फैब्रिसियो एंड्राडे ने ONE 170 में क्वोन वोन इल को नॉकआउट करने पर बात की – ‘आग का जवाब आग से देने की जरूरत थी’

Fabricio Andrade Kwon Won Il ONE 170 75

फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे ने ONE 170 में यादगार जीत के साथ खुद को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बेंटमवेट MMA फाइटर के रूप में स्थापित कर लिया है।

24 जनवरी को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के इम्पैक्ट एरीना में ब्राजीलियाई सुपरस्टार ने मात्र 42 सेकंड में दक्षिण कोरिया के “प्रीटी बॉय” क्वोन वोन इल को हराकर ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से रिटेन किया था।

ये धमाकेदार प्रदर्शन लगातार दूसरा मौका है, जब एंड्राडे ने क्वोन को फिनिश किया, जो कि लगातार तीन नॉकआउट जीत के साथ इस फाइट में उतरे थे।

“वंडर बॉय” एक बहुत ही बेहतरीन MMA फिनिशर्स में से एक हैं, लेकिन वो मानते हैं कि उन्होंने इतनी जल्दी फिनिश आने की उम्मीद नहीं की थी।

फाइट के बाद उन्होंने बताया कि वो अपने प्रतिद्वंदी की आक्रामकता और लगातार आगे बढ़ने के गेम प्लान से हैरान थे और ये उनके अंत का कारण भी बना:

“मैंने सोचा था कि वो टेकडाउन के लिए जाएंगे। मैंने उनके आगे आकर स्ट्राइक लगाने की उम्मीद नहीं की थी। मुझे लगा कि वो पीछे जाकर स्ट्राइक्स लगाएंगे और फिर टेकडाउन का प्रयास करेंगे।

“लेकिन जब मैंने देखा कि वो फाइट के लिए आगे आ रहे हैं तो मुझे आग का जवाब आग से देने की जरूरत थी।”

“प्रीटी बॉय” की शुरुआत से ही आक्रामक रहने की रणनीति उन पर भारी पड़ी।

इस जीत के बाद चैंपियन ONE की MMA बाउट्स में अपराजित बने हुए हैं। उन्होंने एक को छोड़कर अपने सभी विरोधियों को स्टॉपेज से शिकस्त दी है।

एंड्राडे ने इस साल ज्यादा से ज्यादा मैचों में फाइट करने की इच्छा जताई:

“मुझे लगता है कि मुझमें अभी सुधार की काफी गुंजाइश है। मैं मानता हूं कि मैं सर्वश्रेष्ठ नहीं हूं। मैं इस साल कम से कम तीन बार अपनी बेल्ट डिफेंड करना चाहता हूं और ONE Championship मुझे जिससे भी फाइट कराना चाहें, मैं फाइट करूंगा।”

एंड्राडे ने क्वोन को हराकर ना सिर्फ पाउंड-फोर-पाउंड स्टार के रूप में अपने स्थान को मजबूत किया बल्कि 50 हजार यूएस डॉलर का परफॉर्मेंस बोनस भी जीता।

ब्राजीलियाई फाइटर ने अभाव में अपना जीवन बिताया और बोनस व ONE वर्ल्ड टाइटल के लिए फाइट करना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।

उन्होंने बताया:

“मैं चाट्री (सिटयोटोंग) और ONE Championship का धन्यवाद करना चाहता हूं। मैं अभाव का जीवन जी कर आया हूं। जिन्हें भी मेरा इतिहास पता है, वो ये बात जानते हैं।

“मैं यहां आना चाहता था और ONE Championship ने मुझे ये मौका 2020 में दिया। अब मैं एक वर्ल्ड चैंपियन हूं और अमीर भी। ONE Championship और चाट्री, आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।”

सिटयोटोंग: ‘एंड्राडे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन हैं’

ONE के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग जानते हैं कि उनके पास फैब्रिसियो एंड्राडे के रूप में एक लाजवाब एथलीट हैं।

ONE 170 के बाद सिटयोटोंग ने “वंडर बॉय” के TKO की प्रशंसा करते हुए कहा:

“मैं ये कहूंगा कि मेरे लिए अभी विश्व स्तर पर वो सर्वश्रेष्ठ बेंटमवेट (MMA) वर्ल्ड चैंपियन हैं। अगर आप उनके टैलेंट को देखें तो वो सर्वश्रेष्ठ हैं।

“ये उनका सबसे बढ़िया प्रदर्शन है खासकर जिस तरह का क्वोन वोन इल गेम प्लान लेकर आए थे। क्वोन वोन इल ने सोचा था कि वो फैब्रिसियो पर दबाव बनाकर नॉकआउट कर देंगे। और क्वोन वोन इल एक घातक बॉक्सर हैं, ये बात हम सब जानते हैं।

“और फैब्रिसियो ने उसका जवाब दिया। उन्हें कोई डर नहीं था। उन्होंने दिखाया कि क्वोन वोन इल के मुकाबले उनकी स्ट्राइकिंग किस स्तर की है।”

एंड्राडे ने सिटयोटोंग की बातों को सुना और इस प्रशंसा पर खरा उतरने की बात कही।

वो जानते हैं कि सिर्फ ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल जीतना और उसे अपने पास रखने से काम नहीं चलेगा बल्कि उन्हें लगातार फिनिश तलाशने होंगे।

“वंडर बॉय” ने कहा:

“अभी मैं सर्वश्रेष्ठ बनना चाहता हूं। जो चाट्री ने कहा मुझे वो महसूस होता है कि मैं दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बेंटमवेट हूं और इस बात को साबित करना चाहता हूं। ये साबित करने के लिए मुझे लगातार ऐसा प्रदर्शन करना होगा (जैसा क्वोन के खिलाफ किया)।

“सिर्फ अच्छी फाइट्स देकर काम नहीं चल सकता। मुझे वहां जाकर अपने विरोधियों को शानदार अंदाज में फिनिश करना होगा। और ऐसा करते हुए मैं साबित कर सकता हूं कि मैं दुनिया के किसी भी संगठन का सर्वश्रेष्ठ बेेंटमवेट हूं।”

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)