प्राजनचाई कैसे ONE Friday Fights 22 में सैम-ए को हरा सकते हैं?

Prajanchai Sam A BATTLEGROUND 1920X1280 23 768x511

प्राजनचाई पीके साइन्चाई जुलाई 2021 में सैम-ए गैयानघादाओ को हराकर वर्ल्ड चैंपियन बने थे और अब सुपरस्टार स्ट्राइकर्स ONE Friday Fights 22 में एक बार फिर भिड़ने को तैयार हैं।

उनकी पहली भिड़ंत में खतरनाक मॉय थाई एक्शन देखा गया था, जहां परिणाम बहुमत निर्णय से आया। अब प्राजनचाई 23 जून को रीमैच में बेहतर तरीके से जीत दर्ज करना चाहेंगे, जिसमें अंतरिम स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल भी दांव पर लगा होगा।

उसके बाद महान स्ट्राइकर सैम-ए ने 3 टॉप एथलीट्स को हराकर साबित किया है कि वो अब भी अपने गेम के चरम पर हैं, लेकिन लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में PK Saenchai टीम के प्रतिनिधि को हराने के लिए उन्हें कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी।

यहां जानिए उन 3 हथियारों के बारे में, जिनकी मदद से प्राजनचाई दोबारा सैम-ए को परास्त कर सकते हैं।

#1 खतरनाक बॉक्सिंग

रीजनल स्तर पर मॉय थाई में सफलता के बाद प्राजनचाई ने प्रोफेशनल बॉक्सिंग में भी हाथ आजमाए इसलिए उनके हाथों में गज़ब की ताकत होना चौंकाने वाली बात नहीं।

इन्हीं स्किल्स की मदद से उन्होंने पहले मैच में सैम-ए को झकझोरा था। जैब एक ऐसा खतरनाक हथियार रहा, जिसने उनके लिए अन्य दमदार शॉट्स लगाने के रास्ते खोले थे।

जैब के अलावा 28 वर्षीय स्टार के पास दमदार हुक और अपरकट्स भी हैं, जिन्हें वो राइट हैंड को सेट-अप करने के लिए लगाते हैं।

सैम-ए को लॉन्ग रेंज में रहकर पंच लगाना पसंद है। इसलिए प्राजनचाई अपने विरोधी के करीब रहकर उन्हें तेजी से कॉम्बिनेशंस, स्ट्रेट, हुक्स और अपरकट्स लगाकर लय से भटका सकते हैं।

4-औंस के ग्लव्स उनके तेज और सटीक पंचों को अधिक खतरनाक बना रहे होंगे। उन्हें शानदार डिफेंस दिखाना होगा, जिससे उन्हें अटैक करने के ज्यादा मौके मिल सकेंगे।

#2 सैम-ए की लेफ्ट किक को काउंटर करेंगे

सैम-ए एक साउथपॉ एथलीट हैं, जिनकी खतरनाक स्ट्राइक्स बाईं तरफ से आती हैं, खासतौर पर उनकी लेफ्ट किक।

पहली भिड़ंत में प्राजनचाई को लेफ्ट किक का काफी प्रभाव झेलना पड़ा था, जिसके कारण अंतिम राउंड्स में उनके अटैक कमजोर पड़ने लगे थे। उन्हें हाथों और बॉडी पर कई दमदार स्ट्राइक्स का प्रभाव झेलना पड़ा।

हालांकि मूव्स को ब्लॉक करना आपको खतरे से दूर रख सकता है, लेकिन PK Saenchai टीम के प्रतिनिधि को सुनिश्चित करना होगा कि सैम-ए कोई अटैक करने से पहले 2 बार सोचें।

प्राजनचाई के लिए पहली भिड़ंत का सबसे यादगार लम्हा तब आया, जब उन्होंने 39 वर्षीय दिग्गज की लेफ्ट किक को पकड़ते हुए ओवरहैंड राइट लगाकर उन्हें नॉकडाउन किया था। इसलिए काउंटर अटैक उनके लिए फायदेमंद रह सकता है।

वो अपनी तेज पुश किक और स्ट्रेट राइट से किक्स को काउंटर कर सकते हैं। वो ऐसा करते हुए सैम-ए के बैलेंस को बिगाड़ने के अलावा उन्हें खूब क्षति पहुंचा सकते हैं।

#3 उनकी राइट किक

हालांकि प्राजनचाई ने पहली भिड़ंत में राइट किक का इस्तेमाल नहीं किया था, लेकिन ये बहुत प्रभावशाली साबित होती आई है।

उन्हें जांघ के अंदरूनी हिस्से, बॉडी और अपने विरोधी के सिर पर राइट किक लगाना पसंद है। वो कभी-कभी एकसाथ कई किक्स लगाकर प्रतिद्वंदी को सोचने पर मजबूर कर देते हैं।

चूंकि सैम-ए लेफ्ट अटैक करते हैं इसलिए प्राजनचाई की राइट किक उन्हें स्ट्रेट लेफ्ट के प्रभाव से बचा सकती है।

दमदार इनसाइड लो किक्स किसी एथलीट को फ्रंट-फुट पर रहने की रणनीति अपनाने से रोक सकती है, वहीं बॉडी पर लगीं राइट किक्स को सैम-ए को डिफेंड करना होगा या उनका प्रभाव झेलना पड़ेगा।

ये स्ट्राइक्स अंतिम राउंड्स में बड़ा अंतर पैदा कर सकती हैं, जिससे Evolve टीम के स्टार ज्यादा लेफ्ट पंच नहीं लगा पाएंगे।

किक-पंच कॉम्बिनेशन लगाना भी प्राजनचाई को पसंद है इसलिए सैम-ए ने काउंटर करने की कोशिश की तो उन्हें अगले ही पल राइट हैंड लगने की उम्मीद रखनी चाहिए।

ये सब बातें युवा एथलीट को अपने विरोधी के खतरनाक शॉट्स के प्रभाव से बचा सकती हैं और साथ ही वर्ल्ड टाइटल शॉट भी दिला सकती हैं।

मॉय थाई में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.