5 राउंड तक चले धमाकेदार मुकाबले में स्टैम्प को हराकर चैंपियन बनीं टॉड

Janet Todd defeats Stamp Fairtex ONE KING OF THE JUNGLE AC 8347 768x511

जेनेट “JT” टॉड ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 5 राउंड तक चले एक्शन से भरपूर मुकाबले में स्टैम्प फेयरटेक्स को हराकर ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल जीता है।

शुक्रवार, 28 फरवरी को ONE: KING OF THE JUNGLE में 34 वर्षीय स्टार की बॉक्सिंग और हाई किक्स ने उन्हें थाई सुपरस्टार के साथ रीमैच में विभाजित निर्णय से जीत दिलाई।

Janet Todd 🇺🇸 edges out Stamp Fairtex 🇹🇭

American striking star Janet Todd 🇺🇸 edges out Stamp Fairtex 🇹🇭 by split decision to become the new ONE Atomweight Kickboxing World Champion! 🏆📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, February 28, 2020

जाहिर तौर पर एक साल पहले मिली हार से टॉड ने सबक लिया और सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में हुए इस मैच के पहले राउंड से ही उनके अंदर चैंपियन बनने के लिए प्रतिबद्धता साफ देखी जा सकती थी।

उन्होंने स्ट्रेट पंचों से डिफेंडिंग वर्ल्ड चैंपियन को लगातार बैकफुट पर धकेले रखा और अपने फुटवर्क का बेहतरीन प्रयोग कर उनके दमदार पंचों से खुद का बचाव भी किया। Fairtex टीम की एथलीट ने आगे आकर जोरदार राइट हैंड लगाने की कोशिश की लेकिन “JT” ने लगातार पंच और लो किक्स लगाते हुए इस खतरे की स्थिति से बाहर निकलने में सफलता पाई।

दूसरे राउंड में टॉड की तेज मूवमेंट के खिलाफ स्टैम्प को संघर्ष करना पड़ रहा था। उन्होंने पहले पंच लगाया और फिर अपनी प्रतिद्वंदी के बॉक्सिंग कॉम्बिनेशन को लो किक्स से रोकने में सफलता पाई। उसके बाद Boxing Works टीम की स्टार ने राइट किक लगाई, जो सीधी स्टैम्प के जबड़े पर जा लगी लेकिन इसके प्रहार से भी स्टैम्प मजबूती से डटी रहीं।

Janet Todd defeats Stamp Fairtex ONE KING OF THE JUNGLE

22 वर्षीय एथलीट ने अच्छी टाइमिंग के साथ किक्स लगानी शरू कीं और टॉड को लगातार लो किक्स के प्रहार की मदद से लय से भटकाकर मैच में वापसी की।

हालांकि, तीसरे राउंड में भी टॉड के जबरदस्त कॉम्बिनेशन स्टैम्प के लिए मुसीबत बने हुए थे, उन्होंने पहले क्रॉस-हुक लगाया और फिर राइट हाई किक। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ रहा था, स्टैम्प बेहतर स्थिति में आती जा रही थीं और उन्होंने अपने राइट हैंड और प्रभावशाली लो किक्स से काउंटर करना शुरू किया और अमेरिकी एथलीट की लीड लेग को लगातार क्षति पहुंचा रही थीं।

चौथे राउंड में भी स्टैम्प ने लो किक्स का प्रहार जारी रखा और साथ ही साथ जैब-क्रॉस भी लगा रही थीं। इस रणनीति ने काफी हद तक टॉड के अटैक को कुछ समय के लिए थाम दिया था।

Janet Todd defeats Stamp Fairtex ONE KING OF THE JUNGLE

थाई सुपरस्टार को अपने राइट हैंड से लगातार सफलता मिल रही थी क्योंकि टॉड भी उस समय मूवमेंट नहीं कर पा रही थीं। लेकिन टॉड मजबूती से डटी रहीं और जब भी मौका मिला उन्होंने हाई किक्स लगाने में थोड़ी भी हिचक नहीं दिखाई।

अभी आखिरी राउंड बाकी था और अभी तक के प्रदर्शन को देखते हुए किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल टॉड की झोली में आता दिख रहा था।

हालांकि, स्टैम्प ने कुछ हार्ड राइट और लो किक्स भी लगाईं, वहीं टॉड के तेजी से आ रहे पंच और हेड-किक्स अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रही थीं। आखिरी मोमेंट्स में जरूर स्टैम्प ने आगे आकर अटैक किया लेकिन टॉड ने धैर्य ना खोते हुए जैब-क्रॉस से उन्हें अपने ऊपर दबाव नहीं बनाने दिया।

Janet Todd defeats Stamp Fairtex ONE KING OF THE JUNGLE

15 मिनट के जबरदस्त एक्शन के बाद 2 जजों ने टॉड के समर्थन में फैसला सुनाया और उन्हें विभाजित निर्णय से जीत मिली और ये उनके करियर का पहला वर्ल्ड टाइटल है। इसी के साथ अब उनका रिकॉर्ड 36-11 का हो गया है और अपनी थाई प्रतिद्वंदी के साथ 1-1 की बराबरी पर खड़ी हैं।

ये भी पढ़ें: सैम-ए गैयानघादाओ ने रॉकी ओग्डेन को हराकर एक और वर्ल्ड टाइटल जीता

हमारे सर्वे में हिस्सा लेकर VVIP अनुभव जीतें!

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty