ONE 169 में केड रुओटोलो से MMA फाइट करने जा रहे अहमद मुजतबा से जुड़ी 5 खास बातें

Sage Northcutt Ahmed Mujtaba ONE Fight Night 10 33

ONE 169: Malykhin vs. Reug Reug में पाकिस्तानी फाइटर अहमद “वुल्वरिन” मुजतबा एक अहम लाइटवेट MMA मुकाबले में ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन केड रुओटोलो के शानदार सफर पर विराम लगाना चाहेंगे।

ये मुकाबला शनिवार, 9 नवंबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से प्रसारित किया जाएगा। अगर मुजतबा BJJ (ब्राजीलियन जिउ-जित्सु) सुपरस्टार को MMA में पहली बार हरा पाए तो खुद को एक खतरनाक प्रतिद्वंदी बना लेंगे।

इससे पहले कि मुजतबा मैच के लिए रिंग में उतरें, उनके बार में चुनिंदा बातें जान लेते हैं।

#1 ONE Championship के अनुभवी स्टार

करियर में 14 MMA फाइट्स कर चुके मुजतबा संगठन में सबसे लंबे समय से बने हुए और सबसे सम्मानित एथलीट्स में से एक हैं।

खुद को अपने देश का सर्वश्रेष्ठ मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट बनाने के बाद “वुल्वरिन” ने अपना ONE Championship डेब्यू 2016 में किया, जहां उन्होंने एक कड़े मुकाबले में सिंगापुर के बेनेडिक्ट अंग को हराया था।

उसके बाद से उन्होंने तीन और जीत हासिल कर खुद को डिविजन में आगे बढ़ाया है। संगठन में आठ सालों का अनुभव उन्हें MMA में नए आए रुओटोलो के खिलाफ फायदा दिलाएगा।

#2 कैलिफोर्निया के मशहूर AKA जिम में कर चुके हैं ट्रेनिंग

मुजतबा खुद में लगातार सुधार करते रहते हैं और इस वजह से वो पाकिस्तान में अपने परिवार और दोस्तों से दूर जाकर कैलिफोर्निया में स्थित वर्ल्ड फेमस अमेरिकन किकबॉक्सिंग एकेडमी (AKA) में ट्रेनिंग करते हैं।

31 वर्षीय स्टार ने AKA में पहली बार आने के लिए अपनी कार बेच दी थी और वहां जाकर केन वेलास्केज़ और खबीब नर्मागोमेदोव से MMA की बारीकियां सीखीं।

एक ट्रेनिंग कैंप के दौरान उन्होंने अपने ऑलराउंड गेम में सुधार किया, जिसमें रेसलिंग, स्ट्राइकिंग और क्लिंच वर्क शामिल है।

#3 उनके नाम एक दुर्लभ सबमिशन है

साल 2022 में हुए ONE 163 में मुजतबा ने MMA के सबसे दुर्लभ सबमिशन में से एक लगाया और वो भी एक सम्मानित BJJ ब्लैक बेल्ट के खिलाफ।

उस इवेंट में “वुल्वरिन” ने ग्रैपलिंग स्पेशलिस्ट अब्राओ अमोरिम को आर्म-इन ट्रायंगल से शिकस्त दी, जिसे “क्राइएंगल” के नाम से भी जाना जाता है।

पाकिस्तानी MMA फाइटर द्वारा किए गए उस सबमिशन को लंबे समय तक याद किया जाएगा, लेकिन उससे अहम ये है कि उन्होंने अपनी शानदार ग्रैपलिंग स्किल्स को दुनिया के बेहतरीन ग्रैपलर्स में से एक के खिलाफ दिखाया।

#4 वो एक शानदार फिनिशर हैं

अमोरिम के खिलाफ आया सबमिशन उनके करियर की हाइलाइट हो सकता है, लेकिन मुजतबा एक ग्रैपलर से कहीं ज्यादा हैं। वो लाइटवेट MMA डिविजन के शीर्ष ऑलराउंड फाइटर्स में से एक हैं।

“वुल्वरिन” ने अपनी जीत नॉकआउट, ग्राउंड-एंड-पाउंड और सबमिशन से हासिल कीं, जो ये साबित करता है कि उनका खेल विविधता से भरा हुआ है।

#5 रमज़ान में भी करते हैं ट्रेनिंग

पाकिस्तानी एथलीट धार्मिक शख्स हैं और वो रमज़ान के दिनों में भी ट्रेनिंग करते हैं।

यकीनन, उस दौरान टॉप लेवल की ट्रेनिंग करने की अपनी अलग चुनौतियां होती हैं, लेकिन मुजतबा अपने फोकस और जज्बे के दम पर ऐसा कर पाते हैं।

उनकी मानसिक मजबूती साबित करती है कि वो कितने अनुशासित फाइटर हैं।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.