ONE Fight Night 10 के मेन कार्ड में स्टैम्प और कडेस्टम ने हासिल किए अंतरिम वर्ल्ड टाइटल मैच

Stamp Fairtex Zebaztian Kadestam

कोलोराडो के 1stBank सेंटर में हुए ONE Fight Night 10: Johnson vs. Moraes III में एनर्जी की कोई कमी नहीं रही।

पहले मैच से फैंस को जबरदस्त एक्शन देखने को मिला, जहां सबमिशन और नॉकआउट्स को देख फैंस का उत्साह बढ़ता जा रहा था। मेन कार्ड के 8 मुकाबलों में 5 में फिनिश देखे गए, वहीं 3 मैचों में कांटेदार टक्कर देखने को मिली।

अगर आपने शनिवार, 6 मई को ONE Championship के अमेरिका में डेब्यू इवेंट को मिस कर दिया हो तो यहां जानिए मेन और को-मेन इवेंट मुकाबलों से पहले इवेंट में क्या-क्या हुआ।

स्टैम्प ने एंडरसन को मात देकर अंतरिम वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल किया

पूर्व 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन और मौजूदा #1 रैंक की विमेंस एटमवेट MMA कंटेंडर स्टैम्प फेयरटेक्स ने शानदार प्रदर्शन करने का वादा किया था और अब अलीस “लिल’ सैवेज” एंडरसन को हराकर वो अपने वचनों पर खरी उतरी हैं।

थाई सुपरस्टार ने एटमवेट MMA बाउट में अधिकांश समय नी स्ट्राइक्स के दम पर एंडरसन के टेकडाउन के प्रयासों को विफल किया। इसके साथ वो दमदार जैब्स और किक्स भी लगाती रहीं, मगर इसके बावजूद एंडरसन ने अटैकिंग रणनीति नहीं छोड़ी।

मगर एक अन्य टेकडाउन के प्रयास के दौरान एंडरसन को खतरनाक नी का प्रभाव झेलना पड़ा, जिसके कारण वो बैकफुट पर चली गई थीं। स्टैम्प ने बहुत तेजी के साथ बॉडी किक लगाई, जिसने अमेरिकी स्टार को झकझोर दिया था। थाई एथलीट की ओर से 2 पंच लगने के बाद रेफरी ने दूसरे राउंड में 2 मिनट 27 सेकंड के समय पर मैच समाप्ति का ऐलान कर दिया।

इस जीत के साथ स्टैम्प का रिकॉर्ड 10-2 का हो गया है। उन्होंने ONE अंतरिम विमेंस एटमवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट प्राप्त किया और साथ ही ONE के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग ने उन्हें 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस भी दिया।

कडेस्टम ने सोल्डिच को नॉकआउट कर चौंकाने के साथ अंतरिम वेल्टरवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट प्राप्त किया

पूर्व ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन ज़ेबज़्टियन “द बैंडिट” कडेस्टम ने क्रोएशियाई सुपरस्टार रॉबर्टो “रोबोकॉप” सोल्डिच को बहुत बड़े उलटफेर का शिकार बनाया है।

इस ONE अंतरिम वेल्टरवेट वर्ल्ड टाइटल एलिमिनेटर बाउट के पहले राउंड में कड़ी टक्कर देखने को मिली। “द बैंडिट” ने दूसरे राउंड की शुरुआत में सटीक टाइमिंग के साथ एल्बो लगाकर अपने विरोधी को झकझोर दिया था।

सोल्डिच ने इसके बावजूद आगे आना नहीं छोड़ा, वहीं कडेस्टम तुरंत फाइट को फिनिश करना चाहते थे। इस बीच स्वीडिश एथलीट के पंच से “रोबोकॉप” नॉकडाउन हुए, लेकिन अगले ही पल दोबारा खड़े हो गए।

कडेस्टम ने एकसाथ कई पंच लगाकर दूसरा नॉकडाउन स्कोर किया। तभी रेफरी ने दूसरे राउंड में 45 सेकंड के समय पर मैच समाप्ति का ऐलान कर दिया।

ये कडेस्टम का 15 प्रोफेशनल जीतों में 14वां नॉकआउट फिनिश रहा। उन्होंने अंतरिम वेल्टरवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल करने के साथ 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस भी जीता है।

नॉर्थकट ने मुजतबा को 39 सेकंड में फिनिश किया

“सुपर” सेज नॉर्थकट ने 4 साल बाद MMA में वापसी की और लाइटवेट बाउट में अहमद मुजतबा पर बिना पसीना बहाए जीत दर्ज की।

अमेरिकी सुपरस्टार शुरुआत में किक्स लगाते दिखाई दिए, लेकिन मुजतबा के काउंटर लेफ्ट जैब ने उन्हें झकझोर दिया था। नॉर्थकट इस बीच गार्ड पोजिशन से बाहर आने में सफल रहे, वहीं “वुल्वरिन” ने भी स्टैंड-अप गेम में वापसी की।

इस पोजिशन से बाहर आने की प्रक्रिया के दौरान नॉर्थकट को अपने विरोधी के बाएं पैर पर हील हुक लगाने का अवसर मिला। उन्होंने मौके को खाली नहीं जाने दिया और पहले राउंड में 39 सेकंड के समय पर मुजतबा को टैप आउट करने पर मजबूर किया।

