अप्रैल में होने वाले ‘ONE on TNT’ इवेंट्स के लीड कार्ड मैचों की घोषणा

Australian grappler Reece McLaren is ready for the bell to ring at ONE: MARK OF GREATNESS

ONE Championship ने हाल ही में “ONE on TNT” सीरीज के इवेंट्स की सभी मेन कार्ड फाइट्स की घोषणा की थी और अब लीड कार्ड्स की भी पुष्टि कर दी गई है।

American MMA star Tyler McGuire fights Malaysian sensation Agilan Thani at ONE: BIG BANG II in December 2020

बुधवार, 7 अप्रैल को पूर्व ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर टायलर मैकग्वायर “ONE on TNT I” के लीड कार्ड को हेडलाइन करेंगे।

मैकग्वायर यूएस एयर फोर्स में स्टाफ सार्जेंट हैं और उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 12-1 का है, उनका सामना मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट में रूसी फिनिशर रेमंड मागोमेडालिएव से होगा, जिसके विजेता को ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन कियामरियन “ब्रेज़ेन” अबासोव के खिलाफ चैंपियनशिप मैच मिल सकता है।

साथ ही फैंस को राडे ओपाचिच और पैट्रिक “बिग स्विस” श्मिड के बीच ONE Super Series हेवीवेट किकबॉक्सिंग मुकाबला देखने को मिलेगा।

असल में उनका मैच जनवरी में हुए ONE: UNBREAKABLE में होने वाला था, लेकिन श्मिड के कॉर्नरमैन के COVID-19 पॉज़िटिव पाए जाने के कारण मैच को रद्द कर दिया गया।

शो की शुरुआत “रग रग” ओमार केन और अमीर अलीअकबरी के टीम मेंबर मेहदी बार्घी के बीच हेवीवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स कॉन्टेस्ट से होगी।

Liam Harrison DC 7181.jpg

ONE के नए सुपरस्टार डस्टिन जॉयनसन बुधवार, 14 अप्रैल को “ONE on TNT II” के लीड कार्ड को हेडलाइन करेंगे।

कनाडाई हेवीवेट एथलीट का सामना अपना प्रोमोशनल डेब्यू कर रहे इस्लाम अबासोव से होगा, जिन्होंने अपने सभी प्रतिद्वंदियों को पहले राउंड में फिनिश किया है, जिनमें से 4 जीत पहले ही मिनट में आ गई थीं।

कार्ड के ONE Super Series मॉय थाई बेंटमवेट कॉन्टेस्ट में लियाम “हिटमैन” हैरिसन की भिड़ंत पोंगसिरी पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम से होगी, जिसमें तगड़े एक्शन का देखा जाना लगभग तय है।

हर बार की तरह मॉय थाई एथलीट्स 4-औंस के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स ग्लव्स पहनकर रिंग में उतरेंगे।

शो के शुरुआती मुकाबले में 13 बार के ब्राजीलियन जिउ-जित्सु वर्ल्ड चैंपियन मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा अपना मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डेब्यू करेंगे।

लैजेंड एथलीट का सामना हेवीवेट बाउट में अपराजित दक्षिण कोरियाई स्टार “माइटी वॉरियर” कांग जी वॉन से होगा, जिन्होंने अभी तक अपने सभी प्रतिद्वंदियों को पहले राउंड में फिनिश किया है।

Japanese MMA star Yuya Wakamatsu fights South Korean phenom Kim Kyu Sung at ONE: INSIDE THE MATRIX II in Singapore

बुधवार, 21 अप्रैल को “ONE on TNT III” के लीड कार्ड को टॉप फ्लाइवेट मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स का मैच हेडलाइन करेगा।

#4 रैंक के कंटेंडर युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु का मैच #5 रैंक के कंटेंडर रीस “लाइटनिंग” मैकलेरन से होगी। दोनों को अच्छा मोमेंटम प्राप्त है और एक जीत उन्हें ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल के एक कदम करीब पहुंचा सकती है।

उससे पहले फैंस को ONE Super Series फेदरवेट किकबॉक्सिंग डिविजन के जबरदस्त मुकाबले में एनरिको “द हरिकेन” केह्ल के खिलाफ चिंगिज़ अलाज़ोव अपना प्रोमोशनल डेब्यू करेंगे।

इसके अलावा शो में उभरते हुए अमेरिकी स्टार ट्रॉय “प्रीटी बॉय” वर्थेन की भिड़ंत बेंटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले में #5 रैंक के कंटेंडर शुया “स्टेल्थ” कामिकुबो से होगा।

American MMA fighter Lowen Tynanes grounds and pounds Honorio Banario

वहीं बुधवार, 28 अप्रैल को “ONE on TNT IV” में 2 नामी लाइटवेट एथलीट्स जीत की लय वापस प्राप्त करने के इरादे से सर्कल में उतरने वाले हैं।

अमेरिका के हवाई प्रांत के ग्रैपलर लोवेन टायनानेस को पिछले साल दिसंबर में मरात “कोबरा” गफूरोव के खिलाफ अपने करियर की पहली हार झेलनी पड़ी और अगले मैच में उनका सामना पीटर “द आर्केंजल” बस्ट से होगा, जिन्हें नवंबर में टिमोफी नास्तुकिन के हाथों अपनी पहली हार झेलनी पड़ी थी।

एक बड़ी जीत दोनों एथलीट्स को दोबारा ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन बनने की रेस में शामिल करवा सकती है, वहीं एक हार उन्हें स्टार्स से भरे डिविजन में और भी नीचे धकेल देगी।

पूर्व ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी की भी शो में वापसी होगी, जो अभी डिविजन के #2 रैंक के कंटेंडर हैं। उनका सामना #4 रैंक के कंटेंडर इलायस “द स्नाइपर” महमूदी से होगा।

शो की शुरुआत अमेरिकी सुपरस्टार कॉल्बी नॉर्थकट और कंबोडियाई-अमेरिकी एथलीट सोवनाह्री “द स्वीट सैवेज” एम के बीच विमेंस फ्लाइवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स कॉन्टेस्ट से होगी।

American MMA fighter Colbey Northcutt fires off a high kick against Putri Padmi at ONE: EDGE OF GREATNESS.

“ONE on TNT” इवेंट सीरीज के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए ONEFC.com को फॉलो करते रहिए।

ये भी पढ़ें: ‘ONE On TNT IV’ में वापसी कर रहे सेज नॉर्थकट का सामना शिन्या एओकी से होगा

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)