2023 का सर्वश्रेष्ठ MMA सबमिशन: सेज नॉर्थकट का तेज-तर्रार हील हुक

Sage Northcutt Ahmed Mujtaba ONE Fight Night 10 41

करीब चार साल तक एक्शन से दूर रहने के बाद अमेरिकी MMA सनसनी सेज नॉर्थकट ने मई महीने में वापसी की और फैंस को एक जबरदस्त फिनिश से हैरान कर दिया।

अपनी घातक स्ट्राइकिंग के लिए मशहूर 27 वर्षीय स्टार ने पाकिस्तानी BJJ ब्राउन बेल्ट एथलीट अहमद मुजतबा को पहले ही में राउंड में हरा दिया। ये फिनिश ONE Fight Night 10: Johnson vs. Moraes III में महज 39 सेकंड में आया।

ये नॉर्थकट के प्रोफेशनल करियर का सबसे शानदार फिनिश रहा और यकीनन 2023 का सर्वश्रेष्ठ MMA सबमिशन था।

कई बार के कराटे वर्ल्ड चैंपियन नॉर्थकट ने मई 2019 में अपना ONE Championship डेब्यू किया था। फैंस को उनसे बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन ब्राजीलियाई दिग्गज कोस्मो अलासांद्रे ने उनके घातक पंच लगाकर नॉकआउट किया।

मैच के दौरान लगी चोट की वजह से अमेरिकी स्ट्राइकर को लंबे समय तक बाहर रहना पड़ा और उन्होंने धीरे-धीरे जिम में वापसी की कोशिशें तेज कीं।

फिर ONE Fight Night 10 के लिए नॉर्थकट की फाइट मुजतबा के साथ बुक कई गई, जिसका आयोजन अमेरिका में हुए संगठन के पहले इवेंट में किया गया। ये साल के सबसे बहुप्रतीक्षित मैचों में से एक था और अमेरिकी स्टार ने अपने प्रदर्शन से किसी को भी निराश नहीं किया।

नॉर्थकट ने मैच से पहले Team Alpha Male जिम में अपनी ग्रैपलिंग और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स खेल के विकास पर बात की थी, लेकिन कम ही लोगों ने कोलोराडो के 1stBank सेंटर में हुए इवेंट में ऐसे फिनिश की उम्मीद की होगी।

मुजतबा ने अपने विरोधी को जैब लगाकर मैट पर गिरा दिया, लेकिन अमेरिकी स्टार ने कमर के बल अटैक करना शुरु कर दिया।

कुछ ही पलों में नॉर्थकट ने अपने पाकिस्तानी विरोधी की बाईं टांग पकड़कर उसे मोड़ दिया। इस हील हुक की वजह से “वुल्वरिन” 39 सेकंड पर टैप करने पर मजबूर हो गए।

इस यादगार फिनिश के लिए अमेरिकी सुपरस्टार को 50,000 यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस दिया गया।

ये बहुत ही शानदार और लाजवाब सबमिशन था।

पहला ये कि मुजतबा जैसे वर्ल्ड क्लास विरोधी के खिलाफ हील हुक लगाया था। मुजबता नवंबर 2022 में BJJ ब्लैक बेल्ट अब्राओ अमोरिम को सबमिशन से हराकर आए थे।

कई लोगों को नॉर्थकट के द्वारा लंबा ब्रेक लेने के चलते उनकी अच्छी वापसी पर संदेह था, लेकिन उन्होंने सभी को शांत कर दिया।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Nazareth Lalthazuala celebrates after knocking out Jhon Brutas
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Joshua Pacio faces Japan's Keito Yamakita for strawweight MMA gold on November 18
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Itsuki Hirata and Jihin Radzuan run it back at ONE SAMURAI 4
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Shamil Erdogan vs. Paul Elliott, Luke Lessei vs. Charlie Guest set for ONE Fight Night 48 in October
Stella Hemetsberger will defend her Muay Thai belt against Natalia Diachkova
Muay Thai fighters Wanchainoi PongSuphan PK and Petnamkhong Sor Maneekhot face off ahead of ONE Friday. Fights 166