डेब्यू मैच में बड़ी जीत के बाद अल्वारेज़ और अबासोव को चैलेंज करना चाहते हैं अब्दुलेव

Zebaztian Kadestam Gadzhimurad Abdulaev ONE UNBREAKABLE 1920X1278 26 768x512

गाज़ीमुराद अब्दुलेव ने 2021 में ही अपना प्रोमोशनल डेब्यू किया है और ONE: UNBREAKABLE में उनके प्रदर्शन ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था।

22 जनवरी के दिन रूसी एथलीट को पूर्व ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन ज़ेबज़्टियन “द बैंडिट” कडेस्टम के खिलाफ कम समय के नोटिस पर मैच मिला था। इसके बावजूद उन्होंने पहले ही राउंड में स्वीडिश स्टार को फिनिश कर दिया था।

Team Wildheart के मेंबर ने कहा, “मैच मेरे प्लान के मुताबिक आगे बढ़ा। भगवान का शुक्र है कि मुझे कोई चोट नहीं आई।”

“सच कहूं तो मैंने 3 राउंड्स तक के लिए खुद को ट्रेन किया था, लेकिन मुझे ये भी अंदाजा था कि उनकी बैक पर पकड़ बनाना आसान होगा। जब भी मुझे बैक कंट्रोल प्राप्त होता है, मैं अपने प्रतिद्वंदियों को चोक लगाकर फिनिश कर ही दम लेता हूं।”

ये अब्दुलेव के लिए बहुत बड़ी जीत रही, जिन्हें रिच फ्रैंकलिन की ONE Warrior Series में सफलता के कारण डिविजन के सफल एथलीट्स में से एक के खिलाफ मैच मिला था।

कम समय पर मिले नोटिस, अपने अपराजित रिकॉर्ड और पूर्व चैंपियन के खिलाफ मैच के कारण उनके मन में बाउट के ऑफर को ठुकराने के बारे में ख्याल आया होगा।

रूसी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन ने ऐसा ना करते हुए चुनौती को स्वीकार किया और उस पर विजय प्राप्त की।



अब्दुलेव ने कहा, “मैं अपने अपराजित रिकॉर्ड के बारे में कभी नहीं सोचता। मनुष्यों का काम है कर्म करना और उसका परिणाम भगवान के हाथों में होता है। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करता हूं और अगर मुझे हार भी मिली तो वो भी मुझे स्वीकार होगी।”

“ज़ेबज़्टियन एक अच्छे एथलीट हैं, 2 बार के ONE वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं और उन्हें चैंपियनशिप को हारे ज्यादा समय नहीं हुआ है। मुझे उनका बेन एस्क्रेन के खिलाफ मैच याद है, जिसमें उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन मैंने ग्राउंड गेम में उन्हें बहुत क्षति पहुंचाई, जिससे मुझे डिविजन की रैंकिंग्स में फायदा मिल सके।

“मैं पिछली जीत से खुश हूं, जिसके मुझे इतनी जल्दी फिनिश होने की उम्मीद नहीं थी। सबसे महत्वपूर्ण बात ये रही कि उस मैच में मुझे कोई चोट नहीं आई।”

चाहे अब्दुलेव, कडेस्टम जैसे पूर्व चैंपियन के खिलाफ जीत दर्ज कर चुके हैं, लेकिन उनका मानना है कि भविष्य में उन्हें और भी बड़ी चुनौतियों का सामना करना होगा।

उन्होंने कहा, “केवल 2 हफ्ते पहले मिले नोटिस के बाद भी मैंने ऑफर को स्वीकार किया। मैच से पहले मैं अपनी परफेक्ट शेप में नहीं था इसलिए जब मुझे ट्रेनिंग के लिए पर्याप्त समय मिलेगा तो जरूर मेरे चैंपियन बनने की संभावनाएं ज्यादा होंगी।”

Zebaztian Kadestam Gadzhimurad Abdulaev ONE UNBREAKABLE 1920X1278 15.jpg

दागेस्तानी स्टार भविष्य में डिविजन के टॉप कंटेंडर्स के खिलाफ मैच मिलने की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन विशेष रूप से उनकी नजरें एक नॉर्थ अमेरिकी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स लैजेंड पर टिकी हुई हैं।

अब्दुलेव ने कहा, “सच कहूं तो मुझे फर्क नहीं पड़ता कि मेरा अगला मैच किसके साथ होगा, लेकिन मैं अपने दागेस्तानी दोस्तों रेमंड मागोमेडालिएव और मुराद रामज़ानोव के साथ मैच तो बिल्कुल नहीं चाहता।”

“मैं बचपन से एडी अल्वारेज़ को फॉलो कर रहा हूं इसलिए अगर मौका मिला तो मैं उनके खिलाफ मैच चाहता हूं।”

“दागेस्तान के मेरे एक दोस्त, अल्वारेज़ के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं और उनका बॉडीवेट लगभग मेरे समान है। इसलिए वेल्टरवेट डिविजन में मेरा ये सपना पूरा हो सकता है।”

Zebaztian Kadestam Gadzhimurad Abdulaev ONE UNBREAKABLE 1920X1278 17.jpg

रोस्टर के अन्य सभी एथलीट्स की ही तरह अब्दुलेव भी वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहते हैं। ऐसा करने के लिए भविष्य में उन्हें कियामरियन “ब्रेज़ेन” अबासोव की चुनौती से पार पाना होगा।

यहां तक कि 24 वर्षीय स्टार ग्लोबल स्टेज पर कम अनुभव होने के बाद भी अबासोव को हराकर नए चैंपियन बनने का दावा कर रहे हैं।

अब्दुलेव ने कहा, “मैं कियामरियन के खिलाफ मैच के लिए तैयार हूं।”

“आप एक फाइटर हैं, तब भी आप अगर सोचते हैं कि आप किसी चुनौती के लिए तैयार नहीं हैं तो आपने गलत खेल में कदम रख दिया है। मुझे अपनी बेस्ट शेप में सही तरीके से ट्रेनिंग की जरूरत होती है।”

ये भी पढ़ें: ONE: UNBERAKABLE III की टॉप फाइट हाइलाइट्स

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4