आखिरी पलों में रसोहायना ने सबमिशन मूव लगाकर स्टैम्प को दी करारी मात

Stamp Fairtex Alyona Rassohyna UNBREAKABLE III 1920X1280 34 768x512

शुक्रवार, 5 फरवरी को प्रसारित हुए ONE: UNBREAKABLE III के एटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच में एल्योना रसोहायना ने अपना ONE Championship डेब्यू किया, जहां उन्होंने अंतिम क्षणों में स्टैम्प फेयरटेक्स को फिनिश कर बहुत बड़ी जीत प्राप्त की।

तीसरे राउंड के अंतिम सेकंडों में रसोहायना ने गिलोटीन चोक लगाकर थाई सुपरस्टार को उनके मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर में पहली हार का स्वाद चखाया।

Photos from Stamp Fairtex and Alyona Rassohyna's MMA fight at ONE: UNBREAKABLE III on 5 February 2021

Fairtex टीम की सदस्य इससे पहले मॉय थाई और किकबॉक्सिंग में ONE वर्ल्ड चैंपियन रहीं, उन्होंने मैच की शुरुआत दमदार लो किक लगाकर की।

यूक्रेनियाई एथलीट ने भी किक लगाकर काउंटर अटैक किया, जिसका जवाब स्टैम्प ने जोरदार राइट हैंड लगाकर दिया। वहीं जब थाई स्टार ने एक और लो किक लगाने की कोशिश की, तभी रसोहायना को टेकडाउन करने का मौका मिला, जिसमें उन्हें सफलता नहीं मिली।

पहले स्टैम्प ने लेग लॉक के प्रयास को विफल किया, उसके बाद साइड कंट्रोल से माउंट पोजिशन प्राप्त की और फिर बैक कंट्रोल। पूर्व 2-स्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियन ने तब तक Yarost Gym की स्टार को तब तक जकड़े रखा, जब तक वो स्टैंड-अप गेम में वापस नहीं आ गईं।

मैच में तनावपूर्ण स्थिति तब उत्पन्न हुई, जब स्टैम्प आर्मबार मूव के चंगुल में फंसने के बेहद करीब आ पहुंची थीं, लेकिन पटाया निवासी एथलीट ने शानदार तरीके से खुद को डिफेंड किया।

Fairtex टीम की स्टार एक बार फिर टेकडाउन हुईं, लेकिन उनकी ग्राउंड स्किल्स में सुधार स्पष्ट नजर आ रहा था इसलिए वो एक बार फिर स्टैंड-अप गेम में आईं और राउंड के अंतिम क्षणों में दमदार राइट एल्बो लगाई।

Photos from Stamp Fairtex and Alyona Rassohyna's MMA fight at ONE: UNBREAKABLE III on 5 February 2021

रसोहायना ने दूसरे राउंड में अपने अनुभव का फायदा उठाया और स्टैम्प को दमदार क्रॉस-हुक लगाया। लेकिन मॉय थाई स्पेशलिस्ट ने भी राइट हैंड्स लगाते हुए बेहतरीन अंदाज में काउंटर अटैक किया।

राउंड का सबसे यादगार लम्हा तब आया, जब स्टैम्प ने परफेक्ट तरीके से रसोहायना द्वारा लगाए गए सिंगल लेग टेकडाउन के खिलाफ अपना बचाव किया। उसके बाद खतरनाक राइट एल्बो लगाकर बैक कंट्रोल प्राप्त किया।

रसोहायना किसी तरह बच निकलीं, इस बीच उन्होंने एक बार फिर आर्मबार का प्रयास किया। स्टैम्प का डिफेंस अच्छा रहा और वापस स्टैंड-अप गेम में आने के बाद उनके लेफ्ट हुक ने यूक्रेनियाई स्टार को झकझोर कर रख दिया।

Photos from Stamp Fairtex and Alyona Rassohyna's MMA fight at ONE: UNBREAKABLE III on 5 February 2021

मैच के आखिरी राउंड के शुरू होने से पहले ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे स्टैम्प ने स्कोरकार्ड्स में बढ़त बनाई हुई है।

दोनों ओर से जैब्स लगे, लेकिन राउंड में शुरुआती बढ़त थाई स्टार ने क्रॉस और लो किक लगाकर प्राप्त की। रसोहायना ने इस बीच खतरनाक हुक लगाया, जिसके तुरंत बाद Fairtex की स्टार ने राइट हैंड्स लगाए।

स्टैम्प जैब की मदद से अपनी प्रतिद्वंदी को खुद से दूर रखने में सफल हो रही थीं, लेकिन आखिरी मिनट में रसोहायना ने डबल-लेग टेकडाउन लगाकर अपनी स्ट्राइकर प्रतिद्वंदी को मैट पर गिरा दिया।

यूक्रेनियाई एथलीट द्वारा पंच लगाने की प्रक्रिया के दौरान स्टैम्प ने बच निकलने की कोशिश की, लेकिन रसोहायना ने तुरंत गिलोटीन चोक लगाया जो उनके लिए कारगर साबित हुआ।

रसोहायना ने पूरी ताकत का इस्तेमाल कर दबाव बनाया इसलिए राउंड समाप्ति से कुछ सेकंड पहले ही रेफरी ने मैच समाप्ति की घोषणा कर दी।

Photos from Stamp Fairtex and Alyona Rassohyna's MMA fight at ONE: UNBREAKABLE III on 5 February 2021

स्टैम्प अपने बाएं हाथ से टैप आउट का इशारा दे रही थीं इसलिए रेफरी ने आखिरी राउंड में 4 मिनट 53 सेकंड पर मैच को रोक दिया।

ये रसोहायना के करियर की 11वीं जीत रही और अब उनका रिकॉर्ड 13-4 का हो गया है। इस बड़ी सबमिशन जीत ने उन्हें एटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डिविजन की अन्य एथलीट्स के लिए बड़ा खतरा साबित किया है।

Photos from Stamp Fairtex and Alyona Rassohyna's MMA fight at ONE: UNBREAKABLE III on 5 February 2021

ये भी पढ़ें: ONE: UNBREAKABLE III – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, स्टैम्प vs रसोहायना

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4