ONE 169 के लिए किकबॉक्सिंग और MMA फाइट की घोषणा की गई

Sam A Gaiyanghadao Akram Hamidi ONE Friday Fights 81 25

ONE 169: Malykhin vs. Reug Reug के लिए दो बड़े ही शानदार मैचों की घोषणा कर दी गई है।

शनिवार, 9 नवंबर को होने वाले इवेंट में चीनी सनसनी “फाइटिंग रूस्टर” झांग पेइमियान का सामना दो डिविजन और दो खेलों के ONE वर्ल्ड चैंपियन सैम-ए गैयानघादाओ से बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होगा।

मात्र 20 साल के झांग दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली युवा स्ट्राइकर्स में से एक हैं।

दो शानदार जीतों के साथ अपने ONE करियर की शुरुआत करने वाले स्टार को ONE 162 में वेकेंट (रिक्त) ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मैच में जोनाथन डी बैला से हार का सामना करना पड़ा था।

उसके बाद से “फाइटिंग रूस्टर” ने 2-1 का रिकॉर्ड बनाकर खुद को टॉप कंटेंडर के रूप में स्थापित किया है, लेकिन उनके सामने सैम-ए जैसे बहुत ही अनुभवी स्ट्राइकर होंगे।

थाई दिग्गज के पास पहले ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के अलावा ONE स्ट्रॉवेट और फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल थे।

अपनी किकबॉक्सिंग बेल्ट त्यागने और प्रतियोगिता से ब्रेक लेने के बाद सैम-ए ने 2023 में वापसी की और रायन शीहन को मात देकर बताया कि उनमें दमखम कम नहीं हुआ है।

40 वर्षीय स्टार को अपने महान करियर में 400 से ज्यादा फाइट्स का अनुभव है और वो अपने करियर के अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में एक अनुभवी धुरंधर और युवा प्रतिभा की टक्कर बहुत यादगार साबित होगी।

वहीं मौजूदा ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन केड रुओटोलो दो खेलों में वर्ल्ड चैंपियन बनने के सफर पर निकलेंगे।

इस साल MMA डेब्यू में मिली कामयाबी के बाद 21 वर्षीय BJJ (ब्राजीलियन जिउ-जित्सु) सुपरस्टार दूसरी MMA फाइट के लिए वापसी करने जा रहे हैं और उनका सामना खतरनाक प्रतिद्वंदी अहमद “वुल्वरिन” मुजतबा से लाइटवेट मुकाबले में होगा।

https://www.instagram.com/reel/ClJE_CzDJaT

दुनिया के सबसे बेहतरीन पाउंड-फोर-पाउंड ग्रैपलर्स में गिने जाने वाले रुओटोलो ने ONE के सबमिशन ग्रैपलिंग मैचों में लगातार छह जीत और लाइटवेट खिताब को डिफेंड किया है। उन्होंने जून महीने में हुए ONE 167 में अपना बहुप्रतीक्षित MMA डेब्यू करते हुए हवाई के फाइटर ब्लेक कूपर को शिकस्त दी थी।

उसके बाद रुओटोलो ग्रैपलिंग में लौटे और क्रेग जोंस इंविटेशनल टूर्नामेंट जीतकर 1 मिलियन डॉलर की धनराशि अपने नाम की।

वहीं बात करें “वुल्वरिन” की तो उन्हें दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में आठ फाइट्स का अनुभव है। 31 वर्षीय स्टार मैट और स्टैंड-अप दोनों में ही फिनिश के मौके तलाशते हैं।

अब देखना दिलचस्प होगा कि एक ऑलराउंड फाइटर की जीत होती है या फिर ताकतवर BJJ एथलीट विजयी होते हैं।

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty