अबासोव ने नाकाशीमा को हराकर डिफेंड किया ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड टाइटल

Kiamrian Abbasov James Nakashima Inside The Matrix II 31 768x511

कियामरियन “ब्रेज़ेन” अबासोव ने अपने पहले ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड टाइटल डिफेंस में शानदार जीत दर्ज की है।

चैंपियन बनने के बाद करीब 13 महीने बाद ONE: INSIDE THE MATRIX II में अपने पहले वर्ल्ड टाइटल डिफेंस में किर्गिस्तानी स्टार ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया।

अबासोव अपनी दमदार स्ट्राइकिंग की मदद से अपराजित चैलेंजर जेम्स नाकाशीमा के रेसलिंग गेम को मात दे रहे थे।

इस मैच से पहले नाकाशीमा का रिकॉर्ड 12-0 का था, लेकिन “ब्रेज़ेन” के अटैक का उनके पास कोई जवाब नहीं था। आखिरकार चौथे राउंड में अबासोव ने नी स्ट्राइक लगाकर अपने प्रतिद्वंदी को मैट पर गिराया और तब तक स्ट्राइक्स लगाते रहे, जब तक मैच समाप्ति की घोषणा नहीं हो गई।

Kiamrian Abbasov James Nakashima Inside The Matrix II 20.jpg

दोनों एथलीट्स ने मैच की शुरुआत में अलग-अलग रणनीति अपनाई।

एक तरफ अबासोव स्ट्राइकिंग तो दूसरी तरफ नाकाशीमा अपनी रेसलिंग स्किल्स की मदद से ग्राउंड गेम में बढ़त प्राप्त करना चाहते थे।

उन्होंने 3 बार वेल्टरवेट चैंपियन को सर्कल वॉल की तरफ धकेला और टेकडाउन करने का प्रयास किया, लेकिन किर्गिस्तानी स्टार का डिफेंस बहुत शानदार रहा।

अमेरिकी साउथपॉ (बाएं हाथ के) स्टार किकबॉक्सिंग और ग्रैपलिंग स्किल्स का प्रयोग कर रहे थे, वहीं अबासोव भी अपने प्रतिद्वंदी के मूव्स को परख रहे थे। लेकिन अबासोव के चेहरे पर घबराहट जैसी कोई चीज नहीं थी और उन्होंने MMA Lab के प्रतिनिधि को पहले राउंड में मैट पर गिराने में भी सफलता पाई।

नाकाशीमा के टेकडाउन के प्रयास जारी थे और इस बीच उन्होंने स्ट्राइकिंग भी की, जो उन्हें Team Petrosyan से जुड़ने के बाद सीखने को मिली है। “ब्रेज़ेन” को दमदार लेग किक्स, लेफ्ट हुक्स और यहां तक कि उनके एक लेफ्ट क्रॉस ने अबासोव की नाक को भी चोट पहुंचाई।

Kiamrian Abbasov James Nakashima Inside The Matrix II 11.jpg

दूसरे राउंड में नाकाशीमा ने चैंपियन को दूर रहकर अटैक करने पर मजबूर किया। वो लगातार लेग किक्स और किर्गिस्तानी स्टार की टूटी हुई नाक पर पंच भी लगा रहे थे।

नाकाशीमा ने टेकडाउन करने की कोशिश की और क्लिंचिंग गेम में रहते हुए चैंपियन को सर्कल वॉल की तरफ धकेल रहे थे।

“ब्रेज़ेन” भी इस बीच अपनी ग्रीको-रोमन रेसलिंग स्किल्स का उपयोग कर रहे थे, खुद को डिफेंड करते हुए नाकाशीमा को सर्कल वॉल की तरफ धकेला और टेकडाउन लगाने की कोशिश की। लेकिन MMA Lab के स्टार खुद को बचाने में सफल रहे।

अबासोव ने दोबारा अपनी स्ट्राइकिंग पर फोकस किया और इस बीच जैब और राइट अपरकट भी लगाया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी के बाएं पैर को पकड़ते हुए टेकडाउन किया, लेकिन इससे पहले वो कोई और मूव लगा पाते, उससे पहले ही नाकाशीमा अपने पैरों पर खड़े हो गए।

राउंड के अंतिम क्षणों में चैंपियन आक्रामकता के साथ स्ट्राइक्स लगा रहे थे, लेकिन अमेरिकी एथलीट ने शानदार तरीके से खुद को डिफेंड किया, दमदार लेग किक्स और पंच भी लगाए।

