2023 के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर: चिंगिज़ अलाज़ोव ने खुद को महानतम पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर के रूप में स्थापित किया

Superbon Singha Mawynn Chingiz Allazov ONE Fight Night 6 1920X1280 24

जहां अन्य स्ट्राइकर्स ने पिछले साल अधिक जीत हासिल कीं, लेकिन कोई भी ये नहीं कह सकता कि उन्होंने चिंगिज़ “चिंगा” अलाज़ोव की तरह लगातार दो मुकाबलों में दो दिग्गज विरोधियों को हराया है।

30 वर्षीय एथलीट ने 2022 में अविश्वसनीय रूप से ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री जीती और 2023 में डिविजन के टॉप पर पहुंचने के लिए उस आत्मविश्वास का इस्तेमाल किया।

जनवरी में सुपरबोन सिंघा माविन को नॉकआउट कर अलाज़ोव ने ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल जीता और फिर अगस्त में मरात ग्रिगोरियन के खिलाफ एक दमदार जीत अर्जित कर अपने ताज को डिफेंड किया। इस तरह उन्होंने खुद को पिछले वर्ष का सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर बनाया।

13 जनवरी को ONE Fight Night 6: Superbon vs. Allazov ने साल की ONE के अमेरिकी प्राइमटाइम इवेंट्स की शुरुआत की और इसका मेन इवेंट किकबॉक्सिंग के खेल में संभवत सबसे बड़ा मैच था।

सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग, जियोर्जियो पेट्रोसियन और ग्रिगोरियन पर लगातार जीत के साथ उस समय के मौजूदा किंग सुपरबोन अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में थे।

हालांकि, अलाज़ोव ने ग्रां प्री सिल्वर बेल्ट जीतने के लिए सैमी सना, जो नाटावट और सिटीचाई को हराया था और थाई दिग्गज के खिलाफ टाइटल शॉट अर्जित किया था।

दोनों एथलीट्स के कौशल और गति को देखते हुए कुछ प्रशंसकों को किसी भी दिशा में एकतरफा मैच की उम्मीद थी, लेकिन ये “चिंगा” के लिए एक शानदार जीत साबित हुई।

अज़रबैजानी-बेलारूसी एथलीट ने पहले राउंड में पंच और किक के साथ अपनी रेंज को परखा, वो हमेशा उस समय के मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन से एक कदम आगे दिख रहे थे। फिर दूसरे राउंड में उन्होंने अपनी गति बढ़ाई।

सबसे पहले अलाज़ोव ने सीधे वार किया और सुपरबोन को एक ताकतवर राइट हैंड से गिराया। इससे पहले कि उनके प्रतिद्वंदी संभल पाते Golden Belts के प्रतिनिधि ने एक और पंच दे मारा और फिर मुक्कों की बरसात से फिनिश किया।

सुपरबोन के खिलाफ इस बड़ी जीत के बाद अलाज़ोव ONE Fight Night 13 में ग्रिगोरियन के खिलाफ एक और मेन इवेंट मुकाबले के लिए लौटे।

हालांकि वो बेल्जियन-अर्मेनियाई एथलीट को फिनिश तो नहीं कर पाए, लेकिन “चिंगा” मुकाबले के हर क्षेत्र में आगे थे और उन्होंने अपने एक पुराने प्रतिद्वंदी से बदला पूरा किया जिन्होंने उन्हें 10 साल पहले हराया था।

अलाज़ोव ने तेज-तर्रार फुटवर्क, एंगल में बदलाव, चतुर डिफेंस और काउंटर के साथ हमलों की झड़ी लगा दी और एकतरफा निर्णय की जीत से साबित किया कि वो महानतम पाउंड-फोर-पाउंड एथलीट हैं।

2023 ONE Championship में स्ट्राइकिंग के लिए अब तक का सबसे बड़ा वर्ष था इसलिए प्रतिस्पर्धा बहुत कड़ी थी। लेकिन “चिंगा” के वर्चस्व ने उन्हें कॉम्बैट स्पोर्ट्स के सबसे मजबूत डिविजनों में से एक में अन्य योग्य दावेदारों पर बढ़त दिलाई।

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)