सैम-ए गैयानघादाओ ने रॉकी ओग्डेन को हराकर एक और वर्ल्ड टाइटल जीता

Sam A Gaiyanghadao defeats Rocky Ogden ONE KING OF THE JUNGLE DC DUX_2114 768x512

रॉकी ओग्डेन के खिलाफ एक शानदार प्रदर्शन के बाद सैम-ए गैयानघादाओ ने शुक्रवार, 28 फरवरी को पहला ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया।

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में हुए ONE: KING OF THE JUNGLE के को-मेन इवेंट में बेहतरीन युवा ऑस्ट्रेलियाई एथलीट के खिलाफ थाई आइकन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Sam-A Gaiyanghadao 🇹🇭 puts on a striking clinic

Sam-A Gaiyanghadao 🇹🇭 puts on a striking clinic against Rocky Ogden to become the inaugural ONE Strawweight Muay Thai World Champion! 🏆📺: How to watch 👉 http://bit.ly/KOTJWatch📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, February 28, 2020

ओग्डेन ने मैच की शुरुआत आक्रामक लो किक के साथ की लेकिन सैम-ए ने इसका कई तरह से जवाब देना जारी रखा और उन पर भारी हमले करने शुरू कर दिए। वो शरीर पर किक्स करने में भी बहुत तेज थे, जबकि उन्होंने अपना डिफेंस मजबूत किया हुआ था।

20 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई एथलीट ने दूसरे राउंड में भी शुरुआती पहल की। उन्होंने अपने ताकतवर पंचों की बदौलत विरोधी को ढेर करने की कोशिश लेकिन सैम-ए की सटीक टाइमिंग ने उन पर कोई दबाव नहीं बनने दिया। Evolve प्रतिनिधि के प्रतिद्वंदी करीब आए तो वो उन पर किक से प्रहार कर दबाव बना लगे।

उन्होंने क्लिंच में स्ट्राइक के साथ दूसरे राउंड के खत्म होने तक बढ़त बनाई और इसके साथ ही ओग्डेन के सिर पर हाई किक भी जड़ दी थी।

Sam-A Gaiyanghadao exchanges strikes with Rocky Ogden at ONE KING OF THE JUNGLE

तीसरे राउंड की शुरुआत में जब विरोधी आगे आकर हमले करने की फिराक में थे, तब भी सैम-ए ने काउंटर करना जारी रखा।हालांकि, घंटी बजने के आखिरी चंद सेकेंड्स पहले उन्होंने रात के अपने सबसे अच्छे कॉम्बिनेशन को दिखाते हुए लेग किक लेफ्ट क्रॉस, एक एल्बो और एक नी विरोधी पर जमा दी।

चैंपियनशिप राउंड्स चलने के दौरान 36 वर्षीय एथलीट ने अचानक मैच में और तेजी लाकर रोमांच बढ़ा दिया। उन्होंने Boonchu Gym के प्रतिनिधि को सर्कल के सेंटर में ले जाकर एक के बाद एक धमाकेदार बॉडी किक्स उन पर लगानी शुरू कर दीं।

ओग्डेन भी पहले की तुलना में कम मजबूत नहीं दिख रहे थे लेकिन विरोधी को जवाब देने की उनकी कोशिशें काफी हद तक कम हो गई थीं, इसमें उनकी एक बॉडी किक पकड़ ली गई, जिसने एक शानदार स्वीप का मौका दिया।

Sam-A Gaiyanghadao defeats Rocky Ogden ONE KING OF THE JUNGLE in Singapore

आखिरी बचे तीन मिनट के मैच के साथ ओग्डेन को पता चल गया था कि उन्हें जीत के लिए स्टॉपेज की जरूरत है और उन्होंने ओवरहैंड राइट के साथ अपना निशान खोजने की कोशिश की। उनमें से कुछ को उन्होंने ट्राई किया लेकिन सैम-ए ने अपनी बेहतरीन तकनीकों के साथ मैच में अपना दमदार प्रदर्शन जारी रखा।

पांच रोमांचक राउंड्स के बाद विजेता को लेकर जजों के मन में कोई सवाल नहीं था। सैम-ए ने सर्वसम्मत निर्णय के दम पर ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की।

ये भी पढ़ें: ऋतु फोगाट ने एकतरफा मुकाबले में धमाकेदार जीत दर्ज की

हमारे सर्वे में हिस्सा लेकर VVIP अनुभव जीतें!

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35