2023 की सर्वश्रेष्ठ किकबॉक्सिंग फाइट: वर्ल्ड टाइटल मैच में चिंगिज़ अलाज़ोव ने सुपरबोन को फिनिश किया

Superbon Singha Mawynn Chingiz Allazov ONE Fight Night 6 1920X1280 62

ONE Fight Night 6 के मेन इवेंट में ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरबोन सिंघा माविन और अज़रबैजानी-बेलारूसी चैलेंजर चिंगिज़ अलाज़ोव के बीच हुए शानदार मैच ने फैंस को एक यादगार पल का गवाह बनाया।

पिछले साल जनवरी महीने में थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में हुए इवेंट में जब ये मैच हुआ तो सुपरबोन की गिनती दुनिया के सबसे महान पाउंड-फोर-पाउंड किकबॉक्सर के रूप में होती थी।

लेकिन आक्रामक स्टाइल, बिजली सी तेजी और जबरदस्त राइट हैंड ने अलाज़ोव के हाथों थाई सुपरस्टार की बादशाहत का अंत किया। इस वजह से ये 2023 की सर्वश्रेष्ठ किकबॉक्सिंग फाइट बनी।

सुपरबोन इस खिताबी मुकाबले में बड़े रुतबे के साथ उतरे थे क्योंकि वो इससे पहले मौजूदा समय के तीन बड़े दिग्गज सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग, जियोर्जियो पेट्रोसियन और मरात ग्रिगोरियन को हरा चुके थे। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि थाई सुपरस्टार लंबे समय तक चैंपियन बने रहेंगे।

वहीं अलाज़ोव की बात करें तो वो भी तीन बड़े फाइटर्स को लगातार मैचों में शिकस्त दे चुके थे, जिसमें सिटीचाई का नाम शामिल है जिन्हें हराकर उन्होंने मार्च 2022 में ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री सिल्वर बेल्ट जीती थी। इस कारण उन्हें सुपरबोन के खिलाफ चैंपियनशिप मैच हासिल हुआ।

आखिरकार ये बहुप्रतीक्षित मुकाबला जनवरी 2023 में ONE Fight Night 6 के लिए बुक किया गया और इसने जरा भी निराश नहीं किया।

अलाज़ोव शुरुआत से ही काफी अच्छे नजर आ रहे थे। उन्होंने अच्छा फुटवर्क दिखाया, तगड़े बॉक्सिंग कॉम्बिनेशन, विरोधी की टांगों, सिर और शरीर पर किक्स लगाकर दबाव बनाया।

सुपरबोन ने थोड़ी सधी हुई शुरुआत की और अपनी मशहूर किक्स के दम पर बैंकॉक के घरेलू दर्शकों का मनोरंजन किया।

“चिंगा” को अंदाजा हुआ कि बढ़त उन्हें मिलती जा रही है तो उन्हें दूसरे राउंड में और तेजी ला दी। राउंड को शुरु हुए अभी 30 सेकंड ही हुए थे कि अज़रबैजानी-बेलारूसी स्टार ने अपने विरोधी के जबड़े पर राइट हैंड लगाकर मैट पर गिरा दिया।

सुपरबोन अपने पैरों पर खड़े हुए और फाइट जारी रखी।

हालांकि, कुछ सेकंडों बाद किकबॉक्सिंग सुपरस्टार को एक और राइट हैंड का दबाव झेलना पड़ा, जिसकी वजह से वो फिर से नॉकडाउन हो गए।

सुपरबोन फिर खड़े हुए, लेकिन अलाज़ोव को अंदाजा हो चला था कि वो जीत के बेहद करीब हैं और फिर उन्होंने एक तगड़ा राइट हैंड लगाकर तीसरा और अंतिम नॉकडाउन हासिल किया। एक ही राउंड में तीन नॉकडाउन आने की वजह से वो नए ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बन गए।

मैच ही शुरुआत से लेकर अंत तक बहुत ही जबरदस्त एक्शन देखने को मिला, जिसने किसी भी फैन को निराश नहीं किया होगा।

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)