ONE 173 के लिए शिन्या एओकी Vs. हिरोयुकी टेटसुका लाइटवेट MMA फाइट की घोषणा

Shinya Aoki vs. hiroyuki tetsuka scaled

ONE Championship ने दो जापानी MMA धुरंधरों शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी और हिरोयुकी “जापानीज़ बीस्ट” टेटसुका के बीच एक धमाकेदार लाइटवेट फाइट की घोषणा कर दी।

इस दोनों का सामना जापानी की राजधानी टोक्यो के एरियाके एरीना में 16 नवंबर को लाइव प्रसारित होने वाले ONE 173: Superbon vs. Noiri में होगा।

इन दोनों ने काफी लंबे समय से सोशल मीडिया पर एक दूसरे के खिलाफ तीखी टिप्पणियां की हैं, जिसकी वजह से ये मैच अब बहुत ही खास होने वाला है।

मार्च में एओकी के यूट्यूब चैनल पर आकर दोनों ने एक दूसरे को ललकारने के अलावा अन्य मुद्दों पर बात की। बातचीत के दौरान टेटसुका ने एओकी से पूछा कि उन्होंने 2024 में क्यों ब्लॉक किया था।

इनके बीच की जुबानी जंग यहीं नहीं रुकी। हाल ही में टेटसुका ने अपने यूट्यूब चैनल पर “टोबीकन जुडन” को साफ और सीधा संदेश देते हुए ललकारा:

“वो मेरा मज़ाक बना रहे हैं। अब भागो मत।”

अब दोनों के बीच सर्कल में अपनी प्रतिद्वंदिता को अंजाम तक पहुंचाने का मौका होगा और दोनों के लिए इस मैच में काफी कुछ दांव पर लगा होगा।

एओकी का करियर अपने आप में किसी ग्रंथ से कम नहीं है।

42 वर्षीय टोक्यो निवासी को MMA इतिहास के सबसे खतरनाक सबमिशन स्पेशलिस्ट्स में से एक माना जाता है। उन्होंने दो दशक से ज्यादा लंबे करियर में 49-11 का शानदार रिकॉर्ड कायम किया है और इनमें से 32 जीत सबमिशन से आई हैं।

साल 2012 में प्रमोशन में शामिल होने के बाद से पूर्व ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन ने अपने ग्राउंड गेम से विरोधियों को 15 मैचों में धूल चटाई।

“टोबीकन जुडन” MMA में लगातार दो मैचों को जीत चुके हैं। अपने सबसे हालिया मैच में उन्होंने इस साल मार्च में पूर्व ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग को सिर्फ 53 सेकंड में धूल चटाई।

उससे पहले ONE 165 में उन्होंने रीयर-नेकेड चोक से जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर को पराजित किया।

अब टेटसुका के खिलाफ वो लगातार तीसरी MMA जीत और करियर की 50वीं जीत की तलाश में होंगे।

वहीं एओकी के सामने चुनौती बनकर खड़े होंगे 35 वर्षीय टेटसुका, जो इस मैच के लिए लाइटवेट डिविजन का रुख करेंगे।

Yamada Dojo-TGFC टीम के स्टार ने ONE में छह जीत अपने नाम करते हुए एक खतरनाक फिनिशर के रूप में अपनी जगह बना ली है।

“जापानीज़ बीस्ट” हाल ही में लगातार पांच फाइट जीत के रथ पर सवार थे, लेकिन अपने पिछले दो मुकाबलों में उन्हें हार मिली। अब जापानी स्टार की कोशिश होगी कि वो मजबूती के साथ वापसी करें।

इससे कहीं बढ़कर वो दिग्गज एओकी को हराकर उन्हें शांत करना चाहेंगे।

दोनों की इस जुबानी जंग के कारण ये मुकाबले बहुत ही खास बन गया है और फैंस को एक शानदार टक्कर देखने को मिलेगी।

न्यूज़ में और

Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21