पाकिस्तान के अहमद मुजतबा ने भारतीय स्टार राहुल राजू को 56 सेकंड में नॉकआउट किया

Ahmed Mujtaba Rahul Raju UNBREAKABLE III 1920X1280 13 768x512

अहमद “वुल्वरिन” मुजतबा ने अपने देश का नाम शानदार अंदाज़ में रोशन किया।

शुक्रवार, 5 फरवरी को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से प्रसारित हुए प्री-रिकॉर्डेड इवेंट ONE: UNBREAKABLE III में पाकिस्तानी स्टार ने एक यादगार लाइटवेट डेब्यू मैच प्रस्तुत किया।

भारत-पाकिस्तान के बीच एक और खेल प्रतिद्वंद्विता में मुजतबा के सामने राहुल “द केरल क्रशर” राजू थे और उन्होंने फाइट के पहले ही मिनट में भारतीय सनसनी को नॉकआउट कर विश्व भर में दर्शकों को चौंका दिया।

Pakistan's Ahmed Mujtaba and India's Rahul Raju engage in an MMA fight at ONE: UNBREAKABLE III on 5 February 2021

अपने ONE Championship करियर की शुरुआत फेदरवेट डिविजन में करने के बाद, इस प्रतिष्ठित मुकाबले के लिए मुजतबा ने अपने नेचुरल भार वर्ग में लड़ने का निर्णय लिया और उसी के साथ हासिल हुई ताकत से उन्हें फायदा हुआ।

पहली घंटी के साथ दोनों ही योद्धाओं ने एक दूसरे के ग्लव्स को छुआ और “वुल्वरिन” ने ऑर्थोडॉक्स स्टांस के साथ धीरे-धीरे बढ़त बनाना शुरू किया। पाकिस्तानी एथलीट को जल्दी ही अपनी रेंज मिल गई थी और उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी के पैर पर एक लो किक से निशाना साधा।

मुजतबा ने फिर से ध्यान केंद्रित करते हुए आगे बढ़कर एक जैब मारने की कोशिश की, लेकिन “द केरल क्रशर” ने पीछे हटकर खुद को बचाया।

हालांकि, सिंगापुर में बसे भारतीय एथलीट ज्यादा देर बैक फुट पर नहीं रहे। राजू ने खड़े रहकर अपने वार किए और अपने बीच की दूरी को घटाना चाहा, लेकिन “वुल्वरिन” ने उनकी लय को बाधित करते हुए एक और लेग किक से प्रहार किया।

Pakistan's Ahmed Mujtaba and India's Rahul Raju engage in an MMA fight at ONE: UNBREAKABLE III on 5 February 2021

राजू को उस किक से खास नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने आगे बढ़कर एक खतरनाक जैब और फिर एक तेज़ ओवरहैंड राइट से निशाना साधा, मगर पाकिस्तानी एथलीट ने समझदारी से उनको ब्लॉक किया और दूरी बनाई।

सर्कल के बीच दोनों ही एथलीट्स एक दूसरे के अगले वार को भांपने की कोशिश कर रहे थे, जहां उन्होंने आपस में एक साथ ताकतवर राउंडहाउस किक्स से पैरों को निशाना बनाया। दो बार पिंडली के आपसी टकराव के बाद मुजतबा ने चतुराई से सिर पर एक लेफ्ट हुक मारना चाहा, पर भारतीय एथलीट ने समझदारी से उस खतरे से खुद को बचाया।

“वुल्वरिन” ने दबाव बनाए रखने की कोशिश की और राजू पर थ्री-पीस बॉक्सिंग कॉम्बिनेशन से आक्रमण किया, लेकिन एक भी स्ट्राइक्स अपने निशाने पर नहीं लगे।

Pakistan's Ahmed Mujtaba and India's Rahul Raju engage in an MMA fight at ONE: UNBREAKABLE III on 5 February 2021

अपना ध्यान दोबारा केंद्रित करने के लिए मुजतबा सर्कल के बीच में गए, जिसने “द केरल क्रशर” को बढ़त बनाकर वार करने का मौका दिया।

भारतीय एथलीट ने आगे बढ़कर बॉडी पर एक अपरकट मारना चाहा, लेकिन “वुल्वरिन” ने पीछे की ओर कूदकर उस ताकतवर शॉट से खुद को बचाया।

अपनी गति को धीमा ना करते हुए राजू ने पाकिस्तानी एथलीट का पीछा किया, आगे की ओर झुककर एक खतरनाक ओवरहैंड राइट मारने का प्रयत्न किया, इस बीच उनका सिर दिशाहीन अवस्था में हवा में ही था।

मगर मुजतबा ने उन्हें एक ही वार में ढेर कर दिया।

“वुल्वरिन” आगे बढ़े, अपना सिर नीचे किया और एक ओवरहैंड राइट राजू की ठोड़ी पर दे मारा, जिससे वो खड़े-खड़े ही चित हो गए। जैसे ही भारतीय स्टार पीछे की ओर गिरने लगे, मुजतबा ने एक शॉर्ट राइट से इस मैच को नॉकआउट से समाप्त कर दिया।

Pakistan's Ahmed Mujtaba and India's Rahul Raju engage in an MMA fight at ONE: UNBREAKABLE III on 5 February 2021

रेफरी ने पहले राउंड के 56 सेकंड में ये मैच रोक दिया। इसी के साथ मुजतबा को ग्लोबल स्टेज पर अपनी तीसरी जीत हासिल हुई और अब अब उनका रिकॉर्ड 10-2 का हो गया है।

इस जीत के बाद “वुल्वरिन” ने अपने देश के लिए प्रतिदान भी प्राप्त किया।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में आखिरी बार जब भारत और पाकिस्तान के एथलीट्स आमने सामने थे, तब नवंबर 2019 में राजू ने फुरकान “द लॉयन” चीमा को सबमिट कर जीत अपने नाम की थी। लेकिन शुक्रवार को मुजतबा ने स्कोर को बराबर कर दिया है।

ये भी पढ़ें: ONE: UNBREAKABLE III – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, स्टैम्प Vs. रसोहायना

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4