हैडा की इरसल को चुनौती: ‘अपनी बेल्ट को अलविदा कहने को तैयार रहो’

Mustapha Haida DUX 1019 768x512

मुस्तफा “डायनामाइट” हैडा के पास ONE: FISTS OF FURY III में अपने सबसे बड़े सपने को पूरा करने का सुनहरा अवसर है।

इटालियन स्ट्राइकर शुक्रवार, 19 मार्च को ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल को उनकी चैंपियनशिप बेल्ट के लिए चुनौती देंगे।

हैडा ISKA किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं, लेकिन वो जानते हैं कि ONE वर्ल्ड टाइटल उन्हें महान एथलीट का दर्जा दिलवा सकता है।

#2 रैंक के लाइटवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर ने कहा, “मैं अभी अच्छा महसूस कर रहा हूं और वर्ल्ड चैंपियन बनने के मौके को खाली नहीं जाने देना चाहता।”

“ONE वर्ल्ड चैंपियन बनना मेरे लिए सपने के सच होने जैसा होगा। मैं हमेशा से इस उपलब्धि को हासिल करना चाहता था और अब जाकर मुझे इस सपने को पूरा करने का मौका मिला है।”

32 वर्षीय स्टार के लिए इरसल की चुनौती से पार पाना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा।

डच-सूरीनामी एथलीट ONE में लगातार 4 जीत दर्ज कर चुके हैं, जिनमें नीकी “द नेचुरल” होल्ज़कन के खिलाफ 2 वर्ल्ड चैंपियनशिप मैचों में जीत भी शामिल हैं।



हैडा जानते हैं कि “द इम्मोर्टल” किस तरह के एथलीट हैं और ये भी कहते हैं कि उन्हें हराना मुश्किल है नामुमकिन नहीं।

इटालियन स्टार ने कहा, “रेगिअन के पास क्लासिक डच फाइटिंग स्टाइल है। वो तेजी से किक्स लगाने और दमदार पंच लगाने की बहुत कड़ी ट्रेनिंग करते हैं।”

“लंबी रीच उनकी सबसे बड़ी ताकत है। बहुत लंबे हैं और नी-स्ट्राइक्स बहुत खतरनाक होती हैं। लेकिन सच कहूं तो उनकी स्किल्स के बजाय मैं केवल अपनी स्किल्स पर ध्यान देकर मैच को जीतने का हर संभव प्रयास करूंगा।

“मेरा स्किल सेट उनसे बेहतर है, खासतौर पर बॉक्सिंग। मेरी बॉक्सिंग के सामने उनके लिए टिक पाना बहुत मुश्किल होगा।”

“डायनामाइट” के पास छुपाने के लिए कुछ नहीं है। Fight Club Firenze टीम के एथलीट ने ONE: BEYOND THE HORIZON में डेनियल “द रॉक” डॉसन को हराकर दर्शा दिया था कि उनके हाथों में कितनी गज़ब की ताकत है।

Mustapha Haida IMGL4086.jpg

2018 की ONE Super Series बाउट ऑफ द ईअर को हैडा ने अपनी दमदार स्ट्राइकिंग की मदद से शानदार अंदाज में फिनिश किया था। उनका मानना है कि उसी तरह की रणनीति इस बार उन्हें वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ जीत दिला सकती है।

उन्होंने कहा, “मेरा स्टाइल बहुत आक्रामक है। बचपन से ही ताकत मेरे खून में रही है और पिछले कई सालों से इसका फायदा उठाने की कोशिश करता आया हूं।”

“ताकत और आक्रामकता पर मैंने बहुत ध्यान दिया है, उनके मूव्स से बचते हुए बाउट के परिणाम को अपने पक्ष में मोड़ने की कोशिश करूंगा।”

हैडा का लेफ्ट हैंड अपने प्रतिद्वंदी को क्षति पहुंचाने के लिए तैयार है और उनका पहला लक्ष्य मैच को फिनिश कर एक बार फिर बाउट ऑफ द ईअर कंटेंडरशिप प्राप्त करना होगा।

Mustapha Haida IMG_9047.jpg

इसलिए उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को ललकारा है, जिससे वो अपनी वर्ल्ड-क्लास स्ट्राइकिंग के बल पर बड़ी जीत दर्ज कर सकें।

हैडा ने कहा, “मैच को फिनिश कर वर्ल्ड चैंपियन बनना ही मेरे लिए सपने के सच होने जैसा होगा।”

“रेगिअन, मैं बहुत कड़ी मेहनत कर रहा हूं और जीत के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दूंगा। मुझे उम्मीद है कि तुमने भी इस मुकाबले को फैंस के लिए यादगार बनाने के लिए बहुत मेहनत की होगी।

“अपनी चैंपियनशिप बेल्ट को अलविदा कहने को तैयार रहो, क्योंकि ये अब मेरी होने वाली है।”

ये भी पढ़ें: ‘ONE on TNT’ सीरीज के सभी इवेंट्स की मेन कार्ड फाइट्स की घोषणा

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)