रंगरावी को बोगडन शुमारोव पर जीत हासिल करने के लिए अपने परफेक्ट गेम प्लान पर भरोसा – ‘मैं हर समय उनको परखता हूं’

Rungrawee Sitsongpeenong Shakir Al Tekreeti ONE Fight Night 18 21 scaled

रंगरावी “लेगाट्रॉन” सिटसोंगपीनोंग का मानना ​​है कि उनके पास जीत का एक स्पष्ट रास्ता है और वो बेलारूसी एथलीट बोगडन शुमारोव को नॉकआउट कर बोनस जीत सकते हैं।

दोनों टॉप स्ट्राइकर्स शनिवार, 4 मई को ONE Fight Night 22: Sundell vs. Diachkova के एक लाइटवेट किकबॉक्सिंग मुकाबले में आमने-सामने होंगे और इस मैच से हमें अगला वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर मिल सकता है।

ये फाइट थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के प्रतिष्ठित लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होगी, जहां ONE मॉय थाई मुकाबलों में 4-1 का रिकॉर्ड बनाने के बाद रंगरावी का बहुप्रतीक्षित ONE किकबॉक्सिंग डेब्यू होगा।

28 वर्षीय स्ट्राइकर ने हाल ही में इस अहम मुकाबले के बारे में onefc.com से बात की और कहा कि वो किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार हैं:

“मैं एक ऐसा व्यक्ति हूं जो अपने प्रतिद्वंदियों को कभी कम नहीं आंकता। मैं इस मंच पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा। मैं अपने गेम प्लान के मुताबिक लड़ूंगा। अगर उनके पास दिखाने के लिए कोई तुरुप का इक्का है तो मैं उसके लिए भी तैयार हूं।”

थाई एथलीट ने शुमारोव को करीब से देखा है, जो लगातार सात फाइट्स में जीत की लय के साथ मैच में कदम रखेंगे जिसमें ONE में लगातार दो शानदार नॉकआउट्स भी शामिल हैं।

जबकि रंगरावी अपने विरोधी की अद्भुत पंचिंग शक्ति से अच्छी तरह वाकिफ हैं, वो इसमें जवाबी हमले के अवसर भी देख रहे हैं।

इसे ध्यान में रखते हुए “लेगाट्रॉन” वही करने की योजना बना रहे हैं जो उन्हें अच्छे से आता है, जब भी मौका मिले अपने ट्रेडमार्क लेग किक्स से बेलारूसी एथलीट को धराशाई कर देना:

“बोगडन की कमजोरी ये है कि जब वो मुक्के मारते हैं तो वो खुद का बचाव कम करते हैं। मैं उनसे लड़ने के लिए अपने पैरों का इस्तेमाल करूंगा। उनकी ताकत उनका दाहिना हुक है, जो बहुत जबरदस्त है।”

200 से अधिक करियर मुकाबलों और “द आर्ट ऑफ 8 लिंब्स” में जीवन भर के प्रशिक्षण के साथ उन्हें पूरा विश्वास है कि वो शुमारोव पर हावी हो सकते हैं और होंगे:

“निश्चित रूप से मैं उनसे बेहतर किक्स मारता हूं। मैंने बचपन से ही मॉय थाई किक्स का अभ्यास किया है। जो चीज उन्हें मुझ पर बढ़त दिलाती है, वो है उनके मुक्के।

“मैं हर समय उनको परखता हूं। वो केवल लोगों को मुक्का मारने में ही अच्छे हैं। हां, कभी-कभी वो लेग किक्स भी लगा लेते हैं, लेकिन जब किक्स लगाने की बात आती है तो मैं निश्चित रूप से उनसे बेहतर हूं।”

एक अनुभवी तकनीशियन रंगरावी अपने सामने वाले काम पर ध्यान केंद्रित रखते हैं।

फिर भी, वो बड़े सपने देखने की बात स्वीकार करते हैं और मानते हैं कि शुमारोव पर एक स्टॉपेज जीत उन्हें नए ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन अलेक्सिस “बारबोज़ा” निकोलस के खिलाफ खिताबी मैच का मौका दिला सकती है:

“अगर मैं बोगडन को नॉकआउट कर देता हूं तो मुझे लगता है कि मैं ONE वर्ल्ड टाइटल के लिए लड़ना चाहूंगा।”

शुमारोव के खिलाफ एक और बोनस जीतना चाहते हैं रंगरावी

जब रंगरावी सिटसोंगपीनोंग रिंग में प्रवेश कर बोगडन शुमारोव से भिड़ेंगे तो वो लगातार दूसरी बार 50,000 यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस अर्जित करना चाहेंगे।

अपने पिछले मुकाबले में “लेगाट्रॉन” ने इराकी स्ट्राइकर शकीर अल-तकरीती को दूसरे राउंड में फिनिश कर अपने जीवन को बदल देने वाला बोनस प्राप्त किया था।

उनका कहना है कि उस रकम का पहले ही उपयोग किया जा चुका है:

“पिछली फाइट से मुझे जो बोनस मिला, उसने मेरे जीवन को बदल दिया। मैं सोना खरीदने, बचत करने, अपने बच्चों को सैर पर ले जाने के लिए बोनस राशि खर्च की, इसके साथ और भी बहुत सारी अच्छी चीजें हुई हैं। मेरा जीवन बेहतर हो रहा है।”

ये कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि रंगरावी ONE Fight Night 22 में एक बार फिर बोनस जीतने की योजना बना रहे हैं।

उन्होंने कहा:

“इस फाइट का लक्ष्य नॉकआउट से जीतना है। मैं एक और बोनस अर्जित करना चाहता हूं।”

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400