ONE Fight Night 35 के लिए BJJ स्टार्स कोल अबाटे और सैमुएल नगाई के सबमिशन ग्रैपलिंग मैच की घोषणा

Shinya Aoki Cole Abate ONE Fight Night 26 49 scaled

टॉप BJJ (ब्राजीलियन जिउ-जित्सु) ब्लैक बेल्ट एथलीट्स “आइस” कोल अबाटे और सैमुएल नगाई के बीच एक जोरदार फेदरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मैच की घोषणा की गई है, जिसका आयोजन 6 सितंबर को ONE Fight Night 35 में किया जाएगा।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले इस धमाकेदार मैच में दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ एथलीट्स आमने-सामने होंगे।

20 वर्षीय अबाटे ने खुद को एक प्रतिभाशाली एथलीट के रूप में स्थापित किया है। 2023 में ब्लैक बेल्ट हासिल करने के बाद उन्होंने कई सारी बड़ी जीत दर्ज कीं और फिर 2024 IBJJF नो-गी वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल पर कब्जा किया।

शानदार स्किल्स और रुतबे के चलते कोई हैरानी नहीं हुई, जब अमेरिकी सनसनी ने दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन का रुख किया।

अबाटे ने पिछले साल दिसंबर में हुए ONE Fight Night 26 में अपना ONE डेब्यू किया। उन्होंने जापानी लैजेंड शिन्या एओकी को हील हुक सबमिशन से पराजित करते हुए ढेर सारे फैंस बनाए।

“आइस” अब अगले मैच के जरिए प्रमोशन में डेब्यू करने जा रहे नगाई के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेंगे।

ब्राजील में जन्मे और टेक्सस में रहने वाले 25 वर्षीय स्टार ONE के बाहर कामयाबी हासिल करने के बाद डेब्यू करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि नगाई एक 2023 IBJJF वर्ल्ड चैंपियन हैं और उनके नाम ONE एथलीट्स फैब्रिसियो आंद्रे, गेब्रियल सूसा और जियानी ग्रिपो पर जीत हैं।

उच्च स्तर पर मिली इस शानदार कामयाबी के बावजूद Chekmat टीम की प्रतिनिधि को दो बार अबाटे से हार का मुंह देखना पड़ा है और दोनों ही बार मैच बेहद करीबी रहा।

ONE Fight Night 35 में होने वाला ये मैच दो अलग स्टाइल की टक्कर रहेगा।

अपने शांत रवैये और तकनीक के लिए चर्चित अबाटे विरोधी को अपने कब्जे में कर सबमिशन के प्रयास करते हैं, वहीं नगाई शुरुआत से ही गार्ड पास और स्वीप का सहारा लेकर फिनिश की तलाश करते दिखते हैं।

6 सितंबर को मिली एक जीत दोनों की ग्लोबल स्टार पावर में इजाफा कर देगी और उनका नाम ONE के तेजी से उभरते हुए सबमिशन ग्रैपलर्स में ला देगी।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.