ONE 171: Qatar में इलियास एनाहाचि Vs. पेटटानोंग, मॉरो सेरिली Vs. किरिल ग्रिशेंको मैच शामिल

Ilias Ennahachi Aliasghar Ghosratisaraskan ONE Friday Fights 6 1920X1280 21

ONE Championship कतर में एक बड़े इवेंट का आयोजन करने वाला है और लुसैल स्पोर्ट्स एरीना में होने वाले ONE 171 के लिए दो और फाइट्स का ऐलान किया गया है।

गुरुवार, 20 फरवरी को पूर्व ONE किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियंस इलियास एनाहाचि और पेटटानोंग पेटफर्गस की टक्कर बेंटमवेट मैच और इटालियन धुरंधर मॉरो “द हैमर” सेरिली का सामना बेलारूसी फाइटर किरिल ग्रिशेंको से हेवीवेट MMA फाइट में होगा।

एनाहाचि और पेटटानोंग के बीच होने वाले मुकाबले का ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल परिदृश्य पर काफी असर पड़ सकता है।

दोनों में से जिसे भी जीत मिली, वो अगला चैलेंजर बन सकता है क्योंकि मौजूदा चैंपियन जोनाथन हैगर्टी ONE 171: Qatar के मेन इवेंट में वेई रुई के खिलाफ अपने खिताब को डिफेंड करेंगे।

एनाहाचि ने 2019 में ग्लोबल स्टेज पर आकर सबको हैरान दिया था, जब उन्होंने पेचडम पेटयिंडी को तीसरे राउंड में नॉकआउट कर ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल जीता था।

मोरक्को के सुपरस्टार ने अपनी बेल्ट को दो बार डिफेंड किया था। इसके बाद वो फ्लाइवेट भार वर्ग की तय सीमा से ज्यादा वजन के चलते वर्ल्ड टाइटल गंवा बैठे। दिलचस्प बात ये है कि वो ONE में सुपरलैक कियातमू9 को हराने वाले इकलौते फाइटर हैं।

हालांकि, अब एनाहाचि बेंटमवेट डिविजन में आ गए हैं, जहां उन्होंने लगातार दो जीत अपने नाम की हैं। उनकी एक जीत पूर्व डिविजनल चैंपियन हिरोकी अकिमोटो के खिलाफ आई, जिसके चलते वो #2 रैंक के कंटेंडर बन गए और अभी तक ONE में अपराजित हैं।

वहीं 39 वर्षीय पेटटानोंग दुनिया के सबसे मशहूर और सम्मानित फाइटर्स में से एक हैं।

पूर्व WBC और WMC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने 2022 में अकिमोटो को हराकर ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल जीता था। फिर ड्रग टेस्ट में फेल होने की वजह से उनसे ताज छिन गया।

पेटटानोंग ने ONE में 2024 में वापसी की और अच्छी फॉर्म में दिखे। उन्होंने पिछले साल जून में हुए ONE Friday Fights 68 में अलावेर्दी रामज़ानोव को नॉकआउट कर खिताब के लिए एक बार फिर दावेदारी पेश की।

अब #3 रैंक के बेंटमवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर जानते हैं कि एनाहाचि पर जीत उन्हें खिताब के बेहद करीब पहुंचा देगी।

वहीं कार्ड में एक हेवीवेट मैच शामिल किया गया है, जहां हेवीवेट फाइटर सेरिली की टक्कर ग्रिशेंको से होगी।

एक घातक नॉकआउट आर्टिस्ट और जूडो व ग्रैपलिंग बैकग्राउंड से आने वाले “द हैमर” ONE में छह फाइट्स के अनुभवी हैं। उनकी सभी प्रमोशनल जीत स्टॉपेज से आई हैं और वो 2018 में हेवीवेट खिताब के लिए भी चैलेंज कर चुके हैं।

वहीं सेरिली के ऑल-एक्शन स्टाइल की परीक्षा लंबे-चौड़े ग्रिशेंको के रेसलिंग वाले स्टाइल होने जा रही है।

बेलारूसी फाइटर ने अभी तक ONE में टॉप स्टार्स का सामना किया और वो पिछले मैच में दक्षिण कोरियाई स्टार कांग जी वॉन को हराने के बाद इस मुकाबले में कदम रखेंगे।

ग्रिशेंको 2022 में एनातोली मालिकिन को अंतरिम हेवीवेट मैच में भी टक्कर दे चुके हैं। अब सेरिली के खिलाफ मिली जीत के बाद वो दोबारा ताज हासिल करने के करीब पहुंचना चाहेंगे।

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34