एओकी ने नाकाशीमा को हराकर बड़ा सबमिशन रिकॉर्ड अपने नाम किया

Shinya Aoki James Nakashima ONE UNBREAKABLE 1920X1278 7 768x511

पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी ने ONE: UNBREAKABLE में एक बार फिर धमाकेदार प्रदर्शन कर बड़ी सबमिशन जीत अपने नाम की।

जापानी लैजेंड ने अमेरिकी रेसलिंग स्टार जेम्स नाकाशीमा के खिलाफ पहले ही राउंड में 3 मिनट से भी कम समय में लाइटवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच में जीत दर्ज की।

ये एओकी के करियर की 29वीं और ONE में आठवीं सबमिशन जीत रही। इसके साथ उन्होंने ONE Championship के इतिहास में सबसे ज्यादा सबमिशन जीत का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Shinya Aoki James Nakashima ONE UNBREAKABLE 1920X1278 3.jpg

मैच की शुरुआत एओकी के स्ट्राइकिंग गेम से हुई, उन्होंने बॉडी पर लेफ्ट हाई किक और स्विच किक लगाकर नाकाशीमा को डराने की कोशिश की।

उसके बाद क्लिंचिंग गेम में आने का प्रयास किया, लेकिन अमेरिकी स्टार ने उन्हें रोककर सर्कल वॉल की तरफ धकेला।

डेब्यू मैच में ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन को चैलेंज करने के बाद लाइटवेट डिविजन में आए नाकाशीमा, एओकी की ठोड़ी की मजबूती को परखना चाहते थे इसलिए पंच लगाने शुरू कर दिए।

लेकिन इस बीच #4 रैंक के कंटेंडर एक लेफ्ट क्रॉस से बचते हुए क्लिंचिंग गेम में वापस आए, जिससे उनके प्रतिद्वंदी की मुश्किलें बढ़ने वाली थीं।

Shinya Aoki James Nakashima ONE UNBREAKABLE 1920X1278 6.jpg

शुरुआत में ऐसा लगा कि Evolve टीम के स्टार टेकडाउन की कोशिश में हैं, लेकिन सभी को चौंकाते हुए उन्होंने नाकाशीमा को अंडरहुक्स लगाकर उनकी बैक को निशाना बनाया।

“टोबीकन जुडन” ने नाकाशीमा के पैर को निशाना बनाया, लेकिन अमेरिकी एथलीट ने एओकी के हाथों को खुद से दूर रखने की कोशिश की।

जापानी लैजेंड ने नाकाशीमा की बैक पर अपनी पकड़ एक बार फिर मजबूत कर ली थी और यहीं से उन्होंने बॉडी ट्रायंगल लगाया।

दबाव बढ़ने के कारण नाकाशीमा ने पहले राउंड में 2 मिनट 42 सेकंड बीतने के बाद टैप आउट कर दिया।

Shinya Aoki James Nakashima ONE UNBREAKABLE

ये एओकी की ONE में आठवीं सबमिशन जीत रही, जिसे उन्होंने ONE के इतिहास के सबसे बेहतरीन सबमिशन स्पेशलिस्ट्स में से एक बना दिया है। इस मामले में वो अब एलेक्स “लिटल रॉक” सिल्वा, “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली और मरात “कोबरा” गफूरोव से आगे निकल गए हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: UNBREAKABLE – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, रामज़ानोव vs कैपिटन

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35