चिंगिज़ अलाज़ोव ने स्टार्स से भरे ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग डिविजन को जॉइन किया

Chingiz Allazov Post Venum 1200X800 768x512

ONE Championship ने अपने फेदरवेट किकबॉक्सिंग डिविजन के लिए एक और बेहतरीन एथलीट को साइन कर लिया है।

गुरुवार, 14 जनवरी को दो बार के K-1 वर्ल्ड चैंपियन चिंगिज़ अलाज़ोव ने आधिकारिक तौर पर दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन के साथ डील पर साइन कर दिए हैं।

अलाज़ोव का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 56-4-1 का है और अपने करियर में 34 नॉकआउट जीत दर्ज कर चुके हैं।

बेलारूसी एथलीट ने अपने शानदार करियर में कई बड़ी उपलब्धियां प्राप्त की हैं। उनके करियर की सबसे बड़ी जीत जून 2017 में जापान के साइतामा सुपर एरीना में आई।

उस दिन अलाज़ोव ने हिरोकी नाकाजीमा को हराया, जॉर्डन पिकेउर को नॉकआउट किया और उसके बाद यसुहिरो किडो को हराकर 2017 K-1 वर्ल्ड ग्रां प्री सुपर वेल्टरवेट चैंपियनशिप अपने नाम की। साथ ही वो K-1 सुपरवेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन भी बने।

बड़े स्ट्राइकिंग सुपरस्टार्स को हराने के बाद 27 वर्षीय स्टार सुदसाकोर्न सोर स्क्लिनमी, जाबर “चंगेज़ खान” एस्केरोव, एनरिको “द हरिकेन” केह्ल और ONE के #2 लाइटवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर मुस्तफा हैडा को भी हरा चुके हैं।

अलाज़ोव अब स्टार्स से भरे ONE Super Series फेदरवेट डिविजन में प्रवेश कर रहे हैं, जिसमें #2 रैंक के कंटेंडर सुपरबोन, #5 रैंक के कंटेंडर टायफुन “टर्किश टरबाइन” ओज़्कान, डेविट कीरिया, जोने रिस्को और “द बॉक्सिंग कंप्यूटर” योडसंकलाई IWE फेयरटेक्स भी शामिल हैं।

बेलारूस के स्टार 3 ऐसे एथलीट्स को भी हराना चाहते हैं, जिन्होंने उन्हें हराया हुआ है। वो #1 रैंक के कंटेंडर जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन, #3 रैंक के कंटेंडर मरात ग्रिगोरियन और #4 रैंक के कंटेंडर सिटीचाई “किलर किड” सिटसोंगपीनोंग हैं।

अभी उनके डेब्यू मैच की तारीख सामने नहीं आई है लेकिन उनके बारे में ज्यादा जानकारी के लिए ONEFC.com को फॉलो करते रहिए।

ये भी पढ़ें: अलावेर्दी रामज़ानोव को मॉय थाई ने कैसे जीवन का मकसद दिया

किकबॉक्सिंग में और

Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35