स्टैम्प फेयरटेक्स ने चोट के चलते ONE 167 से नाम लिया वापस, अब मेन इवेंट में होगा तवनचाई Vs. नाटावट II

Stamp Fairtex Ham Seo Hee ONE Fight Night 14 112 scaled

मौजूदा ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स को गंभीर चोट से जूझना पड़ा है। इस वजह से उन्हें ONE 167 के मेन इवेंट में #2 रैंक की कंटेंडर और करीबी दोस्त डेनिस ज़ाम्बोआंगा के खिलाफ होने वाले बहुप्रतीक्षित मैच से अपना नाम वापस लेना पड़ा है।

इस कारण ये ब्लॉकबस्टर मुकाबला थाई मेगास्टार के बिना ही होगा।

अब मौजूदा चैंपियन तवनचाई पीके साइन्चाई और #3 रैंक के कंटेंडर “स्मोकिन” जो नाटावट के बीच होने वाला ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच इवेंट को हेडलाइन करेगा, जिसका आयोजन शनिवार, 8 जून को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के इम्पैक्ट एरीना से होगा।

स्टैम्प थाईलैंड के पटाया स्थित Fairtex Training Center में अपने ट्रेनिंग कैम्प के आखिरी चरण में थीं और उन्हें चोट का शिकार होना पड़ा।

26 वर्षीय चैंपियन ने बताया:

“मेरी स्पारिंग पार्टनर मेरे पीछे थीं और वो मुझे टेकडाउन करने वाली थीं। उन्होंने मेरे शरीर को पकड़ा और मुझे उठा दिया। वो शरीर में मुझसे छोटी हैं और जब उन्होंने मुझे उठाया तो ज्यादा ऊपर नहीं उठा पाईं और मेरी टांग ग्राउंड को छू रही थी।

“फिर उन्होंने मुझे घुमाया। जब उन्होंने मुझे घुमाया तो मेरी टांग ग्राउंड को छू रही थी तो मेरा घुटना मुड़ गया। जब वो मुड़ा तो उससे तेज आवाज आई। मैंने खुद को रोका और तुरंत एमआरआई (मेडिकल टेस्ट) के लिए गई और डॉक्टर ने बताया कि मेरे मेनिस्कस को चोट पहुंची है।”

स्टैम्प का ज़ाम्बोआंगा के साथ होने वाला मैच उनका पहला ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल डिफेंस होता।

थाई स्ट्राइकर ने पिछले साल सितंबर में हैम सिओ ही के खिलाफ तीसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट (TKO) से जीत हासिल कर वेकेंट (रिक्त) बेल्ट अपने नाम की थी। इस जीत ने उन्हें तीन खेलों की पहली ONE वर्ल्ड चैंपियन बना दिया क्योंकि वो मॉय थाई और किकबॉक्सिंग बेल्टों को पहले ही जीत चुकी थीं।

हालांकि, अब वो ONE 167 में मुकाबला नहीं करेंगी, लेकिन स्टैम्प ने उनके मैच का इंतजार कर रहे फैंस को एक संदेश भेजा है:

“मैंने बहुत मेहनत की थी और फाइट को लेकर तैयार थी। दुर्घटना होती रहती है।

“जो लोग मेरी फाइट देखने वाले थे, मैं उन्हें कहूंगी कि आप बाकी थाई फाइटर्स का हौसला बढ़ाइए। तवनचाई (पीके साइन्चाई), जो (नाटावट), रोडटंग (जित्मुआंगनोन) और माइकी (मुसुमेची)।”

घुटने की चोट को ठीक करवाने के लिए स्टैम्प का ऑपरेशन हो गया है और उन्हें अब महीनों के रीहैब से गुजरना पड़ेगा। इसके चलते अब ONE 168: Denver में ONE विमेंस स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन “द पांडा” जिओंग जिंग नान के साथ उनके मुकाबले पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। इस बारे में आधिकारिक जानकारी भविष्य में मुहैया करवाई जाएगी।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.