‘ONE On TNT IV’ में वापसी कर रहे सेज नॉर्थकट का सामना शिन्या एओकी से होगा

MMA star Sage Northcutt fights Shinya Aoki on 'ONE on TNT IV' on 28 April

करीब 2 साल सर्कल से दूर रहने के बाद “सुपर” सेज नॉर्थकट वापसी करने के लिए कमर कस चुके हैं।

हालांकि, 24 वर्षीय अमेरिकी एथलीट को अभी तक के अपने सबसे कठिन प्रतिद्वंदी की चुनौती से पार पाना होगा।

बुधवार, 28 अप्रैल को लाइव प्रसारित होने वाले “ONE on TNT IV” में नॉर्थकट का सामना जापानी लैजेंड शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी से होगा।

"Super" Sage Northcutt prepares to make his debut in ONE Championship

नॉर्थकट कई बार के कराटे वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं, उनका प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स रिकॉर्ड 11-3 का है, वहीं अपने करियर की 8 जीत उन्होंने नॉकआउट या सबमिशन से दर्ज की हैं।

टेक्सास निवासी एथलीट को फैंस ने आखिरी बार मई 2019 में हुए ONE: ENTER THE DRAGON में अपने प्रोमोशनल डेब्यू मैच में परफॉर्म करते देखा था।

उस वेल्टरवेट बाउट में नॉर्थकट की भिड़ंत कोस्मो “गुड बॉय” अलेक्सांद्रे से हुई, जिसमें उन्हें पहले राउंड में नॉकआउट हार झेलनी पड़ी और चेहरे पर आई चोट के कारण वो एक्शन से दूर रहे हैं।

अब चोट से उबरने के बाद नॉर्थकट को सर्कल में उतरने की अनुमति मिल चुकी है और लाइटवेट डिविजन में वापसी कर रहे हैं, जहां उन्हें कभी हार नहीं मिली है।

Japanese MMA fighter Shinya Aoki submits James Nakashima with a neck crank at ONE: UNBREAKABLE

दूसरी ओर एओकी हैं, जो उनके अपराजित रिकॉर्ड को ध्वस्त करने की काबिलियत रखते हैं।

एओकी 2 बार ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं और फिलहाल डिविजन में #4 रैंक के कंटेंडर हैं। उनका रिकॉर्ड 46-9 (1 नो कॉन्टेस्ट) का है, 72 प्रतिशत फिनिशिंग रेट और अभी 3 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं।

37 वर्षीय जापानी एथलीट ने अपने पिछले मैच यानी ONE: UNBREAKABLE के को-मेन इवेंट में पूर्व ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर जेम्स नाकाशीमा को मात दी थी।

नाकाशीमा अपने लाइटवेट डेब्यू मैच में बड़ी जीत दर्ज सुर्खियां बटोरना चाहते थे, लेकिन एओकी ने अमेरिकी रेसलर को नेक क्रैंक लगाकर पहले राउंड में 3 मिनट के अंदर ही सबमिशन से हराया।

वो एओकी के करियर की 29वीं और ONE Championship में आठवीं सबमिशन जीत रही, जो ONE में एक रिकॉर्ड है।

Japanese MMA fighter Shinya Aoki claps following his victory

नॉर्थकट vs. एओकी मैच में बहुत कुछ दांव पर लगा होगा क्योंकि एक जीत इस मैच के विजेता को ना केवल ONE एथलीट रैंकिंग्स में फायदा पहुंचाएगी बल्कि ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली के खिलाफ चैंपियनशिप मैच के करीब भी पहुंचा देगी।

उससे पहले बुधवार, 14 अप्रैल को ली को “ONE on TNT II” में #3 रैंक के कंटेंडर टिमोफी नास्तुकिन के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना है।

“ONE on TNT” के पहले सीजन से जुड़ी ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए ONEFC.com से जुड़े रहिए।

ये भी पढ़ें: अल्वारेज़ और लापिकुस ने ‘ONE on TNT I’ के मैच से पहले एक-दूसरे को चेताया

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35