ONE Fight Night 4 में कियामरियन अबासोव Vs. क्रिश्चियन ली बाउट को लेकर स्टार्स ने रखी अपनी-अपनी राय

KiamrianAbbasov Chatri ChristianLee 1200X800 768x512

अमेरिकी प्राइमटाइम पर इस शुक्रवार, 18 नवंबर (भारत में शनिवार, 19 नवंबर) को ONE Championship के लाइटवेट किंग क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली के पास 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका होगा।

वो एक डिविजन ऊपर आकर कियामरियन “ब्रेज़ेन” अबासोव का सामना ONE Fight Night 4 के मेन इवेंट में करेंगे। अबासोव इवेंट से पहले वे-इन (वजन) को पास नहीं कर पाए और वेट मिस करने के कारण उनसे टाइटल ले लिया गया है।

अब ये एक कैचवेट बाउट होगी, जिसमें सिर्फ ली ही वर्ल्ड टाइटल जीत सकते हैं। अगर अबासोव की जीत हुई तो भी टाइटल वेकेंट (खाली) ही रहेगा।

करीब दो साल पहले ली ने वेल्टरवेट के दिग्गज के खिलाफ अपनी स्किल्स को परखने और दो डिविजन का किंग बनने के अपने सपने को पूरा करने की इच्छा जताई थी।

हाल ही में सिंगापुर-अमेरिकी एथलीट ने अपने पुराने विरोधी ओक रे यूं को दबदबे के साथ फिनिश करके ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल पर फिर से कब्जा जमाया।

अब ली के पास अपने सपने को सच्चाई में बदलने का मौका है, लेकिन अबासोव 24 साल के एथलीट की उम्मीदें बेकार करने के मूड में नजर आ रहे हैं।

अक्टूबर 2019 में ज़ेबज़्टियन “द बैंडिट” कडेस्टम से बेल्ट हासिल करने के बाद से किर्गिस्तानी स्टार ने इस वेट क्लास में अपना दबदबा कायम रखा है।

लेकिन पिछली फरवरी में रीनियर डी रिडर से मिडलवेट का ताज हासिल करने में विफल रहने के बाद वो दो डिविजन के किंग नहीं बन पाए। ऐसे में अबासोव फिर से जीत की राह पर लौटना चाहते हैं और ये साबित करना चाहते हैं कि वेल्टरवेट डिविजन पर उनका दबदबा कायम है।

ONE Fight Night 4 के मेन इवेंट में होने वाले मुकाबले से पहले ONE Championship के चहेते सितारों ने इस बारे में अपनी भविष्यवाणी की।

रॉबर्टो सोल्डिच

“ये काफी अच्छी फाइट होने वाली है। टॉप लेवल पर हमेशा मामला 50-50 का रहता है। मैं किश्चियन ली को 60 प्रतिशत और कियामरियन को 40 प्रतिशत मानता हूं क्योंकि ली बेहतर स्टैंडअप एथलीट हैं।”

ब्रेंडन वेरा

“पिछले काफी समय से क्रिश्चियन ली अच्छे एथलीट्स का शिकार करते आ रहे हैं। वो काफी जोश और अच्छी फॉर्म में भी हैं। मुझे लगता है कि क्रिश्चियन जीत जाने वाले हैं। क्रिश्चियन अपनी एल्बोज के साथ जीत जाएंगे।”

सेज नॉर्थकट

“मुझे लगता है कि मामला बराबरी का रहने है और मैच किसी भी ओर जा सकता है। क्रिश्चियन ली के पास रफ्तार का फायदा है, लेकिन अबासोव काफी तगड़े हैं और उन्हें आगे आकर मुकाबला करना पसंद आता है। इस वजह से ये काफी अच्छी फाइट होने वाली है।”

हलील अमीर

“मुझे लगता है कि ये काफी अच्छा मैचअप होने वाला है। व्यक्तिगत तौर पर, मुझे किसी तरह की भविष्यवाणी करना अच्छा नहीं लगता है, लेकिन अगर मैं विजेता चुनूंगा तो वो कियामरियन होंगे क्योंकि उनके पास साइज और अनुभव दोनों हैं।”

एड्रियानो मोरेस

“अबासोव सर्वसम्मत निर्णय से जीत जाने वाले हैं। ये उनका डिविजन है और वो काफी तगड़े हैं। मुझे लगता है कि उनकी रेसलिंग इस मुकाबले में काफी अंतर पैदा करने वाली है।”

जोनाथन डी बैला

“मेरा अनुमान है कि किश्चियन ली नॉकआउट या सर्वसम्मत निर्णय के जरिए जीत जाने वाले हैं। मेरा मानना है कि अपने विरोधी पर तेजी और सटीकता से हमले करने में क्रिश्चियन आगे हैं।”

मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा

“ली जीत जाएंगे। मुझे लगता है कि उनका गेम पूर्ण है और जीत हासिल करने के लिए उनके पास हर तरीका मौजूद है।”

जैकी बुंटान

“मुझे लगता है कि क्रिश्चियन ली जीत हासिल कर लेने वाले हैं। वो काफी जोशीले फाइटर हैं और फिनिश हासिल कर लेंगे।”

मार्क सांगियाओ

“ये देखने वाली बात होगी कि कियामरियन अबासोव के खिलाफ क्रिश्चियन ली क्या करते हैं। मैं इस बार वर्ल्ड चैंपियन का पक्ष ले रहा हूं और मेरे अनुमान के हिसाब से कियामरियन अबासोव नॉकआउट से जीत जाने वाले हैं।”

स्टीफन लोमन

“क्रिश्चियन ली एक लाजवाब एथलीट हैं। वो तेज, मजबूत और बहुत प्रतिभाशाली हैं, लेकिन Team Lakay में हम हमेशा चैंपियन का पक्ष लेते हैं। यही कारण है कि अबासोव एक चैंपियन हैं। उनके डिविजन में आकर उनकी बेल्ट पर कब्जा जमाना काफी मुश्किल भरा होने वाला है। हालांकि, हमेशा मौका बना रहा है क्योंकि ये MMA है लेकिन क्रिश्चियन के लिए ये आसान नहीं होने वाला है।”

एडुअर्ड फोलायंग

“मुझे लगता है कि इस मुकाबले में साइज का फायदा कियामरियन अबासोव को मिलने वाला है। वो एक नेचुरल वेल्टरवेट हैं, जबकि किश्चियन अपनी स्किल और इच्छा को झोंकने की कोशिश करने वाले हैं। हालांकि, मैं अबासोव को एक ग्राउंड फाइटर के तौर पर ज्यादा देखता हूं। ऐसे में ये काफी अच्छी फाइट होने वाली है। अबासोव के पास साइज का फायदा है, लेकिन ली गजब की स्किल वाले हैं। मैं अबासोव के पक्ष में थोड़ा ज्यादा हूं। इस चैंपियन के पास एडवांटेज है।”

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4