ONE Fight Night 26 में शिन्या एओकी से भिड़ने वाले BJJ सनसनी कोल अबाटे से जुड़ी 5 दिलचस्प बातें

Cole3

BJJ सनसनी कोल अबाटे अपना बहुप्रतीक्षित ONE Championship डेब्यू करने के लिए तैयार हैं, जिस पर दुनिया भर के फैंस की नजरें होंगी।

7 दिसंबर को होने वाले ONE Fight Night 26: Lee vs. Rasulov के लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में 19 वर्षीय स्टार का सामना पूर्व ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन और ग्रैपलिंग दिग्गज शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी से होगा।

अमेरिकी सनसनी को BJJ (ब्राजीलियन जिउ-जित्सु) के सबसे प्रतिभाशाली युवा स्टार के रूप में गिना जाता है और वो मार्शल आर्ट्स की ग्लोबल स्टेज पर अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।

आइए थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले मैच से पहले इस उभरते हुए प्रतियोगी के बारे में पांच दिलचस्प बातें जानते हैं।

#1 पांच साल की उम्र से BJJ की ट्रेनिंग

अमेरिकी राज्य टेक्सास के बोमोंट में जन्मे युवा ग्रैपलर 15 सालों से जिउ-जित्सु की ट्रेनिंग करते हुए आ रहे हैं।

उन्होंने पांच वर्ष की आयु से ही शानदार प्रतिभा दिखाना शुरु कर दिया था। अबाटे ने मशहूर ब्लैक बेल्ट और सम्मानित कोच रोड्रिगो पिन्हीरो की निगरानी में खेल को समझा, ट्रेनिंग की और मुकाबलों का हिस्सा बने, जिससे उनके शानदार करियर की नींव पड़ी।

#2 युवा दिनों और अलग-अलग रंग की बेल्टों में दमदार प्रदर्शन

अबाटे ने युवा प्रतिभा और अलग-अलग रंग की बेल्टों में बहुत शानदार कामयाबी हासिल की, जो BJJ में कम ही देखने को मिलती है।

मौजूदा ONE सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन केड रुओटोलो और टाय रुओटोलो की तरह ही उन्हें अपने हर टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल परफॉर्मेंस दी और खिताब जीते।

वो जुवेनाइल वर्ल्ड, यूरोपियन, पैन-अमेरिकन और अमेरिकन नेशनल चैंपियन और पर्पल बेल्ट वर्ल्ड चैंपियन भी रहे हैं। इस प्रदर्शनों के दम पर वो खेल की सबसे ज्यादा नामी-गिरामी प्रतिभा में से एक बन गए।

#3 Art Of Jiu-Jitsu Academy में दिग्गजों के बीच करते हैं ट्रेनिंग

साल 2019 में अबाटे और उनका परिवार कैलिफोर्निया में आ बसा ताकि वो मशूहर Art of Jiu-Jitsu Academy (AoJ) में ट्रेनिंग कर सकें।

AoJ को दुनिया के सबसे बेहतरीन BJJ जिम में गिना जाता है और वहां पर कई सारे वर्ल्ड चैंपियंस और टॉप ग्रैपलर्स, जिसमें मौजूदा ONE विमेंस एटमवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन मायसा बास्तोस का नाम भी शामिल हैं, ट्रेनिंग करते हैं।

अबाटे इस मशहूर एकेडमी में स्टूडेंट से कहीं बढ़कर हैं। वो अपने ट्रेनिंग सेशंस के बीच में AoJ के नो-गी प्रोग्राम को भी चलाते हैं। वो इसका कार्यक्रम तैयार करते हैं ताकि इस एकेडमी की साख को और आगे लेकर जाया जा सके।

#4 इतिहास के सबसे युवा ADCC ट्रायल्स विजेता

साल 2021 में जब अबाटे 16 वर्ष के थे तो उन्होंने दो दिनों के भीतर सात प्रतिभाशाली एथलीट्स को हराकर ADCC ट्रायल्स जीतने वाले सबसे युवा एथलीट बनने का कारनामा किया।

उन्होंने कई मौकों पर शीर्ष ब्लैक बेल्ट एथलीट्स को मात दी, लेकिन ADCC नॉर्थ अमेरिकन ट्रायल्स के दौरान उनके प्रदर्शन ने दिखाया कि वो इस खेल के सबसे टॉप प्रतियोगियों में से एक हैं।

इस करियर बदल देने वाली उपलब्धि ने पूरे सबमिशन ग्रैपलिंग जगत को हैरान कर दिया था और अबाटे ने दिखाया कि ये उनके छाने का समय है।

#5 कई मशहूर ब्लैक बेल्ट एथलीट्स पर जीत

युवा प्रतिभा के शानदार रिकॉर्ड में कई सारे अनुभवी और सम्मानित ब्लैक बेल्ट दिग्गजों पर भी जीत दर्ज है। और ये सब जुलाई 2023 में उनके ब्लैक बेल्ट हासिल करने से पहले आई हैं।

अबाटे ने सितंबर 2021 में 10th Planet टीम के प्रतिनिधि जियो “फ्रीकाज़ोइड” मार्टिनेज़ को हराकर बड़ा कारनामा किया।

उसके बाद 2021 ADCC नॉर्थ अमेरिकन ट्रायल्स में उन्होंने IBJJF ब्लैक बेल्ट वर्ल्ड चैंपियन एस्तेवन मार्टिनेज़ के अलावा ADCC ट्रायल्स विजेता ड्रिएंड्रे कोर्बे और कीथ क्रिकोरियन को पराजित किया।

अब अबाटे ONE Fight Night 26 में एओकी के रूप में एक और दिग्गज को पटखनी देना चाहेंगे।

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)