ONE: FISTS OF FURY III के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स

Janet Todd

12 वर्ल्ड-क्लास एथलीट्स ONE: FISTS OF FURY III में बड़ी जीत दर्ज करना चाहेंगे, लेकिन एक नॉकआउट जीत किसी एथलीट के रिकॉर्ड में अलग से नजर आती है।

शुक्रवार, 19 मार्च के शो को 2 ONE Super Series मुकाबले हेडलाइन करेंगे और फैंस को जबरदस्त स्ट्राइकिंग देखे जाने की उम्मीद होगी।

इसके अलावा बाउट कार्ड में टॉप लेवल के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स सुपरस्टार्स भी शामिल हैं, इसलिए इवेंट में कई यादगार फिनिश देखे जा सकते हैं।

इनमें से कुछ एथलीट पहले ही कई यादगार नॉकआउट अपने नाम कर चुके हैं, इसलिए आइए नजर डालते हैं ONE: FISTS OF FURY III के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे बेहतरीन नॉकआउट्स पर।

#1 इरसल के आगे नहीं टिके जोकुआनी

फरवरी 2019 में ONE: CALL TO GREATNESS में एंथनी “द असासिन” जोकुआनी को फिनिश कर रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल ने ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल शॉट प्राप्त किया था।

डच-सूरीनामी स्टार ने पहले राउंड के अंतिम क्षणों में अपने प्रतिद्वंदी को खूब क्षति पहुंचाई और दूसरे राउंड में उन्हें यादगार अंदाज में फिनिश किया।

अभी दूसरे राउंड को शुरू हुए 1 मिनट भी नहीं बीता था, इरसल ने फ्रंटफुट पर रहकर जोकुआनी के स्ट्रेट लेफ्ट को काउंटर करते हुए दमदार राइट हैंड लगाया, जिसके प्रभाव से अमेरिकी एथलीट रोप्स की तरफ जाने लगे। “द इम्मोर्टल” ने उसके बाद भी दबाव बनाना जारी रखा।

उन्होंने शॉर्ट लेफ्ट हुक और लेफ्ट नी लगाई, जिनका प्रभाव जोकुआनी के चेहरे पर साफ देखा जा सकता था। अंत में एक राइट हुक ने इरसल को नॉकआउट से जीत दिलाई।

अगले मैच में डिविजन के मौजूदा चैंपियन का सामना एक ऐसा एथलीट से होगा, जिनके हाथों में गज़ब की ताकत है।

#2 हैडा ने धमाकेदार अंदाज में मैच को फिनिश किया

इटालियन स्टार मुस्तफा “डायनामाइट” हैडा ने सितंबर 2018 में ONE: BEYOND THE HORIZON में ऑस्ट्रेलियाई एथलीट डेनियल “द रॉक” डॉसन के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की थी।

ISKA किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन द्वारा आखिरी राउंड में लगाए गए खतरनाक शॉर्ट लेफ्ट हैंड से जैसे डॉसन अपनी सुधबुध खो बैठे थे। ये मुकाबला बाद में 2018 ONE Super Series बाउट ऑफ द ईअर भी बना।

साउथपॉ एथलीट हैडा का लेफ्ट हैंड उनके लिए सबसे बड़ी ताकत साबित हुआ। “द रॉक” के राइट क्रॉस को काउंटर करते हुए उन्होंने लेफ्ट स्ट्रेट और लेफ्ट हैंड लगाने के बाद “डायनामाइट” के चेहरे पर खतरनाक नी-स्ट्राइक भी लगाई।

डॉसन लड़खड़ाते हुए पीछे जाने लगे, इस मोमेंट का हैडा ने भरपूर फायदा उठाया। Fight Club Firenze टीम के स्टार ने लेफ्ट हुक-राइट अपरकट कॉम्बिनेशन के बाद राइट हैंड और उसके बाद शॉर्ट लेफ्ट हैंड के बाद मुकाबले को अंतिम रूप दिया।

ONE: FISTS OF FURY III में हैडा, इरसल को ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए चुनौती देंगे।



