ग्राउंड पर आई तब सेनेगली रेसलिंग स्टार ने अपनी एथलेटिक एबिलिटी के दम पर ग्राउंड-एंड-पाउंड स्ट्राइक्स लगाते हुए खुद को खतरे से दूर रखा।

वहीं जब उन्होंने स्टैंड-अप गेम में वापसी की, तब “रग रग” ने अपने प्रतिद्वंदी को पहले राउंड में लड़खड़ाने पर मजबूर कर दिया था, लेकिन अल्मेडा ने टेकडाउन स्कोर करते हुए दूसरे राउंड में प्रवेश करने में सफलता पाई।

दूसरे राउंड में स्थिति बदली हुई नजर आई, जहां “बुशेशा” ने केन को टेकडाउन किया। ब्राजीलियाई स्टार ने सबमिशन मूव की तलाश में ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक किया, लेकिन सेनेगली रेसलिंग एथलीट उससे बच निकले और राउंड के अंतिम क्षणों में टेकडाउन स्कोर करते हुए टॉप पोजिशन हासिल की।

तीसरे राउंड में दोनों के लिए आर या पार की स्थिति उत्पन्न हो चुकी थी। इस बीच “रग रग” बार-बार अपने प्रतिद्वंदी के शॉर्ट्स को खींच रहे थे, जिसके लिए उन्हें येलो कार्ड भी दिखाया गया। मगर केन पीछे नहीं हटे और अंतिम समय तक पंच लगाने की कोशिश जारी रखी।

अंत में सेनेगली रेसलिंग स्टार को सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया गया। उनका रिकॉर्ड 6-1 का हो गया है और अल्मेडा के खिलाफ जीत के लिए उन्हें 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस भी मिला।

महमूदी की नी स्ट्राइक्स के सामने तबारेस ने 98 सेकंड में हार मानी

2 साल के ब्रेक के बाद #5 रैंक के फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर इलायस महमूदी ने वापसी की, जहां उन्होंने 132.5-पाउंड कैचवेट मुकाबले में एडगर तबारेस को पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट से हराया।

अल्जीरियाई एथलीट ने बहुत तेजी से सटीक और आक्रामक तरीके से अटैक किया। महमूदी ने क्लोज़ रेंज में रहकर लेफ्ट अपरकट लगाते हुए मेक्सिकन एथलीट को मैच में पहली बार नॉकडाउन किया और दोबारा फाइट शुरू होने के बाद भी उन्होंने खतरनाक स्ट्राइक्स लगानी जारी रखीं।

इस बीच जबड़े पर लगी नी स्ट्राइक्स के प्रभाव से तबारेस दूसरी बार मैट पर जा गिरे। वहीं क्लिंच गेम में नी स्ट्राइक्स ने केवल 98 सेकंड में उनकी जीत सुनिश्चित की।

ये जीत महमूदी के लिए यादगार रही, जिनका रिकॉर्ड 33-7 पर पहुंच गया है। इस धमाकेदार जीत के साथ उन्होंने दिखाया कि वो फ्लाइवेट मॉय थाई डिविजन के टॉप कंटेंडर्स के लिए बड़े खतरे के समान हैं।

रुओटोलो ने अर्सलानअलीएव को हराकर वर्ल्ड टाइटल शॉट प्राप्त किया

टाय रुओटोलो ने 180-पाउंड कैचवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में #2 रैंक के लाइटवेट MMA कंटेंडर दागी अर्सलानअलीएव पर शिकंजा कस कर रखा।

शुरुआत में अपने विरोधी की मूवमेंट को परखने के बाद अमेरिकी एथलीट फाइट को ग्राउंड पर लाए और लेग लॉक लगाने का प्रयास किया। अर्सलानअलीएव कई बार लेग लॉक के प्रयासों से बच निकले, लेकिन रुओटोलो ने आक्रामक रुख अपनाकर सबमिशन मूव की तलाश जारी रखी।

अंततः 20 वर्षीय एथलीट की आक्रामकता ने उन्हें रीयर-नेकेड चोक लगाने का मौका दिया। इसी के प्रभाव से मैच 2 मिनट 39 सेकंड के समय पर समाप्त हो गया था।

इस जीत ने रुओटोलो के रिकॉर्ड को 25-10 पर पहुंचा दिया है और साथ ही उन्हें 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस भी मिला। वहीं उन्हें सबसे पहले ONE वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल शॉट के रूप में एक और तोहफा दिया गया है।

रंगरावी ने त्रूहीलो को हराया

https://www.instagram.com/p/Cvi1eqKNFRL/

रंगरावी सिटसोंगपीनोंग ने अपनी सफलता को जारी रखा है और इस बार उन्होंने स्पेनिश एथलीट नौज़ेत त्रूहीलो को सर्वसम्मत निर्णय से हराकर अपनी लगातार 11वीं जीत दर्ज की।

इस 174-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में लेफ्ट किक साउथपॉ रंगरावी के लिए सबसे बड़ा हथियार साबित हुआ। उन्होंने लगातार फ्रंट-फुट पर रहकर अटैक किया। अंत में “लेगाट्रोन” की स्ट्राइक्स ज्यादा प्रभावशाली साबित हुई और तीनों जजों ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया।

ये ONE में रंगरावी की तीसरी जीत रही और उनका करियर रिकॉर्ड 155-46 पर पहुंच गया है।

सांगियाओ को हराने वाले पहले एथलीट बने बाटरखू

एंख-ओर्गिल बाटरखू ने यूएस प्राइमटाइम पर अपने डेब्यू में झानलो मार्क सांगियाओ को दूसरे राउंड में किमुरा लॉक लगाकर सबको प्रभावित किया। वो फिलीपीनो एथलीट को उनके करियर में हराने वाले पहले एथलीट भी बने हैं।

Team Lakay के प्रिंस ने पहले राउंड में खतरनाक स्ट्राइकिंग गेम की मदद से राइट हैंड्स लगाकर 2 बार नॉकडाउन स्कोर किया। मगर मंगोलियाई एथलीट ने इस बेंटमवेट MMA बाउट के दूसरे राउंड में जबरदस्त वापसी की और शुरुआत में लेफ्ट एल्बो लगाकर अपने प्रतिद्वंदी को झकझोर दिया था।

बाटरखू ने ग्राउंड फाइट में आने के बाद तुरंत किमुरा लॉक लगाने का प्रयास किया। सांगियाओ ने मैच में बने रहने की कोशिश की, लेकिन Team Tungaa के प्रतिनिधि की ओर से आ रहे दबाव के कारण फिलीपीनो एथलीट को दूसरे राउंड में 2 मिनट 53 सेकंड के समय पर टैप आउट करना पड़ा।

ये ONE में मंगोलियाई एथलीट की तीसरी जीत रही, उनका रिकॉर्ड अब 10-2 का हो गया है और धमाकेदार फिनिश के लिए उन्हें 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस भी मिला।

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)