ONE 170: Tawanchai Vs. Superbon II – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

AZ8_8498

शुक्रवार, 24 जनवरी को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की ब्लॉकबस्टर इवेंट ONE 170 के साथ वापसी होने जा रही है। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में हो रहे इवेंट को तीन वर्ल्ड टाइटल मैच हेडलाइन करेंगे।

मेन इवेंट में तवनचाई पीके साइन्चाई अपने ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ एक यादगार रीमैच में डिफेंड करेंगे।

वहीं ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन फैब्रिसियो एंड्राडे अपने खिताब को #3 रैंक के कंटेंडर क्वोन वोन इल के खिलाफ एक बहुप्रतीक्षित रीमैच में दांव पर लगाएंगे।

इसके अलावा मौजूदा डिविजनल चैंपियन सुपरलैक के चोटिल होने की वजह से दो टॉप-5 रैंक कंटेंडर ONE अंतरिम बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए भिड़ेंगे, जहां स्कॉटिश पावरहाउस निको कैरिलो का सामना थाई-अल्जीरियाई सनसनी नबील अनाने से होगा।

इन तीन वर्ल्ड टाइटल मुकाबलों के अलावा भी 12 फाइट वाले कार्ड में दुनिया के अन्य कुछ सबसे बेहतरीन मार्शल आर्ट्स एथलीट्स मौजूद हैं, जो अपने-अपने मैचों को जीतने का प्रयास करेंगे।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप
तवनचाई पीके साइन्चाई ने सुपरबोन को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 1:10 मिनट में
बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप
फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे ने “प्रीटी बॉय” क्वोन वोन इल को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 0:42 मिनट में
अंतरिम बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप
नबील अनाने ने निको “किंग ऑफ द नॉर्थ” कैरिलो को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 2:35 मिनट में
142.5 LBS मॉय थाई
सेकसन “द मैन हू यील्ड्स टू नो वन” ओर क्वानमुआंग ने सोई “मैन ऑफ स्टील” लिन ऊ को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फेदरवेट मॉय थाई
बैमपारा “बैम्बी फायरलैक” कौयाटे ने “स्मोकिन” जो नाटावट को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 2:34 मिनट में
लाइटवेट मॉय थाई
सिंसामट “एक्वामैन” क्लिनमी ने नौज़ेत त्रूहीलो को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 2:34 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
जोहान “पांडा किक” एस्टुपिनन ने जोहान “जोजो” गज़ाली को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
176 LBS MMA
मॉरिस अबेवी ने समात मामेदोव को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 2:46 मिनट में
ओपनवेट सबमिशन ग्रैपलिंग
मार्सेलो “मार्सेलिन्यो” गार्सिया ने मासाकाजू “अशिकन-जुडन” इमानारी को सबमिशन (नॉर्थ-साउथ चोक) से हराया - पहले राउंड के 4:49 मिनट में
फेदरवेट किकबॉक्सिंग
मासाकी नोइरी ने शकीर अल-तकरीती को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 0:14 मिनट में
137.2 LBS मॉय थाई
सुरियानलैक पोर येनयिंग ने थांट ज़िन को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 2:09 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
जॉर्डन एस्टुपिनन ने फ्रेडी हैगर्टी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34