मुसुमेची ने ONE Fight Night 13 में जैरेड ब्रूक्स के खिलाफ आई जीत के बाद उनकी जमकर तारीफ की – ‘वो एक योद्धा हैं’

Mikey Musumeci Jarred Brooks ONE Fight Night 13 95

ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन माइकी मुसुमेची ने जैरेड ब्रूक्स के खिलाफ अपनी बेल्ट के बचाव के लिए सबमिशन के बारे में सोचा था।

ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) सुपरस्टार ने बीते शनिवार को ONE Fight Night 13: Allazov vs. Grigorian के को-मेन इवेंट में कुछ ऐसा ही किया। उन्होंने थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के मशहूर लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में हुए खिताबी मैच में स्ट्रॉवेट MMA चैंपियन को 7 मिनट में हार मानने पर मजबूर कर दिया।

ये ONE में मुसुमेची की लगातार पांचवीं जीत रही, जिसमें लगातार तीन टाइटल डिफेंस और लगातार दूसरी सबमिशन से जीत शामिल है।

फैंस द्वारा “डार्थ रिगाटोनी” को दुनिया के सबसे सर्वश्रेष्ठ पाउंड-फोर-पाउंड सबमिशन ग्रैपलर की संज्ञा दी जाती है, लेकिन उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी की तारीफ करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

इवेंट के बाद मुसुमेची ने मीडिया से बात करते हुए ब्रूक्स के बारे में कहा:

“वो एक असली चैंपियन हैं। चैंपियंस खुद को असहज स्थिति में डालते हैं। और वो लगातार अपने विकास के लिए खुद को आगे बढ़ाते हैं। उनमें कोई अहंकार नहीं है। उन्होंने अपने अहंकार को किनारे कर मुझसे ग्रैपलिंग की। यही एक चैंपियन की निशानी होती है। मेरे मन में उनके लिए बहुत सम्मान है।”

मौजूदा चैंपियन के लिए सबमिशन हासिल करना कोई आसान काम नहीं था।

मुसुमेची ने मैच के दौरान क्लोज़्ड गार्ड में रहकर लगातार अटैक किया, लेकिन ब्रूक्स का डिफेंस काफी शानदार रहा। इस कारण BJJ सनसनी को दूसरे दाव-पेंचों के बारे में सोचना पड़ा।

“डार्थ रिगाटोनी” ने बताया:

“मैं कई बेहतरीन स्किल्स वाले लोगों के साथ ट्रेनिंग करता हूं। वो (ब्रूक्स) काफी मजबूत और ताकतवर रहे। वो जिस तरह से क्लोज़्ड गार्ड में रहकर मेरे साथ हैंड फाइटिंग कर रहे थे, मैं उससे काफी प्रभावित हुआ। वो काफी शानदार थे। वो एक योद्धा हैं। MMA में वर्ल्ड चैंपियन हैं और उन्होंने अपने कम्फर्ट जोन से बाहर जाकर जिउ-जित्सु में मैच लड़ा।”

मुसुमेची ने दिलचस्प ग्रैपलिंग मुकाबले देने के लिए दबाव महसूस किया

माइकी मुसुमेची को एक मजबूत प्रतिद्वंदी के खिलाफ अपने टाइटल का बचाव करने पर गर्व है, लेकिन इससे कहीं ज्यादा उन्हें इस बात की खुशी है कि वो सबमिशन से जीत हासिल कर पाए।

हर बार जब “डार्थ रिगाटोनी” ONE के बैनर तले मुकाबले के लिए उतरते हैं तो उन पर मैचों को मजेदार बनाने का दबाव होता है क्योंकि वो सबमिशन ग्रैपलिंग को बढ़ावा देना चाहते हैं।

उन्होंने कहा:

“मुझे मैचों से पहले बेचैनी होने लगती है। अब सिर्फ जीतना ही काफी नहीं है। ये बड़े ही खास मूव्स लगाने के बारे में है ताकि इस प्लेटफॉर्म पर जिउ-जित्सु को निरंतर रखा जा सके। अगर हमने मैचों को दिलचस्प नहीं रखा तो ये MMA और मॉय थाई फैंस जिउ-जित्सु मैचों के दौरान बाथरूम चले जाएंगे। मुझे इसे खास बनाना है।”

BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर ने अपने करियर में छोटे स्टेडियम में परफॉर्म किया है, जहां बहुत ही कम या बिल्कुल ना के बराबर पैसा मिलता था।

ये बातें अभी भी उनके जेहन में तरोताजा है और वो ONE Championship में दुनिया के सबसे बड़े MMA, मॉय थाई और किकबॉक्सिंग स्टार्स के साथ स्टेज साझा करने को लेकर बहुत उत्साहित और इसकी अहमियत समझते हैं।

वो खुद के अलावा ONE के साथी सबमिशन ग्रैपलिंग सुपरस्टार्स केड और टाय रुओटोलो को इस खेल को आगे बढ़ाने वाले ध्वजवाहक के रूप में मानते हैं:

“रुओटोलो भाइयों और मुझे दिलचस्प मैच देते रहने होंगे ताकि इस प्लेटफॉर्म पर (सबमिशन ग्रैपलिंग को) रखा जा सके। जिस तरह से हम इस खेल में पैसे कमा रहे हैं, वैसे ही युवा पीढ़ी भी ये कर सके। मैं ये नहीं चाहता कि लोग कुछ और काम करने के बारे में सोचें ताकि वो पैसा कमा सकें। हम खुद को भाग्यशाली मानते हैं।”

न्यूज़ में और

Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.