इलियास एनाहाचि ONE Friday Fights 126 में नबील अनाने की लंबाई से चिंतित नहीं – ‘ये मेरे लिए नया नहीं है’

Ilias Ennahachi Aliasghar Ghosratisaraskan ONE Friday Fights 6 1920X1280 18

पूर्व ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन इलियास एनाहाचि ने अपने फैंस को आश्वस्त किया है कि जब उनकी भिड़ंत अपने लंबे प्रतिद्वंदी से होगी तो वो उनके लिए कोई समस्या पैदा नहीं करेंगे।

शुक्रवार, 26 सितंबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में होने वाले ONE Friday Fights 126 के मेन इवेंट में मोरक्कन-डच स्ट्राइकर मौजूदा ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नबील अनाने का किकबॉक्सिंग में स्वागत करेंगे।

S&B Gym के स्टार ने इस अहम मुकाबले के लिए कोई शॉर्ट कट नहीं लिया और उन्होंने मशहूर Superbon Training Camp में कई सारे दिग्गज थाई फाइटर्स की मदद ली है।

मौजूदा ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरबोन और पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ हामा और पेटटानोंग पेटफर्गस की देखरेख में अपनी स्किल्स को और मजबूत कर रहे हैं।

29 वर्षीय स्ट्राइकर ने कहा:

“मैं सुपरबोन के जिम में ट्रेनिंग कर रहा हूं। मेरा उनके साथ रिश्ता बहुत अच्छा है। उन्होंने मुझे कहा कि मैं यहां आ सकता हूं और उन्होंने मेरी बहुत मदद की है। मैं यहां ट्रेनिंग कर बहुत खुश हूं।”

एनाहाचि लगातार 12 मैचों में जीत के सिलसिले के साथ अगली फाइट में उतरेंगे, जिसमें से पांच जीत ONE के बेहतरीन एथलीट्स के खिलाफ आई हैं।

आत्मविश्वास से भरे एनाहाचि जानते हैं कि उन्हें नबील अनाने को हराने के लिए अपना सर्वश्रेश्ठ प्रदर्शन करना होगा:

“आप गेम प्लान के बारे में बात कर सकते हैं, लेकिन फाइट के पहले ही सेकंड में सब कुछ बदल सकता है। मैं जानता हूं कि अपने वेट क्लास के लिए बहुत पुश कर सकता हूं।

“आप अकिमोटो, पेचडम, सुपरलैक और ईरानी फाइटर से पूछ सकते हैं। हम फाइट के पहले कुछ सेकंड में देखेंगे।”

एनाहाचि जानते हैं कि अनाने के खेल में कमियां ढूंढ सकते हैं, लेकिन छह फुट चार इंच लंबे स्टार से पार पाना इतना आसान भी नहीं होगा।

अनाने ONE में अभी तक विरोधियों पर भारी पड़े हैं। 21 वर्षीय एथलीट ने अपनी लंबी कद-काठी से विरोधियों को चोट पहुंचाई है और एनाहाचि की लंबाई पांच फुट दस इंच है, जिससे वो उन पर भी वैसे ही वार कर सकेत हैं।

एनाहाचि इस बात से पूरी तरह वाकिफ हैं:

“मेरे लिए अपने से लंबे से फाइट करना मुश्किल नहीं है। S&B Gym में हमारे पास दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फाइटर्स हैं और मैंने अपने से लंबे और भारी एथलीट्स के साथ स्पारिंग की है और उन पर दबदबा बनाया है। तो ये मेरे लिए नया नहीं है।

“हां, वो अब तक के सबसे लंबे फाइटर हैं, जिनके साथ मेरा मैच होगा। लेकिन जिम में वो सबसे लंबे नहीं हैं। मैंने लंबे लोगों के साथ स्पारिंग की है।”

एनाहाचि ने अनाने द्वारा किकबॉक्सिंग में ढलने पर सवाल किए

एक तरफ नबील अनाने द्वारा मॉय थाई में लगातार जीत का फायदा होगा, लेकिन इलियास एनाहाचि का मानना है कि किकबॉक्सिंग पूरी तरह से अलग है।

पूर्व ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन खेल की बारीकियों को अच्छी तरह से जानते हैं क्योंकि वो पिछले दो दशकों से इसका अभ्यास कर रहे हैं।

उन्होंने onefc.com को बताया:

“मॉय थाई फाइटर के लिए कुछ ही महीनों में किकबॉक्सिंग में आना बहुत मुश्किल होता है। उन्हें क्लिंच करना और एल्बोज़ लगाना पसंद है।

“मॉय थाई में आप पकड़कर एल्बोज़ और नीज़ लगा सकते हैं। लेकिन किकबॉक्सिंग में पूरा एक्शन होता है। मॉय थाई से इसमें आना मुश्किल भरा रहता है।”

एनाहाचि का मानना है अनाने अपनी मॉय थाई कला पर निर्भर रहेंगे, जिसकी वजह से उन्हें परेशानियां हो सकती हैं।

जैसे ही उन्हें कोई ओपनिंग मिलेगी तो मोरक्कन-डच वॉरियर अपने विरोधी पर दबाव बनाकर उन्हें पछाड़ने का प्रयास करेंगे।

29 वर्षीय पूर्व चैंपियन ने बताया:

“जब कोई उन पर दबाव बनाता है तो उन्हें क्लिंच करना पसंद है। और यही सबसे अहम है क्योंकि वो लंबे हैं और नीज़ लगाना आसान होता है। ऐसे में जब आप दबाव बनाओ और वो पकड़ ना पाएं तो ये उनके लिए बहुत मुश्किल हो जाता है।”

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty