सेज नॉर्थकट टोक्यो में शिन्या एओकी से मुकाबला करने के लिए बेताब – ‘मेरे करियर की सबसे बड़ी फाइट’

Sage Northcutt Ahmed Mujtaba ONE Fight Night 10 38

“सुपर” सेज नॉर्थकट जापान की कराटे कला का आजीवन अभ्यास करते आ रहे हैं और वो हमेशा से इस खेल की मातृभूमि में प्रतिस्पर्धा करना चाहते थे।

अब वो एक बेहतरीन मार्शल आर्टिस्ट के रूप में उस लक्ष्य को पूरा करने जा रहे हैं जब वो रविवार, 28 जनवरी को जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित होने वाले ONE 165: Superlek vs. Takeru में पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियन और दिग्गज जापानी एथलीट शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी का सामना करेंगे।

देश के कॉम्बैट स्पोर्ट्स के प्रशंसक दुनिया के सबसे अधिक जानकार और प्रशंसनीय फैंस हैं और हालांकि वो एक घरेलू फेवरेट स्टार के खिलाफ खड़े होंगे, नॉर्थकट एरियाके एरीना में एक दमदार प्रदर्शन देने के लिए उत्सुक हैं।

उन्होंने इस शानदार इवेंट में अपने लाइटवेट MMA मुकाबले से पहले onefc.com से बात की:

“मैंने हमेशा से जापान में लड़ने का सपना देखा है इसलिए 28 जनवरी को ONE 165 पर लड़ना बहुत रोमांचक होने वाला है।

“मैं एक शानदार प्रदर्शन के साथ साल की शुरुआत करना चाहता हूं। यदि मुझसे हो पाता है तो मैं अपनी फाइट्स को फिनिश करना पसंद करता हूं, ताकि इसे सभी फैंस के लिए जितना संभव हो उतना रोमांचक बनाया जा सके। ये पक्का है कि फैंस के लिए ये निश्चित रूप से आनंदमय होगा।”

“द लैंड ऑफ द राइजिंग सन” नाम से जाने जाने वाले देश में मुकाबला करना नॉर्थकट के लिए पहले से ही एक महत्वपूर्ण क्षण है, लेकिन देश के अब तक के सबसे महान प्रतिस्पर्धियों में से एक के खिलाफ फाइट से वो और भी अधिक भाग्यशाली महसूस करते हैं।

जबकि “सुपर” सेज ने अपने पूरे करियर में कुछ बड़े मुकाबलों में अपनी भूमिका निभाई है, लेकिन वो इस फाइट को अब तक का सबसे बड़ा अवसर मानते हैं।

27 वर्षीय एथलीट ने बताया: 

“मेरे लिए ये बहुत बड़ा होने वाला है क्योंकि वो एक पूर्व ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन हैं। बहुत से लोग उन्हें खेल के दिग्गज खिलाड़ी के रूप में जानते हैं। उन्होंने अब तक लगभग 60 प्रो (MMA) मुकाबलों में भाग लिया है, वो ONE Championship में सबसे लंबे समय तक राज करने वाले चैंपियंस में से एक हैं। ये निश्चित रूप से मेरे करियर की सबसे बड़ी फाइट है।

“उनके रिकॉर्ड को देखिए उन्होंने क्या हासिल किया है। उनका करियर अद्भुत रहा है और मुझे नहीं लगता कि उनके पास साबित करने के लिए कुछ और बचा है। उनसे लड़ना सम्मान की बात है।” 

एओकी को ‘पहले से कहीं ज्यादा जोरदार तरीके से’ चोट पहुंचाना चाहते हैं नॉर्थकट

सेज नॉर्थकट और शिन्या एओकी के बीच मुकाबले की बातें वर्षों से चली आ रही है। दोनों ही एथलीट्स ने कई बार एक-दूसरे का सामना करने में रुचि व्यक्त की है और उन्हें 2021 में एक मैच के लिए बुक भी किया गया था, लेकिन एक बीमारी के चलते अमेरिकी स्टार को बाहर होना पड़ा था।

तमाम प्रचार के बाद, आखिरकार वे पिछले साल के अंत में ONE 165 के प्रेस कॉन्फ्रेंस में आमने-सामने हुए और “टोबीकन जुडन” ने अपने आगामी प्रतिद्वंदी से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया।

हालांकि नॉर्थकट को इस कदम से कोई फर्क नहीं पड़ा, फिर भी वो 28 जनवरी को एओकी से भिड़ने के लिए उत्साहित हैं:

“हमारी फाइट पहले निर्धारित हुई थी, लेकिन हमारे मैच के कुछ हफ्ते पहले मैं COVID से बीमार हो गया जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण था। अब ये फाइट लड़ पाना एक बड़ा अवसर है।

“प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मैं उनसे हाथ मिलाने गया था और वो काफी गंभीर नजर आए थे, लेकिन ऐसा लगता है कि शायद उनका व्यक्तित्व ही ऐसा है जो उनकी पिछली फाइट्स की वजह से है।

“ये मुझे और अधिक उत्साहित करता है और मैं और भी अधिक कठिन ट्रेनिंग करना चाहता हूं। मैं वहां उन्हें बेहद जोर से हिट करने की कोशिश करूंगा। इससे मुझे बिल्कुल भी निराशा नहीं होती। ये बिल्कुल दिलचस्प था।”

फाइट शैलियों के संदर्भ में बात करें तो नॉर्थकट अपनी युवावस्था में कई बार कराटे वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं, जबकि एओकी एक BJJ (ब्राजीलियन जिउ-जित्सु) और जूडो ब्लैक बेल्ट हैं और जो MMA के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ सबमिशन आर्टिस्ट्स में से एक के रूप में जाने जाते हैं।

लेकिन जबकि “सुपर” सेज अपनी स्ट्राइकिंग का उपयोग करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें अपने ऑलराउंड गेम पर भरोसा है कि वो एओकी के लंबे करियर में उन्हें सबमिट करवाने वाले पहले व्यक्ति बन सकते हैं। खासकर तब जब उन्होंने 2023 में ONE का सर्वश्रेष्ठ सबमिशन हासिल किया है।

उन्होंने आगे कहा: 

“प्रत्येक फाइट खड़े होकर ही शुरू होती है इसलिए यदि वो कैनवास पर जाना चाहते हैं तो उन्हें मुझे जमीन पर लाने में सक्षम होना होगा। और अगर हम कैनवास पर जाने का फैसला करते हैं तो मैं निश्चित रूप से इसके लिए प्रशिक्षण ले रहा हूं और मुझे अपने जिउ-जित्सु और मेरी ग्रैपलिंग पर विश्वास है। फाइट जहां भी हो, मैं तैयार हूं।

“मैं ये नहीं बताना चाहता कि मेरी रणनीति क्या है, लेकिन मैं शिन्या पर जोरदार हमला करने की योजना बना रहा हूं जितना उन्होंने इससे पहले अपने जीवन में पहले कभी नहीं झेला होगा। यदि मैच ग्रैपलिंग की स्थिति में आ जाता है, या हो सकता है कि वो गिर पड़े और मैं टॉप पोजिशन में आ जाऊं तो उन्हें सबमिशन के प्रयासों पर भी नजर रखनी होगी और उनके प्रति सचेत रहना होगा।

“उन्हें कभी भी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सबमिट नहीं किया गया है तो ये बहुत ही बड़ी बात होगी अगर मैं शिन्या को MMA में सबमिट करवाने में सक्षम हो जाऊं। वो रोमांचक होगा।”

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35