3 मुकाबले जो ONE Fight Night 26: Lee Vs. Rasulov को यादगार बना सकते हैं

Prajanchai PK Saenchai Jonathan Di Bella ONE Friday Fights 68 92

ONE Fight Night 26: Lee vs. Rasulov में दो धमाकेदार वर्ल्ड चैंपियनशिप मैचों पर दुनिया भर के फैंस की नजरें टिकी होंगी, लेकिन इसके अलावा भी कार्ड में कई सारे दमदार मैच हैं, जिनमें एक्शन की कोई कमी नहीं होगी।

7 दिसंबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाला हर मैच अपने आप में खास है।

बेहतरीन मॉय थाई, किकबॉक्सिंग, MMA और सबमिशन ग्रैपलिंग मैच कार्ड में शामिल हैं, जिसमें शुरु से लेकर अंत तक विस्फोटक एक्शन होगा।

आइए इससे पहले तीन मुकाबलों पर नजर डालते हैं, जो ONE Fight Night 26 में चार चांद लगा सकते हैं।

#1 डेनिच पुरिच Vs. इलायस महमूदी

फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में #3 रैंक के कंटेंडर डेनिस “द बोस्नियन मेनेस” पुरिच का सामना #5 रैंक के कंटेंडर इलायस “द स्नाइपर” महमूदी से होगा।

39 वर्षीय पुरिच का पिछले तीन मैचों में 2-1 का रिकॉर्ड है और अपने सबसे हालिया मैच में उन्होंने तीन राउंड तक थाई मेगास्टार रोडटंग जित्मुआंगनोन का डटकर सामना किया था।

उनके विरोधी की बातें करें तो हाथ और पैरों में गजब की ताकत के साथ महमूदी बहुत ही क्रिएटिव स्ट्राइकर हैं। वो अगस्त में हुए अपने पिछले मैच में टाइकी नाइटो को स्पिनिंग बैकफिस्ट से फिनिश करने के बाद वापस आ रहे हैं। ये मैच जबरदस्त होना पूरी तरह से तय है।

#2 जोनाथन डी बैला Vs. रुई बोटेल्हो

पूर्व ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन डी बैला दोबारा डिविजन की बेल्ट हासिल करने के लिए उत्सुक होंगे, लेकिन इससे पहले उन्हें स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग मैच में रुई बोटेल्हो की चुनौती से पार पाना होगा।

साउथपॉ (बाएं हाथ के) स्ट्राइकर के हाथों में गजब की ताकत, शानदार काउंटर स्ट्राइकिंग और कभी ना हार मानने वाला जज्बा है। इसी के दम पर उन्होंने झांग पेइमियान और “मिनी टी” डेनियल विलियम्स के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल जीत हासिल की थी।

मगर उनके अगले प्रतिद्वंदी बोटेल्हो के पास विरोधी को छकाने का दम है। पूर्व यूरोपियन किकबॉक्सिंग चैंपियन ने पिछले मैचों में दो बड़े स्टार्स को हराया है। ऐसे में वो डी बैला की कड़ी परीक्षा लेंगे।

#3 कोल अबाटे Vs. शिन्या एओकी

युवा ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) सनसनी कोल अबाटे का बहुप्रतीक्षित ONE डेब्यू पूर्व लाइटवेट MMA चैंपियन शिन्या एओकी के खिलाफ सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में करेंगे।

19 वर्षीय अबाटे को दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली सबमिशन ग्रैपलर की संज्ञा दी जाती है। वो टॉप और बॉटम दोनों पोजिशन से खतरनाक हैं। लेकिन डेब्यू मैच में उनका सामना एक बहुत ही बड़े धुरंधर से हो रहा है।

जापानी मार्शल आर्ट्स जगत के दिग्गज “टोबीकन जुडन” को MMA के सबसे क्रिएटिव सबमिशन आर्टिस्ट्स में से एक माना जाता है। उन्हें सबमिशन ग्रैपलिंग में लंबा अनुभव है।

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)