सेज नॉर्थकट ने भालू के साथ हुई डरावनी मुठभेड़ का जिक्र किया – ‘मैं लगातार मीलों तक भागता रहा’

Sage Northcutt Ahmed Mujtaba ONE Fight Night 10 20

जब “सुपर” सेज नॉर्थकट ट्रेनिंग नहीं कर रहे होते तो उन्हें बाहर घूमना पसंद है।

इस रविवार को 27 वर्षीय फाइटर का सामना पूर्व ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी से ONE 165: Superlek vs. Takeru में होगा।

जापान की राजधानी टोक्यो के एरियाके एरीना में होने वाले मुकाबले के लिए अमेरिकी फाइटर ने कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो स्थित Team Alpha Male में ट्रेनिंग कैम्प पूरा किया।

छुट्टी वाले दिन “सुपर” सेज बाहर जाकर प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेना पसंद करते हैं।

उन्होंने onefc.com को बताया:

“कैलिफोर्निया के बारे में ये बात बहुत अच्छी है। यहां बहुत ज्यादा विविधता है। यहां पहाड़ और बीच हैं तो आप काफी जगह जा सकते हैं।”

एक सम्मानित कराटे वर्ल्ड चैंपियन और मशहूर प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट युवावस्था से अपने खेल में निखार के लिए समर्पित हैं।

लेकिन दिन-रात ट्रेनिंग में झोंकने के बाद अगले दिन ट्रेनिंग सेशन के लिए तरोताजा बनने के लिए खुद को रिचार्ज करना काफी जरूरी हो जाता है।

इस बारे में उन्होंने कहा:

“MMA की ट्रेनिंग पर फोकस है। आपको इसमें मजा भी आता है। लेकिन हाइक पर जाना और इस तरह की चीजें करने से आपका बाकी चीजों से ध्यान हट जाता है और आप वहां जाकर रिलेक्स कर सकते हैं।

“सोशल मीडिया, बाकी लोगों और शहर से दूर रहकर अच्छा लगता है।”

‘मैं झरने के पीछे रैम्बो की तरह छुपा रहा’

सेज नॉर्थकट को अनुभव है कि प्रकृति में रहना काफी अच्छा महसूस करवाता है, लेकिन इससे कभी-कभी जानलेवा हालात भी बन जाते हैं।

उन्होंने कैलिफोर्निया की टाहो झील के पास हुई एक घटना का जिक्र करते हुए कहा:

“मैं टाहो के पास इस जगह पर गया। ये कुछ साल पहले की बात है। यहां 100 फुट ऊंचा झरना है। मैं वहां चढ़ने की कोशिश कर रहा था और उस समय अकेला था।”

जैसे ही “सुपर” सेज चढ़ाई कर रहे थे, उन्होंने कुछ ऐसा सुना जिससे उनके पैर जमे के जमे रह गए:

“सूरज ढल रहा था। मैं वापस जा रहा था और अभी काफी रास्ता बचा था। मुझे एकदम से आवाज सुनाई दी। मैं कैलिफोर्निया पहली बार गया था और मुझे भालुओं के बारे में कुछ नहीं पता था।”

भालू का शिकार बनने से बचने के लिए नॉर्थकट झरने के पीछे एक जगह पर छुप गए।

किसी फिल्म के सीन की तरह वो काफी देर तक झरने के पीछे रहे और खुद को मौत के मुंह से बचाया:

“मुझे कुछ नहीं दिखा, लेकिन सुनाई दे रहा था तो मैं झरने के लिए पीछे रैम्बो की तरह छुप गया। मैं करीब 15 मिनट तक वहां छुपा रहा। अंधेरा होता जा रहा था और फोन में सिग्नल नहीं थे।”

युवा स्टार के पास रास्ते बंद होते जा रहे थे और वो रात होने के इंतजार करते तो यकीनन भालू का शिकार बन जाते।

नॉर्थकट वहां से निकले और इतनी तेज भागे कि पीछे मुड़कर नहीं देखा:

“मैंने कुछ देर इंतजार किया। फिर बाहर की तरफ देखकर खुद से कहा कि ‘शायद, मैं सुरक्षित हूं।’ मैं लगातार मीलों तक भागता रहा।

“मुझे जितना तेज हो सकता था, उतना तेज भागा। मैं अपने ट्रक तक पहुंचा और वहां से निकल गया। वो बहुत यादगार पल था। मुझे नहीं लगता कि मैं उसे कभी भूल पाऊंगा।”

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)