समात मामेदोव के बारे में
समात मामेदोव वेल्टरवेट MMA डिविजन के एक उभरते हुए स्टार हैं, जिनका लक्ष्य दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन ONE Championship के जजों को बेकार साबित करना है।
कजाख फाइटर के पास जबरदस्त ताकत और खतरनाक पावर है, जिसकी बदौलत उन्होंने ईस्टर्न यूरोप के रीजनल सर्किट में अपने 10 में से 9 मुकाबले पहले राउंड में ही फिनिश किए। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने 2024 में ONE Championship का ध्यान खींचा और अब वो वेल्टरवेट डिविजन के सबसे खतरनाक फिनिशर्स में से एक माने जाते हैं।
मामेदोव अपने विरोधियों को खड़े-खड़े या ग्राउंड पर नॉकआउट कर सकते हैं, लेकिन उनकी असली ताकत उनकी बेहद आक्रामक ग्रैपलिंग और दम घोंट देने वाली रेसलिंग है, जो उन्हें सर्कल/रिंग में किसी भी फाइटर के लिए डरावना प्रतिद्वंदी बनाती है। हालांकि, उनका ONE डेब्यू उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और उन्हें मॉरिस अबेवी से हार मिली और उनका प्रयास होगा कि वो जीत की लय को शुरु करें।
ONE Championship रिकॉर्ड्स
इवेंट के रिजल्ट्स
| रिजल्ट | खेल | तरीका | राउंड | तरीका और राउंड | प्रतिद्वंद्वी | प्रतिद्वंद्वी और इवेंट | देश | तारीख | इवेंट | |||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
|
हार
MMA
तकनीकी नॉकआउट (TKO)
TKO
राउंड 1 (2:46)
|
MMA |
तकनीकी नॉकआउट (TKO)
राउंड 1 (2:46)
|
राउंड 1 (2:46) |
|
मॉरिस अबेवीस्विट्जरलैंड
|
स्विट्जरलैंड |
ONE 170 |
|||||