इन 5 कारणों से 7 दिसंबर को ONE Fight Night 26: Lee Vs. Rasulov देखना ना भूलें

Mayssa Bastos Danielle Kelly ONE Fight Night 24 38

साल 2024 में ONE Championship के आखिरी यूएस प्राइमटाइम इवेंट के लिए दुनिया के सबसे बेहतरीन मार्शल आर्टिस्ट्स तैयार हैं।

7 दिसंबर को होने वाले ONE Fight Night 26: Lee vs. Rasulov को एक वर्ल्ड टाइटल मैच हेडलाइन करेगा।

12 बाउट वाले कार्ड में चार खेलों के जबरदस्त मैच होंगे। आइए थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले इवेंट से पहले इससे जुड़ी खास बातों को जानते हैं।

#1 क्रिश्चियन ली की वापसी

मेन इवेंट में मौजूदा 2-डिविजन वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली अपनी बहुप्रतीक्षित वापसी करते हुए अपराजित टर्किश फाइटर अलीबेग रसुलोव के खिलाफ लाइटवेट MMA खिताब को डिफेंड करेंगे।

MMA के सबसे दिलचस्प और खतरनाक फिनिशर्स में गिने जाने वाले ली ने 2022 में कियामरियन अबासोव के खिलाफ आई ONE वेल्टरवेट MMA वर्ल्ड टाइटल जीत के बाद से फाइट नहीं की है।

अब उनका सामना एक ऐसे फाइटर से हो रहा है, जिन्होंने अपने घातक खेल की वजह से 14-0 का बेमिसाल रिकॉर्ड बनाया है। रसुलोव ने अपने ONE डेब्यू में पूर्व लाइटवेट चैंपियन ओक रे यूं को मात दी थी।

“द वॉरियर” वापसी कर अपनी धाक जमाते हुए रसुलोव को उनके करियर की पहली हार का स्वाद चखाकर बेल्ट डिफेंड करने के लिए उत्साहित होंगे।

#2 एक जबरदस्त वर्ल्ड टाइटल रीमैच

टॉप ब्राजीलियन जिउ-जित्सु ब्लैक बेल्ट एथलीट्स मायसा बास्तोस और डेनियल केली ONE विमेंस एटमवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल रीमैच में आमने-सामने होंगी।

दोनों का सामना अगस्त महीने के दौरान ONE Fight Night 24 में हुआ था, जहां बास्तोस ने केली को मात देते हुए डिविजन की बेल्ट अपने नाम की थी। केली और उनके समर्थक जजों के निर्णय से खुश नहीं थे और वो खिताब को दोबारा पाने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगी।

ये दोनों दुनिया की सबसे बेहतरीन ग्रैपलिंग स्टार्स हैं और सभी फैंस की नजरें इस मैच पर टिकी होंगी।

#3 दावेदारों की नजरें रिक्त फ्लाइवेट खिताबों पर

ONE Fight Night 26 में चार बेहद अहम फ्लाइवेट मुकाबले होंगे, जिसमें दो MMA और दो मॉय थाई मैच शामिल हैं। हर मैच वर्ल्ड टाइटल के लिहाज से बेहद अहम है।

महानतम फाइटर और पूर्व ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन डिमिट्रियस जॉनसन की रिटायरमेंट के बाद से ही डिविजन की बेल्ट वेकेंट (रिक्त) है और दावेदारों की नजर इस पर है।

एक अहम फाइट में मौजूदा ONE अंतरिम स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स फ्लाइवेट डिविजन में आकर चौथी रैंक के कंटेंडर रीस “लाइटनिंग” मैकलेरन का सामना करेंगे।

दूसरी MMA फाइट में #2 रैंक के फ्लाइवेट कंटेंडर युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल करने की ताक में होंगे और उनका सामना प्रमोशन में डेब्यू कर रहे खतरनाक फाइटर गिल्बर्ट नाकाटानी से होने जा रहा है।

जापानी सुपरस्टार बहुत लंबे समय से फ्लाइवेट MMA डिविजन के शिखर पर हैं। हालांकि, नाकाटानी के पास वो सभी स्किल्स मौजूद हैं, जिनके दम पर वो अनुभवी एथलीट को पछाड़ सकते हैं।

हाल ही में रोडटंग जित्मुआंगनोन द्वारा वेट मिस करने के कारण अब ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल रिक्त है।

जून महीने में डेनिस पुरिच को साल के सबसे जबरदस्त मैचों में से एक में रोडटंग के खिलाफ किकबॉक्सिंग में हार का सामना करना पड़ा था। अब 39 वर्षीय स्टार मॉय थाई में वापसी कर रहे हैं। तीन रैंक के कंटेंडर की भिड़ंत #5 रैंक के इलायस “द स्नाइपर” महमूदी से होगी।

वहीं एक अन्य मॉय थाई फाइट में थाई नॉकआउट आर्टिस्ट नाकरोब फेयरटेक्स को ONE में सिर्फ एक हार मिली है। वो लगातार पांच मैचों को अपने नाम कर चुके हैं और डिविजन में चौथे पायदान पर काबिज हैं।

उनकी टक्कर कोंगथोरानी सोर सोमाई से होने जा रही है। दोनों के हाथों और एल्बोज़ में गजब की ताकत है तो फैंस को यादगार मैच जरूर देखने को मिलेगा।

#4 अनाने पूर्व चैंपियन के खिलाफ किकबॉक्सिंग डेब्यू करेंगे

बेंटमवेट मुकाबले में 20 वर्षीय थाई-अल्जीरियाई सनसनी नबील अनाने अपना ONE किकबॉक्सिंग डेब्यू करने जा रहे हैं और वो भी #3 रैंक के कंटेंडर और पूर्व वर्ल्ड चैंपियन पेटटानोंग पेटफर्गस के खिलाफ।

छह फुट चार इंच लंबे अनाने ने दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में धमाकेदार प्रदर्शन किया है और वो प्रमोशन के कई बड़े नामों को हराकर लगातार पांच जीत का सिलसिला कायम कर चुके हैं।

वहीं पेटटानोंग दोबारा अपनी बेल्ट को जीतना चाहते हैं। 39 वर्षीय दिग्गज के पास अनुभव की कोई कमी नहीं है। यहां जिसे भी जीत हासिल होगी, वो मौजूदा ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी के खिलाफ भविष्य में मैच हासिल कर सकता है।

#5 दो पाउंड-फोर-पाउंड ग्रैपलिंग स्टार्स का डेब्यू

ONE Fight Night 26 में दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ पाउंड-फोर-पाउंड सबमिशन ग्रैपलर्स का डेब्यू देखने को मिलेगा।

पहले दो बार के IBJJF नो-गी वर्ल्ड चैंपियन डान्टे लियोन ONE में डेब्यू करते हुए BJJ ब्लैक ब्लैक ब्रूनो “पुचीबुल” पुची से दो-दो हाथ करेंगे।

कनाडाई सुपरस्टार ने ONE के बाहर हर खिताब अपने नाम किया है और अब वो ग्लोबल स्टेज पर धमाका करने आ रहे हैं।

कार्ड में इसके अलावा खेल के सबसे तेजी से उभरते हुए 20 वर्षीय सुपरस्टार “आइस” कोल अबाटे का डेब्यू जापानी ग्रैपलिंग और MMA दिग्गज शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी के खिलाफ होगा।

ये अनुभव और युवा जोश की टक्कर होगी, जिसमें तेज-तर्रार और शानदार एक्शन देखने को मिलेगा।

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400