इरसल को मिला नया प्रतिद्वंदी, ONE: FISTS OF FURY III का पूरा बाउट कार्ड

Regian Eersel at ONE DAWN OF VALOR DC IMGL7955 3 768x512

शुक्रवार, 19 मार्च को ONE Championship की FISTS OF FURY सीरीज के आखिरी इवेंट का आयोजन होगा, जिसके मेन इवेंट में बड़ा बदलाव किया गया है।

Mustapha Haida makes his way to the ring

ONE: FISTS OF FURY III में ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल को #5 रैंक के लाइटवेट कंटेंडर इस्लाम मुर्ताज़ेव से होना था, लेकिन रूसी स्टार को मेन इवेंट मैच से अपना नाम वापस लेना पड़ा है।

उनकी जगह पर मोरक्कन-इटालियन एथलीट मुस्तफा “डायनामाइट” हैडा को चुना गया है, जो मौजूदा चैंपियन के लिए और भी बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।

#2 रैंक के लाइटवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर हैडा अभी तक एंडी “सावर पावर” सावर और एनरिको “द हरिकेन” केह्ल जैसे सम्मानित एथलीट्स को मात दे चुके हैं।

सितंबर 2018 में इटालियन स्टार ने ONE: BEYOND THE HORIZON में अपने प्रोमोशनल डेब्यू मैच में कई बार के वर्ल्ड चैंपियन रहे डेनियल “द रॉक” डॉसन को हराकर दुनिया भर के फैंस को चौंका दिया था।

अब हैडा ना केवल ONE Super Series में इरसल को हराने वाले पहले एथलीट बनना चाहते हैं बल्कि ONE वर्ल्ड टाइटल को भी अपने नाम करने की फिराक में हैं।

Janet Todd Shares A Prayer With Her Cornerman Before Her Match Against Stamp Fairtex

इसके अलावा शो में ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जेनेट “JT” टॉड की मॉय थाई में वापसी हो रही है।

टॉड एटमवेट मॉय थाई डिविजन में #2 रैंक की कंटेंडर भी हैं और अगले मैच में उनकी भिड़ंत #4 रैंक की कंटेंडर अल्मा जुनिकु से होगी।

बाउट कार्ड में हान ज़ी हाओ और एडम नोइ का मॉय थाई कॉन्टेस्ट, 3 धमाकेदार मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले, जिनमें पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन एलेक्स “लिटल रॉक” सिल्वा, हिरोबा मिनोवा और योडकाइकेउ “Y2K” फेयरटेक्स भी शामिल होंगे।

यहां जानिए किस एथलीट का सामना किससे होगा।

Australian sensation Alma Juniku enters the Mall Of Asia Arena

ONE: FISTS OF FURY III का पूरा बाउट कार्ड

  • (c) रेगिअन इरसल vs. मुस्तफा हैडा (ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल)
  • जेनेट टॉड vs. अल्मा जुनिकु (ONE Super Series मॉय थाई – एटमवेट)
  • एलेक्स सिल्वा vs. हिरोबा मिनोवा (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – स्ट्रॉवेट)
  • माइरा मज़ार vs. जेनेलिन ओलसिम (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – स्ट्रॉवेट)
  • योडकाइकेउ फेयरटेक्स vs. हु योंग (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फ्लाइवेट)

ये भी पढ़ें: ONE: FISTS को FURY को हेडलाइन करेंगे , पेट्रोसियन और रोडटंग

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty