हलील अमीर ने अहमद मुजतबा के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन का वादा किया – ‘मैं आपको पलकें न झपकाने की सलाह देता हूं’

Timofey Nastyukhin Halil Amir ONE on Prime Video 2 1920X1280 75

हलील अमीर शनिवार, 4 नवंबर को एक और रोमांचक प्रदर्शन के साथ ONE की लाइटवेट MMA रैंकिंग्स में अपनी तेजी से बढ़त जारी रखना चाहते हैं।

#4 रैंक के टर्किश कंटेंडर अपना 9-0 का रिकॉर्ड दांव पर लगाएंगे, जब वो थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित होने वाले ONE Fight Night 16: Haggerty vs. Andrade में अहमद “वुल्वरिन” मुजतबा का सामना करेंगे।

अमीर ने अपने करियर की नौ MMA जीतों में से आठ और वहीं मुजतबा ने दस में से आठ में फिनिश हासिल किए हैं, ये स्पष्ट है कि जब ये दोनों स्टार्स लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में प्रवेश करेंगे तो स्टॉपेज से जीत उनके दिमाग में होगी।

लेकिन Amir Team के प्रतिनिधि को पता है कि “वुल्वरिन” आक्रामक रूप से उन पर हमला करेंगे, वो अपने आगामी प्रतिद्वंद्वी से घबराए हुए बिल्कुल नहीं हैं।

उन्होंने onefc.com को बताया:

“मैं ये नहीं कहूंगा कि अहमद एक निश्चित पहलू में मजबूत हैं, लेकिन उन्हें हर चीज के बारे में थोड़ा-बहुत पता है। उन्हें अच्छी जीतें मिली हैं, लेकिन कुछ हार भी। मुझे उनकी शैली में कुछ भी प्रभावशाली नहीं दिखा।

“मुझे लगता है कि वो मेरे साथ घमासान तरीके की लड़ने की कोशिश करेंगे, लेकिन मैं किसी भी चीज के लिए तैयार रहूंगा। ये निश्चित रूप से एक अच्छी फाइट होगी। मैं आपको पलकें न झपकाने की सलाह देता हूं।”

अमीर के पहले दो मैच निश्चित रूप से आक्रामक थे।

उन्होंने अपने डेब्यू में दमदार रूसी स्टार टिमोफी नास्तुकिन को सनसनीखेज अंदाज में नॉकआउट किया और फिर पिछले अप्रैल में मॉरिस अबेवी पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज की।

भले ही वो अबेवी को फिनिश नहीं कर पाए, लेकिन 29 वर्षीय एथलीट ने दर्शकों को कई शानदार पल दिए और वो मुजतबा के खिलाफ भी कुछ ऐसा ही पेश करने की योजना बना रहे हैं:

“हमेशा की तरह मेरी योजना रिंग में जाकर एक खूबसूरत और शानदार फाइट करने की है। मुझे भविष्यवाणी करना पसंद नहीं है, लेकिन मैं फिनिश का लक्ष्य रखूंगा।”

अपराजित हलील अमीर का लक्ष्य वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल करना

ONE के लाइटवेट MMA डिविजन में टॉप पांच रैंक में शामिल हलील अमीर टॉप पर पहुंचने और वर्ल्ड टाइटल जीतने के अवसर की तलाश में हैं।

वो अहमद मुजतबा को इस सीढ़ी के अगले पायदान के रूप में देखते हैं, लेकिन विनम्र टर्किश स्ट्राइकर उन लोगों में से नहीं हैं, जो जीत मिलने पर मांग करना शुरू कर देते हैं।

इसके बजाय वो अपने काम पर ध्यान केंद्रित करते हैं और परिणाम से बयान देते हैं:

“ये मुकाबला बेल्ट के लिए फाइट का अगला चरण है।

“मुझे नहीं पता कि लाइटवेट डिविजन के लिए ONE की क्या योजना है। मुझे पहले अहमद को हराने की आवश्यकता है और फिर हम देखेंगे। मैं हमेशा तैयार रहता हूं।”

https://www.instagram.com/p/CyfsKZlsLpN/?hl=en

फिर भी अमीर की बड़ी महत्वाकाक्षाएं हैं जो उन्हें आगे बढ़ाती हैं।

हालांकि वो किसी से भी मुकाबला करने में खुश है, लेकिन वो एक नहीं बल्कि दो डिविजन में ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने की भूख रखते हैं।

उन्होंने आगे कहा:

“मैं अपराजित ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहता हूं और फिर फेदरवेट में उतरकर बेल्ट के लिए लड़ना और डबल चैंपियन बनना चाहता हूं।”

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4