Kiamrian Abbasov James Nakashima Inside The Matrix II 36.jpg

अबासोव को बढ़त प्राप्त हो चुकी थी, लेकिन तीसरे राउंड में चैलेंजर ने पासा पलटने की कोशिश की।

टेकडाउन का प्रयास विफल रहने के बाद चैंपियन ने नाकाशीमा को जैब-क्रॉस कॉम्बो लगाया, लेग किक्स, हेड किक्स भी लगाईं, लेकिन अमेरिकी स्टार ने जवाबी हमला करते हुए इनसाइड लेग किक्स लगाकर अपने प्रतिद्वंदी को बैकफुट पर धकेला।

किर्गिस्तानी स्टार ने लेफ्ट हुक-राइट अपरकट कॉम्बिनेशन लगाया, लेकिन कुछ ही क्षणों बाद MMA Lab के स्टार सिंगल-लेग टेकडाउन लगाने में सफल रहे। वो बढ़त बनाने की कोशिश कर रहे थे, मगर अबासोव का डिफेंस टॉप लेवल का रहा।

एक समय पर नाकाशीमा ने वोन फ्लू चोक भी लगाने की कोशिश की लेकिन “ब्रेज़ेन” ने बड़ी चतुराई से खुद का बचाव किया।

Kiamrian Abbasov James Nakashima Inside The Matrix II 21.jpg

एक्शन से भरपूर तीसरे राउंड के बाद चौथे राउंड में पूरी स्थिति बदली हुई नजर आई।

अमेरिकी स्टार राउंड के शुरुआती क्षणों में डबल-लेग टेकडाउन लगाने के लिए आगे आए। टेकडाउन के असफल रहने के बाद उन्होंने क्लिंच करते हुए अबासोव को सर्कल वॉल की तरफ धकेला, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद चैंपियन खुद को क्लिंचिंग गेम से बाहर लाने में सफल रहे।

नाकाशीमा फ्रंटफुट पर रहकर लेग किक्स और लेफ्ट क्रॉस लगा रहे थे और एक बार फिर डबल-लेग टेकडाउन लगाने की कोशिश की। लेकिन “ब्रेज़ेन” ने पहले ही उसका अंदाजा लगा लिया था और उसका पूरा फायदा भी उठाया।

जैसे ही चैलेंजर टेकडाउन लगाने के लिए आगे आए, अबासोव ने उन्हें सिर पर नी लगाई। जिसके प्रभाव से अमेरिकी स्टार लड़खड़ाते हुए नजर आए। किर्गिस्तानी स्टार ने खतरनाक तरीके से राइट हैंड्स लगाए और जब नाकाशीमा ने बाएं पैर को पकड़ने की कोशिश की तो अबासोव ने एक और नी स्ट्राइक लगाई।

MMA Lab के एथलीट अपने प्रतिद्वंदी के पंचों से बचने के लिए बैकफुट पर जाने को मजबूर थे और टेकडाउन लगाने की कोशिश भी की, लेकिन अबासोव ने उन्हें खतरनाक अपरकट लगाए जिससे अमेरिकी स्टार मैट पर जा गिरे। अबासोव ने उसके बाद 2 दमदार पंच लगाए और आखिरकार चौथे राउंड में 3 मिनट 27 सेकंड बीत जाने के बाद रेफरी ने मैच समाप्ति की घोषणा की।

Kiamrian Abbasov James Nakashima Inside The Matrix II 44.jpg

इस शानदार TKO (तकनीकी नॉकआउट) जीत के बाद अबासोव का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 23-4 का हो गया है और उन्होंने साबित किया कि वो ही असली ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन हैं।

मैच के बाद इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “मैं इस बेल्ट को बार-बार डिफेंड करने के लिए भी तैयार हूं। मैं कह चुका हूं, मैं ही असली चैंपियन हूं। मैं इस बेल्ट को किसी को नहीं देने वाला। ये सर्कल मेरा है, बेल्ट मेरी है और मेरा अगला मैच चाहे किसी भी एथलीट के खिलाफ हो, मुझे उससे कोई फर्क नहीं पड़ता।”

ये भी पढ़ें: ONE: INSIDE THE MATRIX II – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, अबासोव vs नाकाशीमा

न्यूज़ में और

Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.