धमाकेदार मुकाबले में सैम-ए को हराकर नए वर्ल्ड चैंपियन बने प्राजनचाई

Prajanchai Sam A BATTLEGROUND 1920X1280 23 768x511

थाई स्टार प्राजनचाई पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम एक लोकल सेलिब्रिटी के तौर पर ONE Championship में आए थे, लेकिन एक ही मैच के बाद ही वो बहुत बड़े सुपरस्टार बन गए हैं।

शुक्रवार, 30 जुलाई को ONE: BATTLEGROUND में अपने प्रोमोशनल डेब्यू में उन्होंने 2-स्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियन सैम-ए गैयानघादाओ को बहुमत निर्णय से हराकर ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को अपने नाम कर लिया है।

Prajanchai Sam A BATTLEGROUND 1920X1280 7.jpg

6 बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन प्राजनचाई ने शुरुआत में सैम-ए को दमदार जैब्स और राइट बॉडी किक्स लगाकर बैकफुट पर धकेला।

डिफेंडिंग चैंपियन अच्छी लय प्राप्त करने और अपने विरोधी के मूव्स को काउंटर करने की पूरी कोशिश कर रहे थे, लेकिन प्राजनचाई की मूवमेंट बहुत तेज थी। 4-औंस के ग्लव्स पहनकर फाइट करना जैसे उनके आत्मविश्वास को बढ़ा रहा था।

सैम-ए ने जब अपनी ट्रेडमार्क लेफ्ट हैंड काउंटर स्ट्राइक्स लगाने की कोशिश की, PK.Saenchai Muaythaigym टीम के स्टार को उनसे ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। इस बीच प्राजनचाई के राइट हैंड के प्रभाव से डिफेंडिंग चैंपियन नॉकडाउन भी हुए।

दूसरे राउंड की शुरुआत में चैलेंजर ने खतरनाक तरीके से जैब्स और राइट हैंड्स लगाने की कोशिश की, लेकिन सैम-ए धैर्य से काम ले रहे थे। Evolve टीम के स्टार लेफ्ट किक्स से बच निकले, लेकिन प्राजनचाई की पुश किक के प्रभाव से नीचे जा गिरे।

PK.Saenchai Muaythaigym टीम के मेंबर ने उसके बाद अपनी बॉक्सिंग स्किल्स की मदद से एक साथ कई जैब्स लगाए और स्ट्रेट राइट हैंड्स ने सैम-ए को झकझोर कर रख दिया।

इस दौरान लैजेंड एथलीट अपनी लेफ्ट हाई किक की मदद से अपने प्रतिद्वंदी के पंचों के प्रभाव को कम करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सफल नहीं रहे। राउंड के अंतिम क्षणों में सैम-ए को लेफ्ट अपरकट-राइट हैंड कॉम्बिनेशन का प्रभाव झेलना पड़ा।

Prajanchai Sam A BATTLEGROUND 1920X1280 5.jpg

तीसरे राउंड में सैम-ए ने अपनी मास्टर स्किल्स को बाहर निकाला, जिन्होंने उन्हें एक सफल चैंपियन बनाया है। उन्होंने प्राजनचाई के मूव्स का अंदाजा लगाते हुए सटीक टाइमिंग के साथ काउंटर लेफ्ट पंच और किक्स लगाईं।

मगर जब ऐसा लग रहा था कि मैच सैम-ए के पक्ष में जा रहा है, तभी प्राजनचाई ने बॉक्सिंग गेम में वापसी की। उन्होंने अपने विरोधी को सर्कल वॉल की तरफ धकेलते हुए लेफ्ट हुक्स और स्ट्रेट राइट्स लगाए।

Prajanchai Sam A BATTLEGROUND 1920X1280 33.jpg

चौथा राउंड सैम-ए के लिए अच्छा साबित हुआ क्योंकि उन्होंने प्राजनचाई के मूव्स को ज्यादा प्रभावशाली तरीके से काउंटर करना शुरू कर दिया था। उन्होंने PK.Saenchai Muaythaigym टीम के स्टार की एक किक को पकड़ कर उन्हें नीचे गिराया। प्राजनचाई तुरंत खड़े हो गए, इस बीच क्लिंचिंग भी देखी गई जहां चैलेंजर ने लैजेंड को खतरनाक एल्बो लगाई।

सैम-ए मूव्स को काउंटर करते हुए नी-स्ट्राइक्स और लेफ्ट पंच लगा रहे थे। उन्हें अच्छा मोमेंटम हासिल होता जा रहा था, लेकिन इस बीच गलती से लगे एक लो-ब्लो के कारण मैच को कुछ समय के लिए रोका भी गया।

मैच के दोबारा शुरू होने के बाद सैम-ए ने आक्रामक रुख अपना कर प्राजनचाई को मैट पर भी गिराया। इस समय तक प्राजनचाई के चेहरे पर थकान साफ नजर आने लगी थी।

Prajanchai Sam A BATTLEGROUND 1920X1280 43.jpg

अंतिम राउंड में स्कोरकार्ड में सैम-ए पिछड़ रहे थे इसलिए उन्होंने दमदार तरीके से लेफ्ट पंच और किक्स लगानी शुरू कीं।

प्राजनचाई भी पीछे हटने को तैयार नहीं थे और इस बीच कई कॉम्बिनेशंस और एक एल्बो भी लगाई। मगर मैच का रुख एकदम से पलटा हुआ नजर आया।

सैम-ए ने नी के बाद स्ट्रेट लेफ्ट लगाया, प्राजनचाई लैजेंड एथलीट के साथ क्लिंच करने को मजबूर थे। लेकिन कुछ नी स्ट्राइक्स के बाद सैम-ए उन्हें गिराने में सफल रहे। उसके बाद प्राजनचाई ने राइट हैंड लगाया, लेकिन सैम-ए ने उसे एल्बो से काउंटर किया। डिफेंडिंग चैंपियन अच्छी लय प्राप्त करने लगे थे।

राउंड को समाप्त होने में कुछ ही सेकंड बाकी थे, तभी Evolve टीम के स्टार ने प्राजनचाई की किक को काउंटर करते हुए किक और लेफ्ट हैंड लगाया।

Prajanchai Sam A BATTLEGROUND 1920X1280 48.jpg

अंत में सैम-ए के दमदार प्रदर्शन के बावजूद प्राजनचाई बहुमत निर्णय से परिणाम को अपने पक्ष में करने में सफल रहे। इस जीत से उनका रिकॉर्ड 338-51-3 का हो गया है और ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को जीतने वाले इतिहास के केवल दूसरे एथलीट बन गए हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: BATTLEGROUND – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, सैम-ए vs प्राजनचाई

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)