ONE Fight Night 35: Buntan Vs. Hemetsberger – सभी फाइट्स के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स

JackieBuntan StellaHemetsberger Split 1200X800

एशिया प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 123 के शानदार आयोजन के बाद दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की थाईलैंड की राजधानी में ONE Fight Night 35: Buntan vs. Hemetsberger के साथ वापसी हो रही है।

शनिवार, 6 सितंबर को बैंकॉक, थाईलैंड के लुम्पिनी स्टेडियम से लाइव प्रसारित होने वाले इवेंट में इतिहास रचा जाएगा। मेन इवेंट में एक नई ONE विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन की ताजपोशी देखने को मिलेगी।

फिलीपीनो-अमेरिकी सुपरस्टार जैकी बुंटान अभी ONE विमेंस स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन हैं और अगर वो खिताब जीत गईं तो ONE Championship इतिहास की तीसरी दो-खेलों की क्वीन बन जाएंगी। लेकिन ऑस्ट्रियाई स्ट्राइकर स्टेला हेमेट्सबर्गर उन्हें हार हाल में हराकर अपने करियर के सबसे बड़े खिताब को जीतते हुए अपने देश की पहली ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना देख रही हैं।

इसके अलावा ONE वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन टाय रुओटोलो अपना बहुप्रतीक्षित MMA डेब्यू करेंगे और उनका सामना अपराजित सनसनी एड्रियन ली से एक ऑल-अमेरिकन फाइट में होगा।

वहीं कार्ड में मलेशियाई-अमेरिकी सनसनी जोहान गज़ाली, टॉप पांच बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर रैम्बोलैक चोर अजालाबून और अपराजित स्टार ह्यू की वापसी देखने को मिलेगी।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप
स्टेला “ऑल्वेज़ हंग्री” हेमेट्सबर्गर ने जैकी बुंटान को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फेदरवेट मॉय थाई
शैडो माविन ने बैमपारा “बैम्बी फायरलैक” कौयाटे को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 1:20 मिनट में
फेदरवेट MMA
अकबर “बाकल” अब्दुलेव ने इब्राहिम दाउएव को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 3:49 मिनट में
बेंटमवेट मॉय थाई
रैम्बोलैक चोर अजालाबून ने दिमित्री “द साइलेंट असासिन” कोवटन को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 2:01 मिनट में
लाइटवेट MMA
टाय रुओटोलो ने एड्रियन “द फिनोम” ली को सबमिशन (रीयर-नेकेड चोक) से हराया - दूसरे राउंड के 4:14 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
जोहान “जोजो” गज़ाली ने ज़कारिया एल जमारी को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 2:10 मिनट में
एटमवेट MMA
नैटेली साल्सेडो ने माकारेना अरागोन को सबमिशन (आर्मबार) से हराया - पहले राउंड के 2:42 मिनट में
फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग
ह्यू “मिस्टर पैपर” ने जॉर्डन एस्टुपिनन को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 1:45 मिनट में

किकबॉक्सिंग में और

Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19
Songchainoi Kiatsongrit punches Salai Htan Khee Shein at ONE Friday Fights 130
Stella Hemetsberger will defend her Muay Thai belt against Natalia Diachkova