कांग जी वॉन ने शुरुआत में पिछड़ने के बाद वापसी कर तकनीकी नॉकआउट से जीता मैच

Kang Ji Won Mehdi Barghi UNBREAKABLE III 1920X1280 15 768x512

दक्षिण कोरियाई स्टार “माइटी वॉरियर” कांग जी वॉन ने ONE Championship डेब्यू मैच में जीत दर्ज कर अपने 100% फिनिशिंग रेट को कायम रखा है।

शुक्रवार, 5 फरवरी को ONE: UNBREAKABLE III के हेवीवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच की शुरुआत में मेहदी बार्घी के अटैक को झेला और बाद में पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट से जीत दर्ज की।

MMA fighters Mehdi Barghi and Kang Ji Won meet at ONE: UNBREAKABLE III on 5 February 2021

शुरुआत में बार्घी ने ओवरहैंड राइट लगाया, जो कांग की ठोड़ी पर जाकर लैंड हुआ और उसके बाद सिंगल लेग टेकडाउन का प्रयास भी किया।

अपने प्रतिद्वंदी को ग्राउंड गेम में लाने के बाद ईरानी फ्रीस्टाइल रेसलिंग चैंपियन ने साइड कंट्रोल से हाफ गार्ड पोजिशन प्राप्त की। कांग इस पोजिशन से काफी हद तक बच निकले और अपने पैरों का इस्तेमाल कर बार्घी को खुद से दूर रखा, ऐसा कर वो अपने प्रतिद्वंदी के पंचों से भी दूर रहे।

ईरानी एथलीट ने एक बार हाफ गार्ड पोजिशन प्राप्त की और राइट हैंड लगाकर “माइटी वॉरियर” को क्षति पहुंचाई। कांग बच निकलने की फिराक में थे, इसी समय बार्घी ने दक्षिण कोरियाई एथलीट को कई एल्बोज़ लगाकर क्षतिग्रस्त कर दिया। उसके बाद माउंट पोजिशन प्राप्त कर कई और दमदार शॉट्स लगाए।

MMA fighters Mehdi Barghi and Kang Ji Won meet at ONE: UNBREAKABLE III on 5 February 2021

आखिरकार एक ऐसा समय आया, जब कांग ने बार्घी पर बढ़त बनाई। स्टैंड-अप गेम में रहते उन्होंने दमदार लेफ्ट हैंड लगाया और सिंगल लेग टेकडाउन का प्रयास किया। कांग पीछे हटे, एक लंबी सांस ली और आगे आकर स्ट्राइक्स को लैंड करवाने की कोशिश की। बार्घी जल्दबाजी में पीछे हटे और हवा में ही खतरनाक तरीके से पंच लगाने लगे।

शॉट्स के लैंड ना होने के कारण बार्घी ने एक बार फिर सिंगल लेग टेकडाउन की कोशिश की। कांग ने इससे बचने की भरपूर कोशिश की, लेकिन अंत में बार्घी ने उन्हें मैट पर गिराने में सफलता पाई। ग्राउंड गेम में आने के बाद ईरानी स्टार ने खुद को गिलोटीन चोक की पोजिशन में फंसा हुआ पाया, लेकिन इससे पहले कांग दबाव बना पाते, बार्घी ने अपने सिर को उनकी चंगुल से बाहर निकाला।

सबमिशन मूव से बच निकलने के बाद बार्घी ने माउंट पोजिशन प्राप्त की और कांग के सिर पर कई एल्बोज़ से प्रहार किया। दक्षिण कोरियाई एथलीट इस बार भी अपने प्रतिद्वंदी को खुद से दूर रखने में सफल रहे और इस दौरान हाफ गार्ड पोजिशन भी प्राप्त की।

MMA fighters Mehdi Barghi and Kang Ji Won meet at ONE: UNBREAKABLE III on 5 February 2021

माउंट पोजिशन में रहते हुए कांग ने एल्बोज़ से अटैक किया, जिससे बार्घी अपनी बैक प्रतिद्वंदी की तरफ कर बैठे। उसके बाद “माइटी वॉरियर” के पंचों की रफ्तार समय बीतने के साथ और भी तेज होती गई।

आखिरकार रेफरी ने पहले राउंड में 4 मिनट 50 सेकंड पर मैच समाप्ति की घोषणा की।

पहले राउंड में आई तकनीकी नॉकआउट जीत के बाद कांग का परफेक्ट रिकॉर्ड कायम है और ONE के सबसे खतरनाक और उभरते हुए हेवीवेट स्टार्स में शामिल हो गए हैं।

अब 5 मार्च को ONE: FISTS OF FURY II में दक्षिण कोरियाई एथलीट का परफेक्ट रिकॉर्ड बार्घी के हमवतन एथलीट अमीर अलीअकबरी के खिलाफ दांव पर लगा होगा।

MMA fighters Mehdi Barghi and Kang Ji Won meet at ONE: UNBREAKABLE III on 5 February 2021

ये भी पढ़ें: ONE: UNBREAKABLE III – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, स्टैम्प vs रसोहायना

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.