3 राउंड तक चले क्लासिक मुकाबले में क्वोन वोन इल ने चेन रुई को फिनिश किया

Chen Rui Kwon Won Il ONE UNBREAKABLE II 1920X1280 33 768x512

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में “प्रीटी बॉय” क्वोन वोन इल और “द घोस्ट” चेन रुई के बीच हुए बेंटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच ने फाइट ऑफ द ईयर की लिस्ट में अभी से अपना स्थान लगभग पक्का कर लिया है।

शुक्रवार, 29 जनवरी को प्रसारित हुए प्री-रिकॉर्डेड इवेंट ONE: UNBREAKABLE II में क्वोन ने तीसरे राउंड में नॉकआउट जीत दर्ज की, लेकिन चेन के धैर्य ने भी सभी को काफी प्रभावित किया।

MMA fighters Chen Rui and Kwon Won Il compete at ONE: UNBREAKABLE II in January 2021

2 स्ट्राइकिंग स्पेशलिस्ट्स की इस भिड़ंत की शुरुआत दमदार पंचों के साथ हुई। क्वोन ने अपने प्रतिद्वंदी के चेहरे पर जैब लगाया, वहीं चीनी स्टार ने ओवरहैंड राइट और अपरकट्स लगाने पर ध्यान दिया। दोनों में से कोई भी बैकफुट पर जाने को तैयार नहीं था।

लेकिन जब “प्रीटी बॉय” ने सर्कल वॉल से सटे रहने के दौरान डबल-लेग टेकडाउन स्कोर किया तो स्थिति बदली हुई नजर आई। उन्होंने चेन को पंच और एल्बोज़ लगाते हुए झकझोर कर रख दिया और माउंट पोजिशन में रहते हुए मैच को फिनिश करने की कोशिश भी की।

किसी तरह “द घोस्ट” बच निकले। पहले राउंड की समाप्ति में कुछ ही सेकंड शेष थे, तभी उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को खतरनाक अपरकट लगाया।

MMA fighters Chen Rui and Kwon Won Il compete at ONE: UNBREAKABLE II in January 2021

दूसरे राउंड की शुरुआत में चेन ने ओवरहैंड राइट, एक अपरकट और क्वोन की बॉडी पर कई दमदार पंच भी लगाए, लेकिन दक्षिण कोरियाई स्टार को दोबारा बढ़त प्राप्त करने में देर नहीं लगी।

क्वोन ने जैब लगाने के बाद चेन को सिर और बॉडी पर कई पंच भी लगाए। इस दौरान उन्होंने कई खतरनाक राइट हैंड्स भी लगाए, ऐसे पंच जिनके प्रभाव के बाद अक्सर एथलीट्स मैट पर गिरे नजर आते हैं। फिर भी “द घोस्ट” किसी तरह स्टैंड-अप गेम में टिके रहे।

उसके बाद स्पिनिंग एल्बोज़, लेफ्ट हुक्स और ओवरहैंड राइट्स का प्रभाव चीनी एथलीट की बॉडी पर साफ देखा जा सकता था। दूसरे राउंड के अंतिम क्षणों तक क्वोन मैच में अच्छी बढ़त प्राप्त कर चुके थे।

MMA fighters Chen Rui and Kwon Won Il compete at ONE: UNBREAKABLE II in January 2021

अभी तक उन्होंने जितनी दमदार स्ट्राइक्स का प्रभाव झेला था, ऐसा प्रतीत होने लगा था कि चेन तीसरे राउंड में भी प्रवेश नहीं कर पाएंगे। ONE के फैंस उनकी धैर्य क्षमता को लंबे समय तक याद रखेंगे, अंततः तीसरे राउंड की शुरुआत में मैच समाप्ति की ओर अग्रसर हो चला था।

Chengdu Ashura Fight Club के प्रतिनिधि ने आखिरी राउंड में ‘करो या मरो’ की स्थिति को भांप चुके थे। उन्होंने खतरनाक तरीके से अटैक करना शुरू किया, लेकिन “प्रीटी बॉय” के पास अभी भी काफी एनर्जी बची हुई थी, पहले लॉन्ग राइट हैंड लगाया और उसके बाद लेफ्ट हुक। चेन की बॉडी पर दमदार लेफ्ट हुक लगाने के बाद उन्हें मैच का फिनिश नजर आने लगा था।

उन्होंने जैब-क्रॉस कॉम्बो लगाने के बाद “द घोस्ट” के लीवर के हिस्से पर लेफ्ट हुक लगाया, जिससे चीनी एथलीट घुटने टेकने पर मजबूर हो गए।

MMA fighters Chen Rui and Kwon Won Il compete at ONE: UNBREAKABLE II in January 2021

रेफरी ने तीसरे राउंड में 31 सेकंड बीत जाने के बाद मैच समाप्ति की घोषणा की।

इस जीत के साथ क्वोन का मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स रिकॉर्ड 12-3 का हो गया है और ग्लोबल स्टेज पर उन्होंने सभी जीत नॉकआउट से दर्ज की हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: UNBREAKABLE II – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, सेरिली vs वागाबोव

न्यूज़ में और

Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6
Asadula Imangazaliev, Aslamjon Ortikov, Black Panther, and Ubaid Hussain will compete at The Inner Circle 39