#3 टॉड की किक पूरे एरीना में गूंजी

अक्टूबर 2019 में हुए ONE: CENTURY कई यादगार मोमेंट्स का गवाह बना, लेकिन जेनेट “JT” टॉड की एकातेरिना “बार्बी” वंडरीएवा के खिलाफ हाई किक नॉकआउट जीत शो का सबसे यादगार लम्हा रहा।

2 राउंड्स तक चले इस एटमवेट मॉय थाई कॉन्टेस्ट में मौजूदा ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन ने शानदार अंदाज में अपनी प्रतिद्वंदी को फिनिश किया था।

टॉड ने मैच को फिनिश करने का प्लान जैब लगाकर शुरू किया, उसके बाद बॉडी पर दमदार स्ट्रेट राइट भी लगाया। एक और जैब लगाने के बाद उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी का रिएक्शन देखने के लिए राइट हैंड लगाने की कोशिश की।

टॉड के प्लान के अनुसार वंडरीएवा ने राइट हैंड से खुद को बचाने के लिए अपने हाथ नीचे कर दिए, जिससे “JT” को राइट किक लगाने में आसानी हुई। जो सीधी “बार्बी” के जबड़े पर जाकर लैंड हुई और अगले ही पल वो मैट पर गिरी नजर आईं।

ONE: FISTS OF FURY III में टॉड अपने मॉय थाई वापसी मैच में अल्मा जुनिकु का सामना करेंगी।

#4 मज़ार ने आखिरी क्षणों में TKO जीत हासिल की

नवंबर 2020 में ONE: INSIDE THE MATRIX IV में माइरा मज़ार ने चोई जिओंग युन को हराकर ONE Championship में अपनी पहली जीत हासिल की थी।

सांडा स्टाइलिस्ट ने 3 राउंड तक चले मुकाबले में तकनीकी तौर पर अपनी दक्षिण कोरियाई प्रतिद्वंदी को बढ़त ही नहीं बनाने दी और आखिरी राउंड के अंतिम क्षणों में जीत अपने नाम की।

मज़ार की ओर से आ रहे दबाव को झेल पाना चोई के लिए मुश्किल हो रहा था। वहीं ग्राउंड गेम में आने के बाद Evolve टीम की एथलीट को अपनी अपोनेंट को फिनिश करने में देर नहीं लगी।

मज़ार को माउंट पोजिशन प्राप्त थी, आखिरी राउंड को समाप्त होने में 2 मिनट बाकी थे वहीं चोई किसी तरह मैच में डटे रहने की कोशिश कर रही थीं। ब्राजीलियाई एथलीट ने दक्षिण कोरियाई स्टार की पकड़ से दोनों हाथों को छुड़ाने के तुरंत बाद ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक करना शुरू कर दिया और तकनीकी नॉकआउट जीत अपने नाम की।

मज़ार को 19 मार्च के मैच में जेनेलिन ओल्सिम की चुनौती से पार पाना होगा।

#5 योडकाइकेउ ने डेब्यू मैच में नॉकआउट फिनिश किया

योडकाइकेउ “Y2K” फेयरटेक्स ने अगस्त 2020 में ONE: NO SURRENDER II में जॉन शिंक को हराकर अपने ONE Championship के सफर की शुरुआत परफेक्ट अंदाज में की थी।

थाई स्टार ने टेकडाउन होने के बाद कड़ा संघर्ष करते हुए स्टैंड-अप गेम में वापसी की और Tiger Muay Thai एथलीट को खूब क्षति पहुंचाई।

शिंक राइट हुक लगाना चाहते थे, लेकिन “Y2K” उससे बचते हुए लेफ्ट हैंड लगाया, जिसके प्रभाव से नाइजीरियाई एथलीट रोप्स का रुख करने लगे। योडकाइकेउ ने मौके का फायदा उठाते हुए शिंक को राइट हुक लगाया और उसके बाद स्ट्रेट लेफ्ट से बाउट को अंतिम रूप दिया।

Fairtex टीम के स्टार अब “वुल्फ़ वॉरियर” हू योंग को हराकर ग्लोबल स्टेज पर लगातार चौथी जीत दर्ज करने का प्रयास करेंगे।

ये भी पढ़ें: ‘ONE on TNT’ सीरीज के सभी इवेंट्स के लीड कार्ड्स की घोषणा

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty