शिन्या एओकी: ‘नाकाशीमा के खिलाफ जीत ने बताया बढ़ती उम्र ज्यादा मायने नहीं रखती’

Shinya Aoki James Nakashima ONE UNBREAKABLE 1920X1278 2 768x511

शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी आज भी मार्शल आर्ट्स में फैंस की उम्मीदों पर खरे उतर रहे हैं और उनकी सफलता युवा स्टार्स के लिए प्रेरणा के स्त्रोत से कम नहीं है।

37 वर्षीय जापानी स्टार ने पिछले करीब 2 दशकों में लगभग अपने सभी प्रतिद्वंदियों को मात दी है और उनकी पिछली जीत ONE: UNBREAKABLE में जेम्स नाकाशीमा के खिलाफ आई।

नाकाशीमा, “टोबीकन जुडन” के खिलाफ मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच के लिए लाइटवेट डिविजन में आने से पहले ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन को चैलेंज कर चुके थे।

कड़े संघर्ष के बावजूद पहले ही राउंड में एओकी ने नाकाशीमा को नेक क्रैंक सबमिशन लगाते हुए फिनिश किया और अब ONE Championship के इतिहास में सबसे ज्यादा (8) सबमिशन के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। बड़ी उपलब्धि को प्राप्त करने के बाद भी ग्रैपलिंग लैजेंड अपनी तारीफ को स्वीकार नहीं कर पा रहे थे।

एओकी ने कहा, “वो जीत मुझे केवल अच्छी किस्मत के कारण मिली।”

टोक्यो निवासी एथलीट ये भी नहीं मानते कि अपने प्रतिद्वंदियों से ज्यादा उम्र का मतलब ये नहीं कि मैं उन्हें हरा नहीं सकता।

उन्होंने कहा, “मुझे बढ़ती उम्र से कुछ खास फर्क नहीं पड़ता।”

“मैं अभी भी सर्कल में टॉपलेस होकर, ग्लव्स पहनकर और शॉर्ट्स पहनकर उतरता हूं, ठीक उसी तरह जैसे अन्य एथलीट्स सर्कल में उतरते हैं। मुझमें और उनमें फर्क ही क्या है इसलिए उम्र को मैं केवल एक संख्या के रूप में देखता हूं।”

फिर भी नाकाशीमा के खिलाफ एओकी का प्रदर्शन शानदार रहा क्योंकि अमेरिकी स्टार ने वेल्टरवेट चैंपियन कियामरियन “ब्रेज़ेन” अबासोव को ना केवल अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पुश किया बल्कि जीत के करीब भी आ पहुंचे थे।



जहां तक लाइटवेट बाउट की बात रही, उसमें “टोबीकन जुडन” बेहतर साबित हुए। स्टैंड-अप गेम में दमदार किक्स लगाईं, नाकाशीमा के लेफ्ट हैंड को काउंटर किया और क्लिंचिंग गेम में भी बढ़त बनाई।

इसी बीच एओकी ने बैक कंट्रोल प्राप्त किया और मैच को फिनिश करने के मौके तलाशने शुरू किए। पहले राउंड में 2 मिनट 42 सेकंड पर मैच समाप्त हुआ और मुकाबला एओकी की उम्मीद से कहीं जल्दी समाप्त हुआ था।

जापानी एथलीट ने कहा, “जेम्स का टेकडाउन डिफेंस और रेसलिंग गेम बहुत अच्छा रहा इसलिए मैंने उन्हें ताकत के साथ किक्स लगाईं।”

“मैच कड़ा रहा, लेकिन इतनी जल्दी सबमिशन फिनिश की उम्मीद मुझे भी नहीं थी इसलिए मैं इसे अच्छी किस्मत के कारण मिली जीत मानता हूं।”

Shinya Aoki James Nakashima ONE UNBREAKABLE 1920X1278 7.jpg

ये फिनिश दर्शाता है कि एओकी अपने हर एक मैच के बाद खुद में सुधार की कितनी कोशिश करते हैं।

उन्होंने बताया, “साल 2020 के अंतिम दौर में मैंने एंटोनियो इनोकी से नेक क्रैंक लगाना सीखा था। अभ्यास कर मैंने उसे अच्छे से लगाना सीखा और मैच में भी उसका ठीक तरीके से इस्तेमाल किया।”

“हर एक सबमिशन जीत के साथ मेरी यादें जुड़ी हुई हैं। लेकिन इस मैच में मेरा मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स परफॉर्मेंस बहुत अच्छा रहा, जिसे शायद मैं सबसे बेहतर सबमिशन जीत भी कह सकता हूं।”

“टोबीकन जुडन” अभी भी टॉप एथलीट्स को हराने में सक्षम हैं, रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर रहे हैं और अपने करियर को एंजॉय कर रहे हैं।

3 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं, 2 बार ONE वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं और तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनना अब उनका सबसे बड़ा सपना नहीं है।

वो किसी तरह व्यस्त रहना चाहते हैं और इस बीच किसी साथी एशियाई स्टार के खिलाफ मैच भी चाहते हैं।

Shinya Aoki James Nakashima ONE UNBREAKABLE

एओकी ने कहा, “टाइटल शॉट मिलेगा तो मैं उसे स्वीकार करूंगा, लेकिन इस समय सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि मुझे अगला मैच कब मिलेगा।”

“इस खेल में अब मेरे लिए हासिल करने के लिए बहुत कम चीजें बाकी रह गई हैं। इस खेल के प्रति प्यार ही मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहा है।

“विशेष रूप से तो मैंने अपने अगले प्रतिद्वंदी के बारे में सोचा नहीं है, लेकिन अगर कोई जापानी एथलीट जैसे अकियामा के साथ मैच मिला तो मुझे अच्छा महसूस होगा।“

ये भी पढ़ें: यूएस प्राइम टाइम के लिए ‘ONE on TNT’ सीरीज के 4 इवेंट्स के आयोजन का ऐलान

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4