अब्दुलेव ने डेब्यू मैच में कडेस्टम को हराकर रिकॉर्डतोड़ जीत अपने नाम की

Zebaztian Kadestam Gadzhimurad Abdulaev ONE UNBREAKABLE 1920X1278 4 768x511

रूसी वेल्टरवेट स्टार गाज़ीमुराद अब्दुलेव ने अपने ONE Championship डेब्यू मैच में पूर्व चैंपियन को हराकर पूरे डिविजन को सावधान कर दिया है।

शुक्रवार, 22 जनवरी को ONE: UNBREAKABLE में अब्दुलेव ने पहले राउंड में पूर्व ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन ज़ेबज़्टियन “द बैंडिट” कडेस्टम को सबमिशन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की।

Zebaztian Kadestam Gadzhimurad Abdulaev ONE UNBREAKABLE 1920X1278 3.jpg

शुरुआत में दोनों ने एक-दूसरे को अटैक करने के मौके दिए, लेकिन रूसी स्टार ने कुछ समय बाद ही मूव्स लगाने शुरू किए। कडेस्टम की लो किक के जवाब में उन्होंने टेकडाउन किया और शानदार अंदाज में पोजिशन बदलते हुए अपने प्रतिद्वंदी की बैक को निशाना भी बनाया।

फैंस को भी अब्दुलेव से इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद थी, Team Wildhearts के एथलीट ने बॉडी लॉक ट्रायंगल भी लगाया और कडेस्टम के पैरों को जकड़ कर रखा, जिससे स्वीडिश स्टार थके हुए नजर आने लगे।

कडेस्टम ने रीयर-नेकेड चोक से बचने के लिए अपनी ठोड़ी को नीचे किया, लेकिन होनी को कौन टाल सकता था।

अब्दुलेव ने अपने प्रतिद्वंदी को पीछे से पंच लगाए और इस बीच बॉडी ट्रायंगल के दबाव को भी बढ़ाते जा रहे थे।

Zebaztian Kadestam Gadzhimurad Abdulaev ONE UNBREAKABLE 1920X1278 5.jpg

उस समय कडेस्टम बच निकलने की स्थिति में नहीं थे, रूसी स्टार ने रीयर-नेकेड चोक का प्रयास किया, लेकिन “द बैंडिट” के अच्छे डिफेंस के कारण ऐसा नहीं कर पाए। अब्दुलेव ने अपने प्रतिद्वंदी के चेहरे पर अटैक किया और इस बीच उन्होंने चोक का दबाव बढ़ाया। अंततः पहले राउंड में 2 मिनट 8 सेकंड बीत जाने के बाद कडेस्टम ने टैप आउट कर दिया।

युवा स्टार का रिकॉर्ड अब 6-0 का हो गया है और ONE वेल्टरवेट डिविजन के इतिहास का सबसे तेज सबमिशन फिनिश भी अपने नाम किया।

बाउट के बाद इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “मैं जीत से बहुत खुश हूं और वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच के लिए भी तैयार हूं। मैंने कहा था कि ग्रैपलिंग मेरा सबसे बड़ा हथियार है।”

ये भी पढ़ें: ONE: UNBREAKABLE – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, रामज़ानोव vs कैपिटन

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35