बेबुलट इसाएव ने मिहायलो केकोयविच को नॉकआउट कर रिकॉर्ड जीत अपने नाम की

Mihajlo Kecojevic Beybulat Isaev ONE UNBREAKABLE 1920X1280 26 768x512

ONE: UNBREAKABLE II में बेबुलट इसाएव ने पहले राउंड में नॉकआउट जीत हासिल कर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

शुक्रवार, 29 जनवरी को हुए प्री-रिकॉर्डेड इवेंट में इसाएव ने सर्बियाई किकबॉक्सिंग चैंपियन मिहायलो केकोयविच को केवल 82 सेकंड में फिनिश कर ONE Super Series लाइट हेवीवेट डिविजन के इतिहास का सबसे तेज नॉकआउट का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

Light heavyweight kickboxers Mihajlo Kecojevic and Beybulat Isaev fight at ONE: UNBREAKABLE II in January 2021

मैच की शुरुआत से ही केकोयविच ने अपने प्रतिद्वंदी से 8 सेंटीमीटर लंबे होने का फायदा उठाना शुरू किया। दमदार जैब्स और राइट हैंड्स लगाते हुए इसाएव के सिर को खूब क्षति पहुंचाई।

सर्बियाई सुपरस्टार के अटैक के सामने इसाएव संघर्ष करते दिखाई पड़ रहे थे। अपने बचाव में लो किक्स लगाईं, कई पंचिंग कॉम्बिनेशन लगाए, जिनमें से अधिकतर मिस हो रहे थे। केकोयविच ने इसके बाद आक्रामक रुख अपनाया और फ्रंटफुट पर रहते हुए कॉम्बिनेशन लगाए, इनमें से एक राइट हैंड भी रहा, जो इसाएव की चिन (ठोड़ी) को छू कर गया।

रूसी स्टार ने स्ट्राइक्स के बदले स्ट्राइक्स की रणनीति अपनाई, लेकिन उनके हुक्स लैंड नहीं हो पा रहे थे। इस दौरान केकोयविच ने बॉडी किक लगाई, इसाएव ने उसे पकड़ा और अपना पैर अड़ाकर सर्बियाई स्टार को मैट पर गिरा दिया। लेकिन इस मॉय थाई स्वीप के लिए उन्हें रेफरी से वॉर्निंग भी मिली।

Light heavyweight kickboxers Mihajlo Kecojevic and Beybulat Isaev fight at ONE: UNBREAKABLE II in January 2021

स्टैंड-अप गेम में आने के बाद केकोयविच ने इसाएव को पंच लगाए। उस समय तक रूसी स्टार का आत्मविश्वास बढ़ चुका था और उन्हें स्टैंड-अप गेम में रहकर स्ट्राइक्स लगाने में भी कोई समस्या नहीं थी। इस दौरान उनके 2 ओवरहैंड राइट्स क्रमशः सर्बियाई स्टार के पेट और दूसरा चिन पर जाकर लैंड हुआ। दोनों ने एक-दूसरे को पंच लगाए, लेकिन उन्हें क्लीन तरीके से लैंड नहीं करवा पाए।

केकोयविच ने दोबारा फ्रंटफुट पर रहकर अपनी लंबाई का फायदा उठाने की कोशिश की, लेकिन इस बार वो अपने प्रतिद्वंदी के ज्यादा करीब आने की गलती कर बैठे। वो ठीक तरीके से कॉम्बिनेशन नहीं लगा पाए इसलिए खतरनाक राइट हैंड का प्रभाव झेलना पड़ा।

सर्बियाई चैंपियन जैसे अपनी सुधबुध खो चुके थे और अगले ही पल मैट पर गिरे हुए नजर आए। रेफरी तुरंत आगे आए और पहले राउंड में 1 मिनट 22 सेकंड बीत जाने के बाद मैच समाप्ति की घोषणा की।

Light heavyweight kickboxers Mihajlo Kecojevic and Beybulat Isaev fight at ONE: UNBREAKABLE II in January 2021

इस ऐतिहासिक जीत के साथ WMC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन का रिकॉर्ड 20-5 का हो गया है।

ये भी पढ़ें: ONE: UNBREAKABLE II – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, सेरिली vs वागाबोव

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty