ONE: UNBREAKABLE III की टॉप फाइट हाइलाइट्स

Ahmed Mujtaba Rahul Raju UNBREAKABLE III 1920X1280 16 768x512

ONE Championship के 2021 सीजन की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई थी और शुक्रवार, 5 फरवरी को ONE: UNBREAKABLE III में भी वही धमाकेदार एक्शन जारी रहा।

6 में से 5 मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैचों में फिनिश देखा गया और शो का एकमात्र मैच जो 15 मिनट तक चला, वो भी सबसे यादगार मुकाबलों में से एक साबित हुआ।

सभी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट्स ने फैंस का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी इसलिए यहां आप ONE: UNBREAKABLE III की टॉप हाइलाइट्स को देख सकते हैं।

#1 उभरते हुए स्टार ने अनुभवी एथलीट को हराया

MMA fighters Shoko Sato and Fabricio Andrade compete at ONE: UNBREAKABLE III on 5 February 2021

को-मेन इवेंट में #2 रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर शोको साटो की भिड़ंत 23 वर्षीय स्टार फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे से हुई, शो का अकेला मैच जिसका परिणाम जजों के स्कोरकार्ड्स से आया।

साटो को डिविजन के चैंपियन बिबियानो “द फ्लैश” फर्नांडीस के खिलाफ मैच प्राप्त करने के लिए 1 या 2 बड़ी जीत की जरूरत थी। पहले राउंड में उन्होंने अपने वर्ल्ड-क्लास ग्राउंड गेम की मदद से बढ़त बनाने की कोशिश की, लेकिन एंड्राडे का डिफेंस भी जबरदस्त रहा। स्टैंड-अप गेम में कड़ी टक्कर देखने को मिली और राउंड के अंतिम क्षणों में बेहद खतरनाक मूव्स देखे गए।

दूसरे राउंड में साटो ने बेहतरीन अपरकट लगाया, लेकिन एंड्राडे की ओर से हो रहे निरंतर अटैक ने उन्हें बढ़त दिलाए रखी। अपनी स्ट्राइक्स लगाने के दौरान ब्राजीलियाई स्टार साटो के टेकडाउन के प्रयासों को भी विफल करते रहे।

अंतिम राउंड में दोनों ने बढ़त प्राप्त करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी।

दोनों ने आक्रामक रुख अपनाया हुआ था, लेकिन एंड्राडे के कॉम्बिनेशंस ज्यादा प्रभावशाली साबित हो रहे थे। मैच में कुछ देर के लिए ग्राउंड गेम भी देखने को मिला।

करीबी मुकाबले के अंत में जजों ने “वंडर बॉय” के पक्ष में फैसला सुनाया और इस जीत के साथ ब्राजीलियाई स्टार डिविजन के टॉप कंटेंडर्स में एक बन गए हैं।



#2 “माइटी वॉरियर” हार मानने वालों में से नहीं हैं

MMA fighters Mehdi Barghi and Kang Ji Won meet at ONE: UNBREAKABLE III on 5 February 2021

“माइटी वॉरियर” कांग जी वॉन हेवीवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट में मेहदी बार्घी के खिलाफ मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं करते तो निराशा उन्हें कई दिनों तक परेशान रखती।

बार्घी ने टेकडाउन के साथ अच्छी शुरुआत की, ग्राउंड गेम में उन्होंने माउंट पोजिशन प्राप्त कर ग्राउंड एंड पाउंड अटैक करना जारी रखा। उस समय ऐसा प्रतीत होने लगा था कि मैच उम्मीद से कहीं जल्दी समाप्त होने वाला है।

कांग जब स्टैंड-अप गेम में वापस आए, उसके तुरंत बाद बार्घी ने उन्हें दोबारा टेकडाउन लगाया।

“माइटी वॉरियर” अपने निकनेम पर खरे उतरे क्योंकि वो एक बार फिर बार्घी की पकड़ से बच निकले और इस बार मौके का फायदा उठाकर टॉप कंट्रोल प्राप्त किया।

दक्षिण कोरियाई स्टार माउंट पोजिशन में आए और ईरानी सुपरस्टार पर दमदार एल्बोज़ से प्रहार किया। इस दौरान बार्घी अपनी बैक कांग की तरफ कर बैठे, उसके बाद भी “माइटी वॉरियर” ने तब तक पंच लगाने जारी रहे, जब तक रेफरी ने मैच समाप्ति की घोषणा नहीं कर दी।

#3 मुजतबा का यादगार नॉकआउट

https://www.instagram.com/p/CK6ViW_HKZJ/

अहमद “वुल्वरिन” मुजतबा ने भारतीय एथलीट राहुल “द केरल क्रशर” राजू के खिलाफ पहले राउंड में नॉकआउट में जीत दर्ज कर 2021 की शुरुआत को अपने लिए यादगार बना दिया।

पाकिस्तानी एथलीट राजू को आगे आने के मौके दे रहे थे, जिससे उन्हें काउंटर अटैक करने में भी आसानी हो रही थी। उनकी ये रणनीति कारगर भी रही।

मैच को शुरू हुए अभी एक मिनट भी पूरा नहीं हुआ था, राजू ओवरहैंड राइट लगाने के समय खुद को बचाने की स्थिति में नहीं थे। इसी का फायदा उठाते हुए मुजतबा ने भी दमदार राइट हैंड लगाया। शॉट क्लीन तरीके से लैंड हुआ और अगले ही पल भारतीय स्टार मैट पर गिरे नजर आए। मुजतबा का तकनीक और ताकत का मेल बहुत शानदार रहा।

56 सेकंड में आई इस नॉकआउट जीत के बाद “वुल्वरिन” राइट हैंड को अपनी सबसे बड़ी ताकत भी बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: UNBREAKABLE III- रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, स्टैम्प vs रसोहायना

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19