इस जीत से नॉर्थकट का रिकॉर्ड बेहतर होकर 12-3 का हो गया है और साथ ही उन्हें 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस भी मिला।

आंग ला न संग ने फैन रोंग को गिलोटीन चोक लगाकर फिनिश किया

पूर्व 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन आंग ला न संग ने मिडलवेट MMA बाउट में फैन रोंग को हराकर अपने करियर की 28वीं जीत हासिल की है।

पहले राउंड के जबरदस्त एक्शन के बाद फैन द्वारा दूसरे राउंड की शुरुआत में लगाए गए राइट हैंड ने “द बर्मीज़ पाइथन” को बैकफुट पर भेज दिया था।

फैन ने तेजी से आकर आंग ला न संग पर अटैक करने की कोशिश की, लेकिन म्यांमार के आइकॉन ने मौका मिलते ही गिलोटीन चोक लगा दिया। चीनी एथलीट ने बच निकलने की कोशिश की, लेकिन दूसरे राउंड में 48 सेकंड के समय पर मजबूरन टैप आउट करना पड़ा।

आंग ला न संग का रिकॉर्ड अब 30-13 का हो गया है और साथ ही उन्होंने ONE मिडलवेट वर्ल्ड टाइटल को दोबारा जीतने की ओर एक कदम आगे बढ़ा दिया है।

रुओटोलो ने डी रिडर को मात दी

IBJJF वर्ल्ड चैंपियन टाय रुओटोलो ने सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियन रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर को हराकर अपने अपराजित रिकॉर्ड को कायम रखा।

इस मैच में स्टैंड-अप गेम अधिक देखने को मिला, जहां दोनों मिडलवेट ग्रैपलर्स कॉलर टाई और फुट स्वीप्स का इस्तेमाल कर बेहतर पोजिशन में आने की कोशिश करते दिखाई दिए।

अंत में बॉडी साइज़ छोटा होने के बावजूद Atos टीम के प्रतिनिधि ने ज्यादा आक्रामक नजर आए और बेहतर रेसलिंग गेम दिखाते हुए मैच को डोमिनेट करते हुए सर्वसम्मत निर्णय से जीत प्राप्त की।

इस जीत से रुओटोलो के करियर का BJJ रिकॉर्ड 22-9 पर पहुंच गया है।

बुंटान ने मार्टिन को पहले राउंड में नॉकआउट कर क्राउड का दिल जीता

पूर्व ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर जैकी बुंटान ने अपने घरेलू फैंस के सामने डियांड्रा मार्टिन को पहले राउंड में फिनिश किया।

अमेरिकी स्टार ने 131-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले की शुरुआत से मार्टिन के गेम को परखा और मौका मिलते ही दमदार स्ट्राइक्स लगाती रहीं।

वहीं पहले राउंड के अंतिम क्षणों में बुंटान के लेफ्ट हुक और उसके बाद राइट के प्रभाव से ऑस्ट्रेलियाई एथलीट मैट पर जा गिरीं। मार्टिन काउंट का जवाब देने में असफल रहीं इसलिए रेफरी ने 2 मिनट 34 सेकंड के समय पर मैच को समाप्त कर दिया।

अब बुंटान का स्ट्राइकिंग रिकॉर्ड 25-6 का हो गया है। उन्होंने पोस्ट-फाइट इंटरव्यू में कहा कि वो किकबॉक्सिंग में जाकर सबसे पहले ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मैच में परफॉर्म करना चाहती हैं।

अख्मेतोव ने रीमैच में मैकलेरन को एकतरफा अंदाज में हराया

पूर्व ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन काइरत “द कज़ाख” अख्मेतोव ने #4 रैंक के कंटेंडर रीस “लाइटनिंग” मैकलेरन को हराकर दिखाया है कि वो दोबारा वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

अख्मेतोव अभी रैंकिंग्स में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अपने रेसलिंग गेम की मदद से पहले राउंड को डोमिनेट किया। “लाइटनिंग” अपने प्रतिद्वंदी के क्लिंच और ग्राउंड गेम से दूरी बनाए रखने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन “द कज़ाख” का ग्रैपलिंग गेम बिल्कुल अलग लेवल पर नजर आया।

3 राउंड्स के जबरदस्त एक्शन के बाद 35 वर्षीय एथलीट को सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया गया। ये उनकी लगातार छठी जीत रही और अब उनका रिकॉर्ड 30-2 का हो गया है।

ओक रे यूं ने कांटेदार मुकाबले में टायनानेस को मात दी

इस ऐतिहासिक इवेंट की शुरुआत पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन ओक रे यूं की अमेरिकी स्टार लोवेन टायनानेस के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय से जीत से हुई।

#2 रैंक के कंटेंडर का बॉक्सिंग गेम बहुत सटीक नजर आया। हालांकि दूसरे राउंड में उन्हें कई मौकों पर संघर्ष करते देखा गया, लेकिन ओक रे यूं ने शानदार स्ट्राइकिंग गेम की मदद से जैब और प्रभावशाली पंचिंग कॉम्बिनेशंस भी लगाए।

इस जीत के साथ 32 वर्षीय दक्षिण कोरियाई एथलीट का रिकॉर्ड 17-4 पर पहुंच गया है।

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)