फैब्रिसियो एंड्राडे ने वर्ल्ड टाइटल रीमैच में क्वोन वोन इल पर दबदबा बनाने की बात कही – ‘उन्हें नॉकआउट या सबमिट करूंगा’

Kwon Won Il Fabricio Andrade ONE158 1920X1280 25 768x512

24 जनवरी को ONE 170 में मौजूदा ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे अपना बहुप्रतीक्षित डेब्यू कर पुराने प्रतिद्वंदी “प्रीटी बॉय” क्वोन वोन इल के खिलाफ अपने खिताब को दांव पर लगाएंगे।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के इम्पैक्ट एरीना में होने वाली फाइट ब्राजीलियाई सुपरस्टार का पहला वर्ल्ड टाइटल डिफेंस होगी और इन दोनों के बीच की दूसरी टक्कर।

साल 2022 में हुए ONE 158 में इनके पहले मैच में एंड्राडे ने पसलियों को तोड़ देने वाली बॉडी किक लगाकर पहले राउंड में नॉकआउट से जीत हासिल की थी। अब वो रीमैच में भी आश्वस्त हैं कि दोबारा यही नतीजा पा सकते हैं।

ONE की अपनी सात MMA फाइट्स से अपराजित और खेल के सबसे प्रतिभाशाली फाइटर्स में से एक “वंडर बॉय” ने onefc.com को बताया कि वो हर स्तर पर अपने प्रतिद्वंदी से काफी आगे हैं:

“मेरी फाइट आईक्यू बेहतर है। मैं अपनी दूरी का सही इस्तेमाल कर सकता हूं और मेरे पास उनसे ज्यादा हथियार हैं। मैं एल्बोज़ और किक्स का इस्तेमाल कर सकता हूं और वो सिर्फ बॉक्सिंग पर निर्भर रहते हैं।

“मैं स्ट्राइकिंग में पूर्ण हूं। मुझे विश्वास है कि ग्राउंड पर भी उनसे बेहतर हूं। मैं उनसे हर तरह से बेहतर MMA एथलीट हूं।”

क्वोन की बात करें तो एंड्राडे के खिलाफ हारने के बाद से उन्होंने स्टॉपेज से लगातार तीन जीत अपने नाम की हैं और बेंटमवेट MMA रैंकिंग्स में तीसरा स्थान हासिल किया है।

इसके बावजूद एंड्राडे का मानना है कि उनके विरोधी में अभी इतना विकास नहीं हुआ है:

“मुझे पहले मैच की तरह उनका गेम अब भी वैसा ही लग रहा है। वो हमेशा छोटे एथलीट्स का सामना करते हुए आगे बढ़ते हैं तो उन्हें दूरी पर नियंत्रण बनाना नहीं आता।

“मेरा दूरी पर नियंत्रण अच्छा है और बिना काउंटर अटैक का शिकार हुए स्ट्राइक्स को लैंड करवा सकता हूं। मेरा ग्राउंड गेम उनसे बेहतर है। मैं किसी भी समय फाइट को ग्राउंड पर ले जाकर उन्हें फिनिश कर सकता हूं।”

पहली बार अपना खिताब डिफेंड करने जा रहे एंड्राडे ने इस मैच को लेकर भविष्यवाणी की है कि ये फाइट राउंड्स पूरे होने से पहले खत्म हो जाएगी।

भले ही वो तेज नॉकआउट से जीतें या फिर सबमिशन से जीत हासिल करें, उनका लक्ष्य 26 पाउंड की गोल्ड बेल्ट का बचाव कर खुद को MMA के सबसे घातक फाइटर्स में से एक के रूप में खुद को बनाकर रखना है।

“वंडर बॉय” ने कहा:

“भले ही किसी भी राउंड में हो, मैं इस फाइट को फिनिश करूंगा। मैं सारा समय नॉकआउट की तलाश में रहूंगा और मौका मिलने पर उन्हें नॉकआउट कर दूंगा।

“लेकिन अगर उन्हें टेकडाउन करने का मौका बना तो फाइट को ग्राउंड पर लेकर जाऊंगा और उन्हें सबमिट कर दूंगा। तो मेरी भविष्यवाणी है कि मैं सबमिशन या नॉकआउट से जीतूंगा। ये फाइट जजों के फैसले तक नहीं जाएगी।”

एंड्राडे अपने प्रतिद्वंदी क्वोन के जुबानी हमलों के लिए तैयार

भले ही क्वोन वोन इल के खिलाफ उनका पहला मुकाबला ज्यादा लंबा नहीं चला, लेकिन फैब्रिसियो एंड्राडे दक्षिण कोरियाई फाइटर की बातों को भूले नहीं हैं।

उस फाइट से पहले दोनों ने सोशल मीडिया और प्रेस में काफी जुबानी वार-पलटवार किए। बेंटमवेट MMA चैंपियन को रीमैच में भी कुछ ऐसी ही उम्मीद है:

“उन्हें ज्यादा बोलना और उकसाना पसंद है। उन्होंने पहली फाइट के दौरान ऐसा किया था और मैं अब भी वैसी ही उम्मीद कर रहा हूं। लेकिन मैं मानसिक तौर पर तैयार हूं। फिजूल की बातें दिखाती हैं कि उनमें आत्मविश्वास की कमी है।”

भले ही “प्रीटी बॉय” ONE 170 से पहले कुछ भी कहें, एंड्राडे पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

जब 24 जनवरी को सर्कल के दरवाजे बंद होंगे तो वो अपने विरोधी का मुंह बंद करने पर ध्यान देंगे:

“वो जानते हैं कि मैं खतरनाक हूं और उन्हें किसी भी पल नॉकआउट कर सकता हूं। मैं मानता हूं कि उन्हें सम्मान दिखाना चाहिए। लेकिन फाइट में दिखाऊंगा कि मैं उनसे बेहतर हूं। मैं उन्हें हराना जानता हूं और उन्हें नॉकआउट या सबमिट करूंगा।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.