रयूटो सवाडा ने रॉबिन कैटलन को पहले राउंड में सबमिशन से हराया

Ryuto Sawada Robin Catalan UNBREAKABLE III 1920X1280 11 768x512

रयूटो “ड्रैगन बॉय” सवाडा को एक टॉप लेवल के ग्रैपलर के रूप में पहचाना जाता है और ONE: UNBREAKABLE III में एक बार फिर जापानी स्टार ने ग्रैपलिंग की मदद से जीत दर्ज की।

सवाडा ने शुक्रवार, 5 फरवरी को रॉबिन “द इलोंगो” कैटलन के खिलाफ मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच के पहले राउंड में रीयर-नेकेड चोक से जीत दर्ज कर अपने रिकॉर्ड में एक और सबमिशन जीत को जोड़ लिया।

Photos from Ryuto Sawada and Robin Catalan's MMA fight at ONE: UNBREAKABLE III in 5 February 2021

मैच को स्ट्राइकर vs. ग्रैपलर मुकाबले की संज्ञा दी गई थी, लेकिन मैच में पहली किक सवाडा ने लगाई, वहीं कैटलन से उसे काउंटर करने की कोशिश की।

जब काउंटर काम नहीं आए तो फिलीपीनो एथलीट ने पंच लगाने की कोशिश की, लेकिन “ड्रैगन बॉय” ने उनसे बचते हुए क्लिंच किया और अपने प्रतिद्वंदी को सर्कल वॉल की तरफ धकेला। इस बीच सवाडा की एक नी स्ट्राइक पेट के निचले हिस्से पर लैंड होने से मैच को रोका भी गया।

मैच के दोबारा शुरू होने पर फिलीपीनो स्टार ने आक्रामक शुरुआत की। उन्होंने फ्रंट किक लगाई, लेकिन सवाडा ने उसे पकड़ा और सिंगल-लेग टेकडाउन कर अपने प्रतिद्वंदी को मैट पर गिरा दिया।

Photos from Ryuto Sawada and Robin Catalan's MMA fight at ONE: UNBREAKABLE III in 5 February 2021

ग्राउंड गेम में रहने के बाद भी “द इलोंगो” ने Evolve टीम के मेंबर को जकड़े रखा। उन्होंने जापानी स्टार को अपने करीब रखा और आखिरकार एक बार स्टैंड-अप गेम में आने में सफल रहे।

दोनों एथलीट्स उसके बाद क्लिंच पोजिशन में आए। इस दौरान कैटलन ने नी स्ट्राइक्स लगाईं, वहीं सवाडा ने बॉडी पंच। “ड्रैगन बॉय” ने एक बार फिर सिंगल लेग टेकडाउन किया और इस बार उन्होंने इसका भरपूर फायदा उठाया।

ग्राउंड पर लैंड होते ही जापानी स्टार साइड कंट्रोल से माउंट पोजिशन में आए, अंततः उन्होंने कैटलन को घूमने पर भी मजबूर किया। कैटलन ने जितनी देर हो सकता था, उतनी देर तक खुद को रीयर-नेकेड चोक में फंसने से बचाए रखा।

Photos from Ryuto Sawada and Robin Catalan's MMA fight at ONE: UNBREAKABLE III in 5 February 2021

सवाडा ने धैर्य से काम लिया, मौके देखकर शॉट्स लगाए और निरंतर पंचों से कैटलन को क्षति पहुंचाते रहे। जैसे ही Catalan Fighting System के मेंबर ने अपना हाथ गर्दन के पास से हटाया, तभी “ड्रैगन बॉय” ने रीयर-नेकेड चोक लगाकर अपने प्रतिद्वंदी को टैप आउट करने पर मजबूर किया।

सवाडा ने पहले राउंड में 4 मिनट 19 सेकंड पर अपने करियर की 13वीं और आठवीं सबमिशन जीत हासिल की।

इससे उन्हें अब अपने पुराने प्रतिद्वंदियों यानी #1 रैंक के स्ट्रॉवेट कंटेंडर योसूके “द निंजा” सारूटा और #2 रैंक के कंटेंडर योशिताका “नोबिता” नाइटो के खिलाफ मैच मिलने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। सारूटा और नाइटो दोनों ही ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ “द पैशन” पैचीओ के खिलाफ चैंपियनशिप मैच प्राप्त करने के बेहद करीब हैं।

Photos from Ryuto Sawada and Robin Catalan's MMA fight at ONE: UNBREAKABLE III in 5 February 2021

ये भी पढ़ें: ONE: UNBREAKABLE III – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, स्टैम्प vs रसोहायना

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4