28 जनवरी को टोक्यो में होने वाले ONE 165 के लिए रोडटंग Vs. टकेरु और नॉर्थकट Vs. एओकी मैचों की घोषणा

Rodtang Takeru ONE165 1200X800

दो सबसे बड़े स्ट्राइकिंग सुपरस्टार्स अगले साल होने वाले ONE 165: Rodtang vs. Takeru इवेंट में भिड़ने के लिए तैयार हैं।

28 जनवरी को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की जापान में वापसी होने जा रही है, जिसके कार्ड को लंबे समय से ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन और जापानी मेगास्टार टकेरु सेगावा के बीच होने वाली फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग सुपर-फाइट हेडलाइन करेगी।

इसके अलावा पूर्व ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन शिन्या एओकी का सामना MMA मुकाबले में अमेरिकी सनसनी सेज नॉर्थकट से होगा।

गुरुवार को जापान की राजधानी टोक्यो में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ONE Championship के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग ने जानकारी दी कि ये इवेंट एरियाके एरीना में होगा।

ONE में 16 मैचों का हिस्सा बन चुके रोडटंग ने खुद को मॉय थाई के सबसे बड़े सुपरस्टार के रूप में खुद को स्थापित कर लिया है। अगस्त 2019 में बेल्ट जीतने के बाद से वो इसे पांच बार कामयाबी के साथ डिफेंड कर चुके हैं।

थाई सुपरस्टार को सितंंबर में ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरलैक कियातमू9 के खिलाफ एक करीबी मैच में हार का सामना करना पड़ा। ये रोडटंग की संगठन के ऑल-स्ट्राइकिंग मुकाबलों में पहली हार थी।

इस मैच को मौजूदा दौर की सबसे बेहतरीन मॉय थाई फाइट की संज्ञा दी गई।

वहीं टकेरु को दुनिया के सबसे तगड़े पाउंड-फोर-पाउंड किकबॉक्सर्स में से एक माना जाता है और उन्होंने ONE में इस खेल के सबसे बड़े फ्री एजेंट के रूप में एंट्री ली थी।

32 वर्षीय मेगास्टार तीन बार तीन अलग भार वर्ग में K-1 वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं। उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 42-3 का है, जिसमें 25 जीत नॉकआउट के जरिए आई हैं।

दोनों फाइटर्स के रिकॉर्ड को देखते हुए रोडटंग और टकेरु के मुकाबले में जबरदस्त एक्शन की गारंटी है।

एक तरफ थाई सुपरस्टार को लगातार आगे बढ़ने वाले फाइटिंग स्टाइल और रिंग व रिंग के बाहर करिश्माई व्यक्तित्व वाले शख्स के रूप में जाना जाता है।

वहीं दूसरी तरफ प्रोमोशन में डेब्यू कर रहे टकेरु एक काबिल और तकनीकी एथलीट हैं, जिनके गजब और घातक किकिंग गेम में कराटे में हासिल की गई ब्लैक बेल्ट की झलक देखने को मिलती है।

दोनों के जबरदस्त टैलेंट, आत्मविश्वास और बेहतरीन योद्धा वाले जज्बे के कारण फैंस को एक यादगार फाइट देखने को मिलेगी।

सेज नॉर्थकट Vs. शिन्या एओकी

ONE 165: Rodtang vs. Takeru में एक बेहतरीन लाइटवेट MMA मुकाबला सेज नॉर्थकट और शिन्या एओकी के बीच देखने को मिलेगा।

ये बाउट नई और पुरानी पीढ़ी की टक्कर को प्रदर्शित करेगी, जिसमें स्ट्राइकिंग और ग्रैपलिंग का सर्वश्रेष्ठ खेल देखने को मिलेगा।

नॉर्थकट ने कराटे से मार्शल आर्ट्स करियर की शुरुआत की और 2018 में ONE से जुड़े। हालांकि, उन्होंने मई 2019 में अपने डेब्यू मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा। उस मुकाबले में लगी चोट की वजह से वो लंबे समय तक एक्शन से दूर रहे।

मई 2023 में 27 वर्षीय टेक्सस निवासी एथलीट ने शानदार अंदाज में वापसी की, जब अमेरिका में हुए ONE Fight Night 10 में अहमद मुजतबा को पहले राउंड में सबमिशन से मात दी और खुद को लाइटवेट MMA डिविजन में एक बड़े खतरे के रूप में पेश किया।

अब नॉर्थकट अपनी जीत के सिलसिले को जारी रखते हुए महान सबमिशन स्पेशलिस्ट एओकी का सामना करने जा रहे हैं।

60 प्रोफेशनल बाउट, जिसमें ONE में 17 फाइट्स शामिल हैं, के अनुभव वाले दिग्गज को इस खेल के सबसे सम्मानित और खतरनाक ग्राउंड फाइटर्स में से एक माना जाता है।

अपने यादगार करियर के दौरान “टोबीकन जुडन” ने 47 जीत हासिल कीं, जिसमें 30 सबमिशन के जरिए आईं। इसके अतिरिक्त जापानी दिग्गज चार बार के ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन भी रहे हैं।

एओकी अपने देश की राजधानी में शानदार जीत हासिल करने का पूरा प्रयास करेंगे।

28 जनवरी को जापान की राजधानी टोक्यो में होने वाले ONE 165: Rodtang vs. Takeru से जुड़ी खबरों और घोषणाओं के लिए onefc.com पर बने रहिए।

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4